Oppo ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Oppo Reno 15C भारत में लॉन्च कर दिया है। Oppo ने यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए पेश किया है जो स्टाइलिश डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा के साथ एक भरोसेमंद स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।
अगर आप भी एक नया पावरफुल,स्टाइलिश स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए oppo Reno 15c एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यहां पर हमने Oppo Reno 115c कीमत, फुल स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और पहली सेल की पूरी आसान शब्दों में देने की कोशिश की है ताकि आप खरीदने से पहले यह तय कर सकें कि यह स्मार्टफोन आपके लिए सही विकल्प है या नहीं।
| 50 MP अल्ट्रा वाइड सेल्फी कैमरा के साथ oppo Reno 15c image source: OPPO official |
Oppo Reno 15c specifications
- Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर
- 6.57 इंच FHD प्लस एमोलेड डिस्प्ले
- 120 Hz रिफ्रेश रेट
- 50 MP प्राइमरी कैमरा+ 8 MP अल्ट्रा वाइड कैमरा+ 2 MP मैक्रो कैमरा
- 50 MP अल्ट्रा वाइड सेल्फी कैमरा
- 4K @ 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग
- 7000 mAh बैटरी
- 80 वॉट सुपरवुक फास्ट चार्जिंग
- लेटेस्ट एंड्रॉयड 16
- इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर
Oppo Reno 15c कैमरा सेटअप
Oppo ने अपने इस स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है जिसमें 50 MP प्राइमरी कैमरा, 8 MP अल्ट्रा वाइड और 2 MP मैक्रो कैमरा दिया है । यह कैमरा ज्यादा डिटेल, बेहतर कलर और शानदार क्लैरिटी के साथ फोटो कैप्चर करने में सक्षम है, जिससे दिन और रात दोनों समय में शानदार तस्वीरें ली जा सकती हैं। साथ ही रियर कैमरे से 4K में 30fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 MP फ्रंट कैमरा दिया गया है जो सोशल मीडिया यूज़र्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक अच्छा विकल्प साबित होता है। यह कैमरा क्लियर सेल्फी, शार्प वीडियो कॉल और रीेल्स/शॉर्ट्स के लिए बेहतर आउटपुट देता है। साथ ही फ्रंट कैमरा से भी 4K @30fps per वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
Oppo Reno 15c डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में 6.57-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें लगभग 2372×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलता है।
AMOLED पैनल होने की वजह से कलर ज्यादा ब्राइट, कॉन्ट्रास्ट, बेहतर और ब्लैक बिल्कुल गहरे दिखाई देते हैं।
साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूथ हो जाती है। इस
डिस्प्ले में 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस भी मिलती है जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है।
इस फोन में मिलने वाली 6.57 इंच की डिस्प्ले एक बड़ा और आरामदायक व्यू एरिया देती है। जिससे मूवी, वेब सीरीज़ और यूट्यूब वीडियो देखने में ज्यादा इमर्सिव फील मिलता है। साथ ही आर्टिकल पढ़ना और सोशल मीडिया स्क्रॉल करना भी काफी आसान हो जाता है।
इसके साथ – साथ सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
कंपनी ने Oppo Reno 15c को 7000 mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया है जो एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 1.5 दिन तक बैटरी बैकअप प्रदान करेगा साथ ही फोन को फास्ट चार्ज करने के लिए 80 वॉट सुपरवुक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है जिससे फोन करीब 64 मिनिट में 1– 100% तक चार्ज हो जाता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो कंपनी के अनुसार फोन को 10 मिनट चार्ज करने पर करीब 5.4 घंटे तक वीडियो देख सकते है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Oppo Reno 15c मे Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। Snapdragon 6 Gen 1 मुख्य रूप से स्मूथ मल्टीटास्किंग, बेहतरीन 5G कनेक्टिविटी देता है। यह प्रोसेसर कैजुअल गेमिंग के साथ रोजमर्रा के कार्यों के लिए एक विश्वसनीय और संतुलित प्रदर्शन देता है।
Oppo Reno 15c लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 के साथ आता है और CoclorOs 16 .0 पर रन करता है जिसमें कई यूजफुल फीचर्स भी मिलते है।
AI Tools (लाइफ असिस्टेंस)
Reno 15C में AI Translate, AI Call Summary , Voice Scribe और AI Mind Space जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, जो ट्रांसलेशन, कॉल-नोट्स और जरूरी जानकारी सेव करने में मदद करते हैं।
इसके साथ Google Gemini और Circle to Search सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे कोई भी चीज तुरंत सर्च करने में सहायता मिलती है।
Oppo Reno 15c कीमत और स्टोरेज विकल्प
Oppo Reno 15C को दो आकर्षक रंगों — Afterglow Pink और Twilight Blue — में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन तेज़ परफॉर्मेंस के लिए LPDDR4X रैम और फास्ट UFS 3.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी के साथ आता है कंपनी ने इस स्मार्टफोन को अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है, ताकि यूज़र्स अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुन सकें।
- 8GB + 256GB
- 12GB + 256GB
कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन 8GB + 265GB की कीमत करीब ₹ 34,999 और 12GB+ 256GB की कीमत करीब ₹37,999 है।
Oppo Reno 15c 5G से जुड़े सावाल
▪️Oppo Reno 15c 5G में डिस्प्ले कितने इंच का दिया गया है?
इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
▪️Oppo Reno 15c गेमिंग के लिए कैसा रहेगा है?
Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर की वजह से oppo Reno 15c कैजुअल और मिड लेवल गेमिंग के लिए अच्छा विकल्प है।
▪️ Oppo Reno 15c किन रंगों में उपलब्ध है ?
Oppo Reno 15c 5G को Afterglow Pink और Twilight Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
▪️ क्या ओप्पो रेनो 15c खरीदना सही रहेगा ?
अगर आप बड़ी बैटर, अच्छा डिस्प्ले और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला फोन ढूंढ रहे हैं तो oppo Reno 15c एक अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि इसमें 7000 mAh की बड़ी बैटरी और 6.57 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : Motorola signature हुआ भारत में लॉन्च
Tags
Technology