OPPO ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी Reno Series को हमेशा प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरा फीचर्स के साथ उतारा है। OPPO ने अपने एक और नई Reno 15 series को 8 जनवरी 2026 को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किया है।
अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो OPPO Reno 15 Series खासतौर पर अपने दमदार कैमरा सेटअप, पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले के लिए चर्चा में है यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प
साबित हो सकती है। इस सीरीज में OPPO ने तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं।
1. OPPO Reno 15 5G
OPPO Reno 15 में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो हर तरह की फोटोग्राफी जरूरतों को पूरा करता है।
रियर कैमरा
- 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा क्लियर मेन कैमरा
- 50 मेगापिक्सल 3.5x टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा
- 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा
यह कैमरा सेटअप डे-लाइट से लेकर लो-लाइट तक बेहतरीन फोटो क्लिक करने में सक्षम है।
फ्रंट कैमरा
OPPO Reno 15 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए
- 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो जिससे हाई –क्वॉलिटी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का अनुभव मिलेगा।
वीडियो रिकॉर्डिंग
OPPO Reno 15 से रियर और फ्रंट दोनों ही कैमरा से 4k वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड कर सकते है। और इसमें डुअल व्यू वीडियो का भी सपोर्ट मिलता है जिससे रियर और फ्रंट दोनों ही कैमरा से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
OPPO Reno 15 प्रोसेसर
OPPO Reno 15 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है जो मल्टीटास्किंग , हाइस्पीड –ब्राउजिंग ,गेमिंग के दौरान पावरफुल परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
OPPO Reno 15 बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
OPPO Reno 15 में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसमें 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है । फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने से फोन जल्दी से चार्ज हो जाता है और बड़ी बैटरी होने से स्मार्टफोन पूरे दिन के लिए बैटरी बैकअप भी प्रदान करेगा।
OPPO Reno 15 डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन
OPPO Reno 15 में 16.74 cm की FDH+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जो 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है । साथ ही 1200 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। 1200 निट्स ब्राइटनेस होने से फोन को धूप में भी डिस्प्ले साफ और ब्राइट नजर आता है।
डिस्प्ले की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए OPPO Reno 15 गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
कीमत और स्टोरेज विकल्प
OPPO Reno 15 5G LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ 3 अलग अलग स्टोरेज विकल्प में मौजूद हैं।
- 8 जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज
- 12 जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज
- 12 जीबी रैम 512 जीबी स्टोरेज
OPPO Reno 15 5G की शुरुआती कीमत करीब ₹45,999 है।
2. OPPO Reno 15 Pro mini 5G
OPPO Reno 15 Pro mini बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
OPPO Reno 15 Pro mini में OPPO ने 6200mAh की बड़ी बैटरी दी है और साथ ही इसमें 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। बड़ी बैटरी होने से फोन लंबे समय तक बैटरी बैकअप देगा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने से फोन जल्दी से चार्ज हो जाएगा।
OPPO Reno 15 Pro mini कैमरा
Oppo Reno 15 Pro mini में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो हर तरह की फोटोग्राफी की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है।
रियर कैमरा
- 200 MP अल्ट्रा क्लियर मेन कैमरा
- 50 MP अल्ट्रा वाइड कैमरा
- 50 MP 3.5x टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा
यह पावरफुल कैमरा सेटअप लो – लाइट में भी प्रोफेशनल फोटोग्राफी करने में सक्षम है।
फ्रंट कैमरा
OPPO Reno 15 Pro mini में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए
- 50 MP अल्ट्रा वाइड सेल्फी कैमरा दिया गया है जिससे हाई –क्वॉलिटी वीडियो कॉलिंग और सेल्फी का आनंद ले सकते है।
OPPO Reno 15 Pro mini के रियर और फ्रंट दोनों ही कैमरा से हाई सेज़ुलेशन 4k में 60fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
OPPO Reno 15 Pro mini प्रोसेसर
OPPO Reno 15 Pro mini को कंपनी ने MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट के साथ पेश किया है जो गेमिंग, ब्राउजिंग ,मल्टीटास्किंग में स्मूद और पावरफुल परफॉर्मेंस देता है।
OPPO Reno 15 Pro mini डिस्प्ले डिटेल
Reno 15 Pro mini में 16.05cm FHD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जो 120 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग में स्मूद अनुभव देता है। साथ ही इसमें 1800 निट्स ब्राइटनेस मिलती है जिससे फोन बाहर धूप में भी साफ और ब्राइट नज़र आता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i का सपोर्ट भी दिया गया है।
Reno 15 Pro mini कीमत और स्टोरेज विकल्प
OPPO ने अपना यह स्मार्टफोन LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है जो 2 अलग स्टोरेज विकल्प में मौजूद है,
- 12 जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज
- 12 जीबी रैम 512 जीबी स्टोरेज
Reno 15 Pro mini की शुरुआती कीमत करीब ₹59,999 है।
3. OPPO Reno 15 Pro 5G
Reno 15 Pro कैमरा परफॉर्मेंस
OPPO Reno 15 Pro का Ultra-Clear Camera System इस सीरीज का मुख्य आकर्षण है। 200MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो, अल्ट्रा-वाइड और दमदार सेल्फी कैमरा इसे फोटोग्राफी और कंटेंट क्रिएशन के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।
रियर कैमरा
- 200 MP अल्ट्रा क्लियर मेन कैमरा
- 50 MP 3.5x टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा
- 50 MP अल्ट्रा वाइड कैमरा
सेल्फी कैमरा
OPPO Reno 15 Pro में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेल्फी कैमरा दिया गया है जो वीडियो कॉलिंग और फोटोग्राफी में शानदार परफोर्मेंस देता है।
OPPO Reno 15 Pro डिस्प्ले डिटेल
OPPO ने अपने इस स्मार्टफोन Reno 15 Pro को 17.23 cm स्क्रीन साइज और 95.5% स्क्रीन रेश्यो के साथ स्मार्टफोन बाजार में पेश किया है जिसमें FHD+ एमोलेड पैनल दिया गया है जो 120 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है इसमें 1800 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है जिससे फोन को धूप में भी आसानी से उपयोग कर सकते हैं। प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्ट्स 2 का सपोर्ट मिलता है।
OPPO Reno 15 Pro प्रोसेसर
टेक कंपनी OPPO ने अपने इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट और ऑपरेटिंग सिस्टम ColorOS 16.0 के साथ लॉन्च किया है जो ब्राउजिंग, मल्टीटास्किंग, गेमिंग मे शानदार अनुभव देता है साथ ही 120 Hz रिफ्रेश रेट होने से गेमिंग और स्क्रॉलिंग में स्मूद अनुभव देता है।
OPPO Reno 15 Pro 5G बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
OPPO Reno 15 Pro 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो फोन करीब 1.5 दिन तक बैटरी बैकअप प्रदान करता है साथ ही परफोर्मेंस को बढ़ावा देने के लिए 80 वॉट फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है जो फोन को कम समय में जल्दी से चार्ज करने में सक्षम है।
OPPO Reno 15 Pro कीमत और स्टोरेज विकल्प
OPPO Reno 15 Pro LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है जो 2 स्टोरेज विकल्प में मौजूद है।
- 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज
- 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज
Reno 15 Pro 5G की शुरुआती कीमत करीब ₹ 67,999 है।
इसे भी पढ़ें:सिर्फ 14,999 रुपए में मिल रहा Realme का यह दमदार फोन: जानिए कैमरा से लेकर बैटरी तक की पू
Tags
Technology