अगर आप 2026 में एक बेहतर फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे है जिसमें बेस्ट कैमरा साथ हैवी गेमिंग भी कर सके तो स्मार्टफोन बाजार में iQOO 15 और Realme GT 8 pro दो दमदार परफोर्मेंस वाले फ्लैगशिप लेवल स्मार्टफोन है दोनों ही स्मार्टफोन snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आते है यानी परफोर्मेंस और स्पीड के मामले में टॉप लेवल एक्सपीरियंस देंगे। दोनों ही गेमिंग,बेस्ट फोटोग्राफी फोकस स्मार्टफोन है।
यह पर हम दोनों ही स्मार्टफोन के फीचर्स स्पेसिफिकेशन की तुलना करेंगे जिसमें जानेंगे कि कौन सा स्मार्टफोन आपकी जरूरत के हिसाब से परफेक्ट रहेगा।
iQOO 15 vs Realme GT8 pro specifications
| फीचर | iQOO 15 | Realme GT 8 Pro |
|---|---|---|
| प्रोसेसर | Snapdragon 8 Elite Gen 5 | Snapdragon 8 Elite Gen 5 |
| बैटरी | 7000mAh | 7000mAh |
| चार्जिंग सपोर्ट | 100 वॉट वायर्ड + 40 वॉट वायरलेस चार्जिग | 120 वॉट वायर्ड चार्जिंग+ 50 वॉट वायरलेस |
| रियर कैमरा | 50 MP मेन कैमरा + 50 MP अल्ट्रा वाइड + 50 MP पेरिस्कोप कैमरा | 50 MP मेन कैमरा + 50 MP अल्ट्रा वाइड + 200 MP टेलीफोटो |
| फ्रंट कैमरा | 32 MP सेल्फी कैमरा | 32 MP सेल्फी कैमरा |
| डिस्प्ले | 6.85 इंच AMOLED डिस्प्ले | 6.79 इंच AMOLED डिस्प्ले |
| रैम | 12GB |16GB | 12GB|16GB |
| स्टोरेज | 256GB | 512GB | 256GB|512GB |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | OriginOS 6 (Android 16 पर आधारित) | realme UI 7.0 (Android 16 पर आधारित) |
| IP रेटिंग | IP68 / IP69 | IP68 / IP69 |
बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
दोनों ही स्मार्टफोन में 7000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 1.5 दिन तक बैटरी बैकअप प्रदान करते है। दोनों ही स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है जिससे फोन कम समय में जल्दी से चार्ज हो जाता है।
iQOO 15 में 100 वॉट फास्ट वायर्ड और 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। जबकि Realme GT 8 pro में 120 वॉट फास्ट वायर्ड और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
बैटरी कैपेसिटी के मामले में दोनों ही स्मार्टफोन बराबर 7000mAh बैटरी मिलती है जबकि चार्जिंग सपोर्ट में Realme GT 8 pro थोड़ा बेहतर साबित होता है।
इसे भी पढ़ें: Realme का 10,001mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन P4 Power लॉन्च –जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
कैमरा और पिक्चर क्वालिटी
दोनों ही स्मार्टफोन 50 MP प्राइमरी कैमरा सेटअप के साथ आते है। iQOO 15 में 50 MP Sony IMX921 मेन कैमरा + 50 MP अल्ट्रा वाइड एंगल+50 MP Sony IMX882 पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है। जो दिन व रात दोनों ही समय में बेहतर क्वालिटी के फोटो कैप्चर करता है साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Realme GT 8 pro में 50 MP प्राइमरी कैमरा , 50 MP अल्ट्रा वाइड और 200 MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कैमरे के मामले में realme GT8 pro अच्छा आउटपुट देगा क्योंकि इसमें 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है जबकि iQOO 15 में 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है।
अगर आपका फोकस बेहतर परफोर्मेंस के साथ अच्छे कैमरा पर भी है तो Realme GT 8 pro अच्छा विकल्प हो सकता है। इस कैमरा सेटअप से आप अच्छी फोटो क्लिक कर पाएंगे।
डिस्पले और ब्राइटनेस सपोर्ट
डिस्प्ले की बात करें तो iQOO 15 में 17.39cm (6.9 इंच) का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है जिसमें 144 Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है जिससे गेमिंग स्क्रॉलिंग काफी स्मूद होता है। साथ ही इसमें 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस भी मिलती है जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ चमकदार दिखती है।
Realme GT 8 pro में 17.25cm (6.79 इंच) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 144 Hz हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। साथ ही 7000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है।
रिफ्रेश रेट के मामले में दिनों ही स्मार्टफोन में बराबर का सपोर्ट मिलता है जिससे गेमिंग और वीडियो स्क्रॉल करने पर काफी स्मूद महसूस कराएंगे।
प्रोसेसर और परफोर्मेंस
दोनों ही स्मार्टफोन दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ आते है जिसमे गेमिंग , मल्टिटास्किंग, स्क्रोलिंग, ब्राउजिंग जैसे टास्क में दमदार परफोर्मेंस देते है।
Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर होने से दोनों ही फोन बराबर का परफोर्मेंस निकाल कर देते है। यहां पर आप अपनी इच्छा के अनुसार फोन चुन सकते है।
अन्य स्पेसिफिकेशन
ऑपरेटिंग सिस्टम
दोनों ही स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 के साथ आते है। iQOO 15 OriginOs 6 पर रन करता है और Realme GT 8 pro Realame UI 7.0 पर रन करता है।
Ram & storage
दोनों ही स्मार्टफोन 12GB | 16GB रैम और 256GB | 512GB स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध है। आप अपनी जरूरत के अनुसार अपने लिए चुन सकते है।
IP रेटिंग
iQOO 15 और Realme GT 8 pro दोनों ही स्मार्टफोन IP68 | IP69 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ उपलब्ध है।
iQOO 15 vs Realme GT8 pro कीमत
कीमत की बात करे तो iQOO 15 की शुरुआती कीमत करीब ₹ 68,999
और Realme GT 8 pro की शुरुआती कीमत करीब ₹ 72,999 है।
*नोट –यहां पर बतायी गई कीमत स्थायी कीमत नहीं है कृपया खरीदने से पहले चेक जरूर करें।*
कौन सा स्मार्टफोन है आपके लिए बेस्ट ?
अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और आपके पास बजट भी है और आपका फोकस बैटरी और कैमरा पर है तो Realme GT 8 pro अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें 120 वॉट फास्ट चार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है साथ ही 200 MP टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है। अगर आप किसी एक कंपनी के स्मार्टफोन पसंद है तो वो आपकी अपनी पसंद है।
iQOO 15 vs Realme GT 8 pro से जुड़े सवाल?
▪️ क्या iQOO 15 में टेलीफोटो कैमरा दिया गया है?
नहीं iQOO 15 में 50 MP पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है जबकि Realme GT 8 pro में 200 MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
▪️Realme GT 8 में रिफ्रेश रेट कितना मिलता है?
दोनों ही स्मार्टफोन iQOO 15 और Realme GT 8 pro में 144 Hz हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता हैं।
▪️ इन स्मार्टफोन ने फिंगर प्रिंट स्कैनर मिलता है या नहीं।
दोनों ही स्मार्टफोन में इन– डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : Motorola Signature हुआ भारत में लॉन्च – प्रीमियम डिजाइन, दमदार फीचर्स और कीमत ने मचाया तहलका
Tags
Technology