Vivo T5 Pro Review in Hindi: जानिए इसकी 9200mAh battery, 144Hz display, camera performance, price और alternatives। क्या यह ₹30,000 में सही smartphone है या नहीं? पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।


Vivo T5 Pro front and back design in glacier blue and cosmic black colour

अगर आप ₹30,000 के आसपास एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro आपके सामने एक नया विकल्प बनकर आया है।

इस बार कंपनी ने इस मॉडल में बैटरी और डिस्प्ले पर ज्यादा फोकस किया है, लेकिन कैमरा और परफॉर्मेंस में कुछ समझौते भी देखने को मिलते हैं। वैसे लास्ट टाइम जो Vivo T4 Pro आया था, उसमें परफॉर्मेंस को ज्यादा टारगेट नहीं किया गया था, लेकिन नॉर्मल यूजर के लिए डिसेंट परफॉर्मेंस देता था। डिजाइन अच्छा था और कैमरा भी अच्छी फोटो कैप्चर करता था, क्योंकि उसमें टेलीफोटो लेंस भी था। कुल मिलाकर वो एक अच्छा फोन था। 

इस बार कंपनी ने जो Vivo T5 Pro पेश किया है, उसमें क्या बदलाव किए गए हैं? कुछ चीजों में कटौती की गई है ताकि कीमत को मैनेज किया जा सके। कुछ चीजें T4 Pro से डाउनग्रेड हुई हैं और कुछ में सुधार भी किया गया है।

यहां पर हम Vivo T5 Pro के सभी स्पेसिफिकेशन एक-एक करके बताने वाले हैं।

Vivo T5 Pro बॉक्स कंटेंट 

सबसे पहले बॉक्स की बात करें तो बॉक्स में आपको लगभग सब कुछ मिलता है—स्मार्टफोन, ट्रांसपेरेंट कवर, यूजर मैनुअल, सिम इजेक्टर पिन और सबसे अच्छी बात, इस बार भी 90W का फास्ट चार्जर दिया गया है।

 Vivo T5 Pro  डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

डिजाइन की बात करें तो इस बार  कंपनी ने Vivo T5 Pro का पूरा डिजाइन बदल दिया है। फोन में फ्लैट फ्रेम दिया गया है और कॉर्नर्स को हल्का राउंड किया गया है, जिससे यह हाथ में आरामदायक लगता है। बैक साइड मैट फिनिश के साथ आता है, जो देखने में ग्लास जैसा लगता है लेकिन असल में प्लास्टिक (पॉलीकार्बोनेट) है। यह फोन Glacier Blue और Cosmic Black कलर में लॉन्च किया गया है।

 Vivo T5 Pro बैटरी बैकअप और & फीचर्स 

फोन की  बैटरी और कुछ जरूरी फीचर्स की बात करें तो इस बार इसमें बड़ी बैटरी दी गई है, जो लगभग 9200mAh की है। इसका वजन करीब 213 ग्राम है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।

 साथ ही इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर भी मिलते हैं, जो लाउड हैं लेकिन बेस थोड़ा कम महसूस होता है। इसके साथ ही इसमें Hi-Res Audio का सपोर्ट भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 का सपोर्ट मिलता है। हालांकि NFC नहीं दिया गया है, लेकिन इस स्मार्टफोन में IR ब्लास्टर मौजूद है।

 फोन में 9200mAh की बड़ी बैटरी होने से करीब 1.5–2 दिन का बैकअप आसानी से मिल सकता है जो Heavy users के लिए एक अच्छा विकल्प है। 

 इसे भी पढ़ें: Realme का 10,001mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन P4 Power जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo T5 Pro डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस 

डिस्प्ले स्मार्टफोन का पहला इंप्रेशन होता है ,डिस्प्ले की बात करें तो इस बार  Vivo T5 Pro में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। पहले जहां Vivo T4 Pro में कर्व्ड डिस्प्ले था, वहीं Vivo T5 Pro में अब फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही रेजोल्यूशन को भी बढ़ाकर 1.5K कर दिया गया है।

Vivo T5 Pro 1.5K Amoled display 144Hz refresh rate

 Vivo T5 Pro में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, हालांकि ज्यादातर समय यह 120Hz पर ही चलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक जाती है और इसमें 10-बिट कलर सपोर्ट भी मिलता है।

हालांकि इसमें HDR का सपोर्ट नहीं मिलता है। साथ ही इसमें Always-On Display का ऑप्शन भी दिया गया है, लेकिन इसे आप लगातार ऑन नहीं रख सकते—कुछ सेकंड बाद यह बंद हो जाता है।

 Vivo T5 Pro परफॉर्मेंस और अपडेट्स 

फोन की परफॉर्मेंस की बात करें तो इस बार प्रोसेसर में बदलाव किया गया है। जहां पहले Snapdragon 7 Gen 4 था, अब इसमें थोड़ा अलग वर्जन दिया गया है।  LPDDR4X RAM और UFS 3.1  स्टोरेज मिलती है, जो पहले से बेहतर है। यह फोन हाई परफॉर्मेंस के लिए नहीं बल्कि नॉर्मल यूज के लिए बनाया गया है। आप इसमें सोशल मीडिया, ब्राउजिंग और मल्टीमीडिया आराम से चला सकते हैं। गेमिंग के लिए यह ठीक है, लेकिन केवल कैजुअल गेमिंग में अच्छा परफॉर्मेंस देगा। 

