Redmi Note 15 Series के नए स्मार्टफोन लॉन्च –Price, Specifications और Sale Date : 200MP कैमरा और बड़ी बैटरी ने मचाया धमाल


Xiaomi ने अपनी  Redmi Note सीरीज को आगे बढ़ाते हुए भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 15 pro और Redmi note 15 Pro plus को  29 जनवरी 2026 को लॉन्च कर दिया है, जो दमदार फीचर्स और किफायती कीमत के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में हलचल में हैं। 

Xiaomi ने ये दोनों स्मार्टफोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किए  हैं जो मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस कैमरा फीचर्स की तलाश में हैं। इस सीरीज़ में कंपनी ने खासतौर पर बेहतर डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग तकनीक पर फोकस  किया है। 

यहां पर हम redmi के दोनों स्मार्टफोन 

  • Redmi note 15 pro 
  • Redmi note 15 pro plus 
के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशंस को डिटेल में जानेंगे। 

 1. Redmi note 15 pro specifications 


6580 mAh बड़ी बैटरी के साथ redmi note 15 pro 5G image source: redmi official 

Specification Details
प्रोसेसर   MediaTek Dimensity 7400 Ultra
डिस्प्ले 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz रिफ्रेश रेट 
रियर कैमरा 200MP मेन कैमरा + 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल
फ्रंट कैमरा 20MP सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयुक्त 
बैटरी 6580mAh की बड़ी बैटरी 
फास्ट चार्जिंग 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
स्टोरेज विकल्प 8GB + 128GB | 8GB + 256GB
IP रेटिंग IP66 + IP68 + IP69K
ऑपरेटिंग सिस्टम Xiaomi HyperOS 2

Redmi note 15 Pro camera setup 

कंपनी ने Redmi note 15 सीरीज में कैमरा सेगमेंट को अपग्रेडेकिय है। इस स्मार्टफोन में 200 MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है इसके साथ ही 8 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। जो कैमरा सेटअप हाई रेजुलेशन फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त है। 
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो कन्टेंट क्रिएटर्स के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 

Battery & charging suport 

Redmi note 15 pro को 6580 mAh की बड़ी बैटरी के साथ स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया गया है जो एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 1.5 दिन तक बैटरी बैकअप प्रदान कर सकता है। साथ ही इसमें 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है जिससे फोन कम समय में जल्दी से चार्ज हो जाता है जो आज के व्यस्त लाइफ़ स्टाइल के अनुसार काफी उपयोगी साबित होता है। 

Redmi note 15 pro Display specifications 

Redmi note 15 pro में 17.35 cm (6.83 इंच) का 1.5K रेजुलेशन वाला एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है,जो 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है जिससे गेमिंग और वीडियो स्क्रॉल करने पर काफी स्मूद अनुभव मिलता है। 
इसके साथ ही इसमें 3200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है जिससे फोन को आउटडोर में उपयोग करने पर स्क्रीन साफ और चमकदार दिखती है जो यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है।

Processor & Performance  

Redmi note 15 pro 5G MediaTek Dimensity 7400 अल्ट्रा दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है जो इस सेगमेंट में एक अच्छा कॉम्बिनेशन है मल्टिटास्किंग, ब्राउजिंग, और गेमिंग आसानी से कर सकते हैं। 

स्टोरेज विकल्प 

Redmi का यह स्मार्टफोन redmi note 15 pro तीन कलर ऑप्शन Silver Ash, Mirage Blue, और Carbon Black में पेश किया है जो दो स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध हैं।
  • 8GB + 128GB 
  • 8GB + 256GB 

2.Redmi note 15 pro plus specifications 

200 MP कैमरा के साथ redmi note 15 pro plus  image source: redmi official 



Specification Details
प्रोसेसर Snapdragon 7s Gen 4
डिस्प्ले 6.83 इंच 1.5K CrystalRes AMOLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz
रियर कैमरा 200MP + 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल
फ्रंट कैमरा 32MP
बैटरी 6500mAh
चार्जिंग सपोर्ट 100W फास्ट चार्जिंग
स्टोरेज विकल्प 8GB+256GB | 12GB+256GB | 12GB+512GB
IP रेटिंग IP66 / IP68 / IP69 / IP69K
ऑपरेटिंग सिस्टम Xiaomi HyperOS 2

Redmi note 15 pro plus - camera setup 

Xiaomi ने अपने इस स्मार्टफोन को 200 MP का प्राइमरी कैमरा है और 8 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा के साथ पेश किया है। जो कैमरा सेटअप हाई रेजुलेशन फोटोग्राफी , ज्यादा डिटेल, बेहतर कलर और शानदार क्लैरिटी के साथ फोटो कैप्चर करने में सक्षम है। 

 इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है जो कन्टेंट क्रिएटर्स  और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह कैमरा क्लियर सेल्फी शार्प वीडियो कॉल के लिए बेहतर आउटपुट देगा। 

Redmi note 15 pro plus : Display specifications 

Redmi note 15 pro plus में 17.35 cm (6.83 इंच) का 1.5K रेजुलेशन वाला CrystalRes Amoled डिस्प्ले दिया गया है,जो 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है जिससे गेमिंग और वीडियो स्क्रॉल करने पर काफी स्मूद अनुभव मिलता है। 
इसके साथ ही इसमें 3200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है जिससे फोन को आउटडोर में उपयोग करने पर स्क्रीन साफ और चमकदार दिखती है जो यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है।
स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का सपोर्ट दिया दिया गया है।

Battery & charging suport 

Redmi note 15 pro plus स्मार्टफोन को 6500 mAh की बड़ी बैटरी के साथ स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया गया है जो एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 1.5 दिन तक बैटरी बैकअप प्रदान कर सकता है। साथ ही इसमें आज के व्यस्त लाइफ़ स्टाइल को ध्यान मे रखते हुए 100 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है जिससे फोन कम समय में जल्दी से चार्ज हो जाता है। 

Processor & Performance  

Redmi note 15 pro plus 5G Snapdragon 7s Gen 4 अल्ट्रा दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है जो इस सेगमेंट में एक अच्छा कॉम्बिनेशन है मल्टिटास्किंग, ब्राउजिंग, और गेमिंग आसानी से कर सकते हैं। 

स्टोरेज विकल्प 

Redmi का यह स्मार्टफोन redmi note 15 pro तीन कलर ऑप्शन coffee Mocha, Mirage Blue, और Carbon Black में पेश किया है जो दो स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध हैं।
  • 8GB + 256GB 
  • 12GB + 256GB
  • 12GB + 512GB 

Redmi note 15 pro & Redmi note 15 pro plus Price & Availability 

कंपनी ने ये दोनों स्मार्टफोन भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 29 जनवरी 2026 को लॉन्च किया है जिसकी बिक्री 3 फरवरी 2026 से ऑनलाइन स्टोर Anazon और Xiaomi की ऑफिसियल वेबसाइट पर शुरू की जाएगी। 
कीमत की बात करें तो Redmi note 15 pro बेस वैरिएंट की कीमत करीब ₹ 29,999 है। और Redmi note 15 pro plus बेस वैरिएंट की कीमत करीब ₹ 37,999 है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने