UPI फ्रॉड से कैसे बचें? 10 बेस्ट सेफ्टी टिप्स (2026)
| UPI फ्रॉड से बचने के तरीके |
आज के समय में UPI (unified payment Interface) ने डिजिटल पेमेंट को बहुत आसान बना दिया है। UPI से मात्र कुछ ही समय में किसी को पैसे भेज सकते हैं या प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन जितनी तेजी से UPI का इस्तेमाल बढ़ रहा है उतनी ही तेजी से ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी सामने आ रहे हैं।
साइबर क्रिमिनल नए–नए तरीकों का इस्तेमाल करके लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे चुरा रहे हैं।
थोड़ी सी सावधानी रखकर आप अपने अकाउंट को सुरक्षित कर सकते हैं।
यहां पर हम UPI फ्रॉड से बचने के 10 सबसे जरूरी सेफ्टी टिप्स के बारे में जानेंगे।
UPI फ्रॉड क्या होता है?
जब कोई ठग झूठ बोलकर या फेंक लिंक,QR कोड,ओटीपी या स्क्रीन शेयरिंग ऐप के माध्यम से आपके बैंक खाते से पैसे निकाल लेता है, तो उसे UPI फ्रॉड कहा जाता है।
फ्रॉड करने वाले अक्सर खुद को बैंक का अधिकारी ,कस्टमर केयर या ऑनलाइन सेलर बनकर लोगों को भरोसा दिलाते हैं और उनसे UPI पिन या अन्य जरूरी जानकारी ले लेते हैं।
1. कभी भी अपना UPI पिन किसी को न बताएं
UPI पिन आपके ATM पिन की तरह ही सीक्रेट होता है।
• किसी बैंक के कर्मचारियों को भी UPI पिन बताने की जरूरत नहीं होती है।
• कस्टमर केयर कभी भी UPI पिन नहीं मांगता
• फोन व्हाट्सएप या एसएमएस पर UPI पिन शेयर ना करें
याद रखें UPI पिन सिर्फ आपके लिए होता है
2 .पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी UPI पिन ना डालें
बहुत सारे लोग इस स्कैन का शिकार हो चुके अगर कोई आपसे कहे कि पैसे प्राप्त करने के लिए UPI पिन डालो तो तुरंत मना कर दीजिए। क्योंकि UPI पिन की जरूरत सिर्फ पैसे भेजने में पड़ती है। पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी यूपीआई पिन की जरूरत नहीं पड़ती है।
3 .फेक QR कोड से सावधान रहे।
स्कैमर फेक QR कोड भेज कर पेमेंट अप्रूव करवा लेते हैं। इसलिए QR कोड स्कैन करने से पहले रिसीवर का नाम चेक करें और अमाउंट वेरीफाई करें अगर शक हो तो पेमेंट ना करें। क्योंकि एक गलती से आपका पूरा बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।
4.OTP किसी को ना बताएं ।
ओटीपी एक सिक्योरिटी कोड होता है चाहे कोई बैंक मैनेजर बने या पुलिस ऑफिसर किसी को भी ओटीपी शेयर ना करें ओटीपी शेयर करते ही अकाउंट खाली हो सकता है।
5.स्क्रीन शेयरिंग एप इंस्टॉल ना करें
स्कैमर एनी डेस्क ,टीम व्यूअर या अन्य रिमोट एक्सेस ऐप इंस्टॉल करने के लिए बोलते हैं, ऐप इंस्टॉल करते ही आपका फोन कंट्रोल कर सकते हैं और आपके साथ स्कैम हो सकता है।
इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने से कभी भी ऐसे ऐप इनस्टॉल करें।
6. सिर्फ official UPI ऐप का ही उपयोग करें
पेमेंट के लिए सिर्फ भरोसेमंद ऐप का ही इस्तेमाल करें
जैसे ;
- BHIM
- Google pay
- Phone Pe
- Paytm
अनजान APK file या ऐप डाउनलोड न करे।
7 .पेमेंट करने से पहले पैसे प्राप्त करने वाले का नाम जरूर चेक करें ।
कई बार गलत UPI ID पर पेमेंट हो जाता है इसीलिए पेमेंट करने से पहले रिसीवर का नाम, मोबाइल नंबर और अमाउंट दुबारा चेक जरूर करे।
8. बैंक sms और notification को ऑन रखे
हर ट्रांजैक्शन का नोटिफिकेशन तुरंत मिले इसके लिए बैंक sms और notification को ऑन रखे ।
अगर बिना परमिशन के ट्रांजैक्शन हो तो तुरंत बैंक को जानकारी दे सकते हैं।
9. मोबाइल को हमेशा मजबूत सिक्योरिटी से लॉक करे
अपने फोन में हमेशा ;
- स्क्रीन लॉक
- फिंगरप्रिंट लॉक
- फेस लॉक
- ऐप लॉक
जैसे सिक्योरिटी फीचर का उपयोग करें
इससे फोन खो जाने पर भी अकाउंट सुरक्षित रह सकता है।
10. फ्रॉड हो जाए तो तुरंत क्या करें ।
अगर गलती से फ्रॉड हो जाए तो बिना देरी किए सबसे पहले बैंक कस्टमर केयर पर काल करें।
- अपना UPI अकाउंट ब्लॉक करवाए और
- UPI ऐप पर शिकायत करें।
- नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें
- साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं।
शिकायत जितनी जल्दी करेंगे पैसे मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होती है।
बोनस टिप्स
- फ्री गिफ्ट वाले मैसेज पर भरोसा न करें।
- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।
- पब्लिक वाई फाई से कनेक्ट होने पर बैंक से संबंधित काम न करें।
- फोन और UPI ऐप को हमेशा अपडेट रखें।
- किसी भी लालच वाले ऑफर से सावधान रहें।
UPI फ्रॉड से जुड़े सवाल
Q1. क्या पैसे प्राप्त करने के लिए UPI पिन डालना पड़ता है?
नहीं. पिन सिर्फ पैसे भेजने के लिए होता है।
Q2. क्या बैंक कर्मचारी UPI पिन मांग सकता है?
नहीं. बैंक कभी भी पिन या ओटीपी नहीं मांगता।
Q3. नकली QR कोड कैसे पहचानें?
भुगतान से पहले नाम और UPI आईडी सत्यापित करें।
Q4. अगर धोखाधड़ी हो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
तुरंत बैंक को सूचित करें और 1930 पर शिकायत करें।
UPI ने डिजिटल पेमेंट को बहुत आसान बना दिया है,लेकिन सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी ही है।
अगर आप UPI पिन, OTP और बैंक से संबंधित जानकारी को गुप्त रखे , फेक QR कोड से बचें और भरोसेमंद ऐप का उपयोग करें तो अधिकतर ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकते हैं।
थोड़ी सी सावधानी आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकती है , इसलिए हर पेमेंट से पहले पेमेंट से जुड़ी जानकारी को दुबारा चेक करें और किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें।
Tags
Tips & Tricks