Realme का 10,001mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन P4 Power लॉन्च –जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

 Realme ने एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचाने के लिए एक नया पावरफुल स्मार्टफोन पेश किया   है। आज के समय में स्मार्टफोन यूज़र्स की सबसे बड़ी परेशानी है बार-बार चार्ज खत्म होना, और इसी समस्या का दमदार समाधान लेकर Realme P4 Power लॉन्च किया है इसकी सबसे बड़ी ताकत है इसकी 10,001mAh की विशाल बैटरी, जो एक बार चार्ज करने पर कई दिनों तक साथ निभाने का दावा करती है। Realme का यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो लंबे समय तक बिना चार्ज किए फोन इस्तेमाल करना चाहते हैं। 

10,001 mAh बड़ी बैटरी के साथ realme P4 power स्मार्टफोन Image source: Realme official
Realme P4 power 5G specifications
  • 10,001 mAh की बड़ी टाइटन बैटरी 
  • 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट 
  • 27 वॉट रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट 
  • बायपास चार्जिंग 
  • MediaTek Dimensity 7400 अल्ट्रा पावरफुल प्रोसेसर
  • 50 MP Sony IMX 882 ( OIS ) मेन कैमरा 
  • 144 Hz हाइपरग्लो 4D कर्व डिस्प्ले 
  • 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस  

 Realme P4 Power : Camera setup 

Realme P4 power में 50 मेगापिक्सल OIS ( Sony IMX 882 ) मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है जिससे फोटोग्राफी के साथ साथ 4k @ 30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 13 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Display और brightness 

Realme P4 power 5G में 6.8 इंच का FHD प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जो 144 Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है जिससे गेमिंग और वीडियो स्क्रॉल करने में स्मूद एक्सपीरियंस देगा साथ ही इसमें 6500 निट्स तो की पीक ब्राइटनेस का भी सपोर्ट मिलता है जिससे फोन को आउटडोर में उपयोग करने पर स्क्रीन साफ और चमकदार अनुभव देती है। 

 battery और charging suport 

कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन में 10,001 mAh की बड़ी टाइटन बैटरी के साथ स्मार्टफोन बाजार में पेश किया है जो आपको एक बार फुल चार्ज करने पर लम्बे समय तक बैटरी बैकअप देने वाला है। कंपनी के अनुसार फोन को एक बार चार्ज करने पर करीब 32.5 घंटे तक यूट्यूब पर वीडियो देख सकते हैं, करीब 11 घंटे तक BGMI गेम खेल सकते हैं।
10,001 mAh की बैटरी के साथ 80 वॉट फास्ट चार्जिंग   image source: realme official 

 Charging suport 

Realme P4 power में 10,001 mAh की बड़ी बैटरी के साथ ही इसमें 
  • 80 वॉट फास्ट चार्जिंग 
  • 27 वॉट रिवर्स चार्जिंग 
  • बाय पास चार्जिंग 
का सपोर्ट दिया गया है जिससे फोन कम समय में जल्दी से चार्ज हो जाता है। साथ ही बूस्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन दिया गया है जिससे आप चार्जिंग आइकन पर लॉन्ग प्रेस करके 25 % तक चार्जिंग स्पीड को बढ़ा सकते हैं। 

Prosessor & software 

Realme P4 power 5G MediaTek Dimensity 7400 अल्ट्रा दमदार प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है जिससे ब्राउजिंग, मल्टिटास्किंग, स्क्रोलिंग और गेमिंग स्मूद तरीके से कर पाएंगे। 
यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 के साथ आता है और realme UI 7. पर रन करता है। जिसमें 3 साल का OS अपडेट और तक 4 साल सिक्योरिटी की मिलने वाले है। 

अन्य फीचर्स 

 फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP66, IP68 और IP69  का सपोर्ट मिलता है साथ गोरिल्ला ग्लास  प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

Realme P4 Power लॉन्च डेट और कीमत 

टेक कंपनी Realme ने अपने इस स्मार्टफोन को तीन कलर विकल्प Trans Orange, Trans Silver और Trans  Blue के साथ तीन स्टोरेज विकल्प में पेश किया है;
  • 8 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज 
  • 8 जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज 
  • 12 जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज 
Realme ने अपने इस स्मार्टफोन को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में ₹ 23,999 की शुरुआती कीमत में पेश किया है जो स्टोरेज विकल्प के साथ बढ़ती है। 

क्या Realme P4 power खरीदना चाहिए ?

अगर आप अपने लिए एक ऐसा स्मार्टफोन खोज रहे है जिसमें दमदार प्रोसेसर और कैमरा के साथ एक बड़ी बैटरी दी गई हो , तो  Realme P4 power 5G एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है क्योंकि इसमें दमदार MediaTek Dimensity 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर और 50 MP Sony IMX882 (OIS) मेन कैमरा के साथ 10,001 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने