e -Rupee क्या है ?
| Image source:https://www.freepik.com |
e -Rupee जिसे डिजिटल रुपया भी कहते हैं। सरल शब्दों में यह रुपए का डिजिटल रूप है ,इसका मूल्य भौतिक मुद्रा के समान ही है। यानी 1 e -Rupee बराबर 1 रुपया । इसे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी किया गया है ,इसे भौतिक नगदी की तरह ही डिजिटल वॉलेट में रखा जा सकता है और इसका इस्तेमाल लेनदेन में कर सकते हैं। यह विश्वसनीय और सुरक्षित भी है।
e -Rupee का उपयोग डिजिटल वॉलेट या UPI के जरिए लेनदेन में डिजिटल रुपए के रूप में कर सकते हैं। यह प्रणाली डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और भौतिक मुद्रा पर निर्भरता कम करने के लिए आरबीआई द्वारा e-Rupee के रूप में शुरू की गई है।
ई रूपी का प्रकार (Type of e Rupee)
इ रुपी का उपयोग करने के लिए आपको कई तरह के ऑप्शन मिलते है जिसका इस्तेमाल अपने लेनदेन ने कर सकते हैं ,जैसे;
| Image source:https://stableinvestor.com |
50 पैसे
₹1
₹2
₹5
₹10
₹20
₹50
₹100
₹200
₹500
₹2000
जिसमें 50 पैसे और ₹1 का सिक्का होगा बाकी सब नोट कि तरह ही होंगी।
जिसका उपयोग आप डिजिटल रूप से लेनदेन में कर सकते हैं।
e-rupee के फायदे (benifits of e- rupee)
e Rupee उपयोग UPI की तरह ही लेनदेन में कर सकते हैं।
▪️e Rupee के भुगतान केलिए मोबाइल नेटवर्क के जरूरत भीं नही होगी जिससे दूर दराज हिस्सों के भी आप डिजिटल रूप से भुगतान कर सकते हैं।
▪️ई रूपी से भौतिकी नकदी के रखरखाव से होने वाले परेशानी को कम किया जा सकता है।
▪️इससे डिजिटल भुगतान को भी बढ़ावा मिलेगा ।
▪️ e Rupee का उद्देश्य क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े किसी भी जोखिम के बिना ही भारतीयों को एक सुरक्षित डिजिटल मुद्रा उपलब्ध करवाना।
▪️e Rupee का इस्तेमाल आप व्यक्तिगत या व्यवसायिक लेनदेन के लिए भी कर सकते है। जैसे कि समान खरीदना, बिलों का भुगतान करना, टिकट बुक करना आदि अन्य कामों भी इसका उपयोग आप आसानी से कर पाएंगे।
▪️e Rupee के आने से भौतिक नकदी खास कर एक जगह से दूसरी जगह तक ले जाने के होनी वाली परेशानियों को भी कम किया सा सकता है।
यू पी आई और ई रूपी में अंतर (difference between UPI and e Rupee)
यू पी आई और ई रुपए के बीच एक मुख्य अन्तर यह है कि upi एक तरह की भुगतान प्रणाली है जबकि ई रुपए एक डिजिटल रुपया है।
| **UPI** | **e-Rupee** |
| 1. यू पी आई एक तरह का भुगतान सिस्टम है। | 1. e-Rupee रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई एक डिजिटल मुद्रा है। |
| 2. इसमें बैंक खाते से पैसे डेबिट हो जाते हैं। | 2. इसमें बैंक खाते की खास जरूरत नहीं होती है। |
| 3. UPI में एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर होते हैं। | 3. यह एक डिजिटल वॉलेट है, जिसमें एक वॉलेट से दूसरे वॉलेट में पैसे ट्रांसफर होते हैं। |
| 4.UPI लेनदेन की जानकारी बैंकों के पास दर्ज हो जाती है। | 4. e Rupee यह नकद की तरह है, जिसमें लेनदेन की जानकारी बैंक के पास दर्ज नहीं होती है। |
| 5. UPI लेनदेन के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है। | 5. e Rupee कुछ मामलों में इसका ऑफलाइन उपयोग भी संभव है। |
| 6. UPI का उपयोग दैनिक जरूरतों के लेन-देन में किया जाता है। | 6 . e Rupee का भी इस्तेमाल रोजमर्रा की जरूरतों के लेनदेन में कर सकते है ।
ई रूपी upi से कैसे अलग हैं ?
Upi से पेमेंट करने से पहले बैंक से अनुरोध करते है कि मेरे खाते से धनराशि काट कर लाभार्थी के खाते में जोड़ दी जाएं।
जबकि ई रूपी में कोई बिचौलिया नही होता, यह व्यक्ति को नकद सौंपने का इलेक्ट्रॉनिक समतुल्य है।
कौन कौन से बैंक दे रहे वॉलेट सुविधा ?
फिलहाल 15 बैंक रिटेल CBDC पायलट का हिस्सा है और पब्लिक के लिए ई रुपया वॉलेट उपलब्ध करा रहे है;
1. भारतीय स्टेट बैंक (state bank of india)
2. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
3. एक्सिस बैंक (Axis Bank)
4. पंजाब नेशनल बैंक (Panjab national Bank)
5. केनरा बैंक (Canara bank)
6. इंडसइंड बैंक (indusInd bank)
7. आई सी आई सी आई बैंक (ICICI BANK)
8. एस बैंक (Yes Bank)
9. यूनियन बैंक (union Bank)
10. बैंक ऑफ बड़ौदा (bank of baroda)
11. कोटक महिंद्रा बैंक (kotak mahindra bank)
12. इंडियन बैंक (indian bank)
13. कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank)
14. आई डी एफ सी बैंक (IDFC bank)
15. फेडरल बैंक (Federal Bank)
कैसे करेंगे ई रुपया का इस्तेमाल ?
ई रुपया का उपयोग करने के लिए जिस बैंक में आपका खाता है, आपको उस बैंक के e rupee app गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से ऐप डाउनलोड करना होगा फिर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बाद आप अपने बैंक खाते को ऐप से लिंक करके ई रुपया का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ई रुपया का मूल्य क्या है ?
ई रुपए का मूल्य भारतीय रुपए (INR) के बराबर ही है, यानी। रुपया । INR के बराबर होता है।
ई रुपया RBI की गारंटी के साथ आता है और भौतिक मुद्रा के समान ही विश्वसनीय है।।