आज के समय में Tablet सिर्फ Movies देखने का डिवाइस तक सीमित नहीं रह गया है। बल्कि Online Classes, Note Taking, Video Editing, Gaming, Office Work और Content Consumption के लिए लोग Laptop की जगह Tablet खरीदना पसंद कर रहे हैं। लेकिन इस सभी जरूरतों को पूरा करने वाला एक अच्छा टैबलेट खोजना काफी मुश्किल भरा काम है।
बाजार में बहुत सारे टैबलेट मौजूद है पर किसी में शानदार Display मिलता है, किसी में Powerful Processor, तो किसी में Stylus Support और Long Software Updates।
यहां पर हमनें ₹35,000–₹40,000 के बजट के आसपास बेस्ट टैबलेट की लिस्ट तैयार की है ताकि आप अपने लिए बेहतरीन Display, Performance, Battery, और Software Experience वाला Tablet चुन सके ।
टैबलेट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
यदि आप 35 से 40 हजार रुपये खर्च कर रहे हैं, तो डिवाइस में कम से कम निम्नलिखित खूबियाँ होनी चाहिए:
1. डिस्प्ले साइज: कम से कम 11 इंच या उससे बड़ा डिस्प्ले होना चाहिए जिससे बेहतर मल्टीमीडिया और काम करने के अच्छा अनुभव मिल सके।
2. परफॉर्मेंस और प्रोसेसर: अगर टैबलेट में Snapdragon सीरीज का प्रोसेसर है तो कम से कम 7 Series का प्रोसेसर होना चाहिए। अगर MediaTek Dimensity प्रोसेसर है तो कम से कम 8000 Series का चिपसेट होना चाहिए।A
3. मेमोरी और स्टोरेज (RAM & Storage): ram न्यूनतम 6 GB और Storage न्यूनतम 128 GB होना चाहिए।
4. बैटरी और चार्जिंग (Battery & Charging) बैटरी बैकअप की बात करे तो टैबलेट में इतनी बड़ी बैटरी हो कि वह पूरा दिन चल सके। और टैबलेट कम से कम 20W का सपोर्ट करता हो (जितना ज्यादा हो उतना बेहतर)।
5. ऑडियो और मल्टीमीडिया : कम से कम स्टीरियो स्पीकर्स होने चाहिए। यदि क्वाड स्पीकर्स (Quad Speakers) हों तो क्वालिटी और भी अच्छी होगी।
₹40,000 के अंदर बेस्ट टैबलेट
1. Xiaomi Pad 7
अगर आप Gaming, Multitasking, Content Watching और Long-Term Performance चाहते हैं तो Xiaomi Pad 7 सबसे संतुलित विकल्प माना जा सकता है। क्योंकि इसमें हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, दमदार Snapdragon प्रोसेसर और Premium Build मिलता है। रियल यूजर्स का भी Xiaomi Pad 7 को लेकर काफी अच्छा फीडबैक मिलता है।
Xiaomi Pad 7 को खरीदने के मुख्य कारण
- Gaming के लिए बेहतर Performance
- Stylus Support
- Premium Design
- Value for Mone
- 144Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स ब्राइटनेस।
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8300 प्रोसेसर
- रैम और स्टोरेज: 12GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज (1TB तक बढ़ाया जा सकता है) ।
- बैटरी: 10,200mAh बैटरी, 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
- कैमरा: 13MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा।
2. Lenovo Idea Tab Pro
अगर आपका मुख्य काम PDF पढ़ना, Online Classes लेना, Notes बनाना और Multitasking करना है तो Lenovo Idea Tab Pro एक बेहतरीन विकल्प है।
क्योंकि इसकी बड़ी स्क्रीन पढ़ाई और Productivity के लिए काफी आरामदायक अनुभव देती है। जो स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा विकल्प बनता है।
Lenovo Idea Tab Pro को खरीदने का मुख्य कारण
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3
- रैम और स्टोरेज: 8GB या 12GB LPDDR5X रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज
- 8850mAh की बैटरी जो 45W टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- 4 JBL स्पीकर्स (Dolby Atmos के साथ),
- इसमें घरेलू उपकरणों को नियंत्रित करने के लिए एक IR ब्लास्टर भी है।
- लम्बी बैटरी लाइफ
- दमदार परफोर्मेंस
3. iPad 11th Gen
अगर आप Apple iPad खरीदना चाहते हैं तो ₹40,000 के बजट में iPad 11th Gen सबसे भरोसेमंद iPad Experience देता है। iPadOS, App Optimization और Long-Term Updates इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। TechRadar ने भी iPad 11-inch को अधिकांश यूज़र्स के लिए मजबूत विकल्प माना है।
क्यों खरीदें?
- A16 Chip Performance
- Smooth iPadOS Experience
- लंबे समय तक Software Updates
- Video Editing और Productivity में बेहतर
- 12 मेगापिक्सल सेल्फी और 12 मेगापिक्सल मेन कैमरा
OnePlus Pad Go 2
अगर आपका Focus Movies, YouTube, OTT Streaming और Daily Productivity पर है तो OnePlus Pad Go 2 काफी अच्छा विकल्प है। जिसमे आपको बेहतर और प्रीमियम अनुभव मिलता है।
क्यों खरीदें?
- शानदार Display
- अच्छी Battery Life
- Multimedia Experience
- Clean Software
- डिस्प्ले: 12.1-इंच का 2.8K CrystalRes LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300 Ultra चिपसेट, जो दैनिक कार्यों और सामान्य गेमिंग के लिए बेहतरीन परफॉरमेंस देता है।
- रैम और स्टोरेज: 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज विकल्प
- बैटरी: 10,050mAh की बड़ी बैटरी, जो 33W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- कैमरा: 8MP का फ्रंट कैमरा और 8MP का रियर कैमरा
- OnePlus का पहला 'Go' सीरीज़ टैबलेट है जिसमें 5G कनेक्टिविटी का विकल्प दिया गया है।
- डॉल्बी एटमॉस (Dolby Atmos) सपोर्ट के साथ 4 स्टीरियो स्पीकर्स।
हमारा सुझाव
अगर आपको सबसे ज्यादा Performance चाहिए तो Xiaomi Pad 7 सबसे मजबूत विकल्प है।
अगर आप Student हैं और Notes बनाते हैं तो Lenovo Idea Tab Pro ज्यादा बेहतर रहेगा।
अगर आपका मुख्य काम Movies, Classes और Daily Use है तो OnePlus Pad Go 2 भी शानदार विकल्प है।
अगर आप Apple ecosystm पसंद करते हैं तो iPad 11th Gen सबसे भरोसेमंद विकल्प है।
और अगर आपको S pen और samsung ecosystem चाहिए तो Galaxy Tab S9FE अच्छा विकल्प बनता है।
इसे भी पढ़ें: Realme 16 5G: Selfie Mirror वाला पहला यूनिक स्मार्टफोन!