Vivo T5 Pro snapdragon 7s Gen 4 processor for casual gaming


यह फोन Android 16 के साथ आता है और इसमें 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। शुरुआत में कुछ प्री-इंस्टॉल ऐप्स मिलते हैं जिन्हें आपको हटा सकते हैं या फिर उनकी सेटिंग्स बंद करनी पड़ सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें: Dimensity 7100 प्रोसेसर के साथ Infinix Note Edge हुआ लॉन्च – दमदार फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ एंट्री

  Vivo T5 Pro कैमरा सेटअप  

Vivo T5 Pro के कैमरे में थोड़ा बदलाव देखने को मिलता है। इस बार केवल 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड कैमरा हटा दिए गए हैं। जिससे फोटो कैप्चर करने पर क्वालिटी अच्छी मिलती है, जिसमें आप 2x से 10x तक डिजिटल जूम कर सकते हैं।

वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो यह 4K 30fps और 1080p 60fps तक सपोर्ट करता है। लो-लाइट में वीडियो एवरेज रहती है, लेकिन डे-लाइट में अच्छी रिकॉर्डिंग मिलती है।

 सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है और इससे भी आप 4K में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। सेल्फी फोटो अच्छी आती है, हालांकि बैकग्राउंड में थोड़ा नॉइज़ देखने को मिल सकता है।

 Vivo T5 Pro कीमत और उपलब्धता 

Vivo T5 Pro की कीमत की बात करें तो फोन का बेस वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ ₹29,999 में आता है। कार्ड डिस्काउंट के बाद यह ₹27,999 तक मिल सकता है। इसके हायर वेरिएंट पर और ज्यादा डिस्काउंट मिल सकता है। यह फोन Flipkart पर उपलब्ध है।

 इसे भी पढ़ें; Realme P4 Lite 5G: 7000mAh बैटरी के साथ 2 दिन चलने वाला सबसे सस्ता फोन?

 Vivo T5 Pro के लिए टारगेटेड इंडियंस आडियंस 

यह स्मार्टफोन किन लोगों के लिए है?

यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है;

  • जिनको long battery चाहिए
  • जो display quality को priority देते हैं
  • नॉर्मल यूजर के लिए (social media, YouTube)

 यह स्मार्टफोन किनके लिए नहीं है?

यह स्मार्टफोन उन यूजर के लिए नहीं है 
  • जो हैवी गेमिंग करते है।
  • अच्छा कैमरा चाहते हैं ।

 FAQ (User Questions)

Q 1. क्या Vivo T5 Pro gaming के लिए अच्छा है?

Vivo T5 Pro Casual gaming के लिए ठीक है, लेकिन heavy gaming के लिए नहीं।

 Q2. क्या यह स्मार्टफोन camera phone है?

  नहीं, Vivo T5 Pro कैमरा फोकस फोन नहीं है इसमें आपको एवरेज कैमरा ही देखने को मिलता है।

 Q3.  Vivo T5 Pro की बैटरी कितनी चलती है?

Vivo T5 Pro की बैटरी यूज करने पर  1–2 दिन तक आराम से चल जाती है। 

Vivo T5 Pro Full Specifications

यह specification table आपको Vivo T5 Pro के सभी features एक नजर में समझने में मदद करता है।

Feature Details
डिस्प्ले 
6.83-inch AMOLED, 1.5K Resolution
रिफ्रेश रेट 
144Hz (mostly 120Hz usage)
ब्राइटनेस
Up to 5000 nits peak
डिजाइन 
Flat frame, matte finish (polycarbonate back)
वजन 
~213g
कलर ऑप्शन 
Glacier Blue, Cosmic Black
प्रोसेसर
Snapdragon 7 Gen 4 (modified version)
रैम 
LPDDR4X
स्टोरेज 
UFS 3.1
ऑपरेटिंग सिस्टम 
Android 16
अपडेट्स 
3 Years OS + 5 Years Security
रियर कैमरा 
50MP (Main only)
फ्रंट कैमरा 
32MP
वीडियो रिकॉर्डिंग 
4K 30fps, 1080p 60fps
बैटरी 
9200mAh
चार्जिंग 
90W Fast Charging
ऑडियो सपोर्ट 
Dual Stereo Speakers, Hi-Res Audio
IP रेटिंग
IP68 & IP69
कनेक्टिविटी 
5G, 4G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2
अन्य फीचर्स 
IR Blaster
NFC सपोर्ट 
नहीं 
कीमत (Base Variant)
₹29,999
Discount Price
₹27,999 (approx.)
उपलब्धता
Flipkart

 हमारा सुझाव 

Vivo T5 Pro एक balanced smartphone है, यह स्मार्टफोन खासकर उन लोगों के लिए बना है जो long battery life और अच्छा display चाहते हैं।

अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जो लंबे समय तक चले और जिसका डिस्प्ले शानदार हो तो Vivo T5 Pro एक अच्छा विकल्प है। 

लेकिन अगर आपकी priority performance, camera या clean UI है, तो इस price range में iQOO Neo 9 Pro, Motorola Edge 40 Neo और Realme Narzo 70 Pro जैसे स्मार्टफोन आपके लिए ज्यादा बेहतर साबित हो सकते हैं।

 इसे भी पढ़ें; ₹30,000 के अंदर सबसे बेस्ट स्मार्टफोन 2026: Moto Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a vs Vivo T4 Pro


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने