सिर्फ 14,999 रुपए में मिल रहा Realme का यह दमदार फोन: जानिए कैमरा से लेकर बैटरी तक की पूरी जानकारी।


Realme ने हाल ही में अपना एक और नया बजट स्मार्टफोन Realme C85 5G इंडियन मार्केट में पेश किया है ।जो बजट फोन होने के साथ ही इसमें एक प्रीमियम स्मार्टफोन वाले फीचर्स दिए है। अगर आप भी एक नया बजट स्मार्टफ़ोन खरीदना चाहते हैं तो एक बार इस फोन को जरूर देखे  ।

Realme C85 खरीदने के मुख्य कारण ;
  • 7000 mAh की बड़ी बैटरी 
  • 50 मेगापिक्सल Sony IMX 852  कैमरा 
  •  MediaTech Dimensity 6300 प्रोसेसर 
  • 144 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1200 निट्स अल्ट्रा चमक 
  • IP 69 प्रो का सर्टिफिकेशन 
  • बाईपास चार्जिंग सपोर्ट

Realme C85 5G स्मार्टफोन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Image source: Realme official 
Realme C85 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 
Realme C85 5G :बैटरी परफोर्मेंस 

टेक कंपनी रियलमी ने अपने इस स्मार्टफोन Realme C85 में 7000 mAh बैटरी दी है जो 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।रियलमी का कहना है कि अगर डिवाइस में 100% बैटरी है तो  इसमें:
  • 22 घंटे ऑनलाइन वीडियो देख सकते है ।
  • या 50 घंटे कॉलिंग कर सकते है ।
  • या फिर 145 घंटे संगीत सुन सकते है । 
साथ ही अगर फोन में 50 % बैटरी है तब इस फोन में 
  • 3 घंटे माप नेविगेशन,
  •  1 घंटे ऑनलाइन वीडियो
  •  2 घंटे कॉलिंग
  •  3 घंटे संगीत 
  •  1 घंटे ऑनलाइन चैट करने के बाद भी 
  • 2 घंटे के लिए पावर बच सकता है।
आपको इस स्मार्टफोन Realme C85 में बाय पास चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता हैं।

Realme C85: चार्जिंग सपोर्ट 

Realme C85 5G फोन में 45 W फास्ट चार्जिंग स सपोर्ट दिया गया है जो फोन को जल्दी से चार्ज करने में मदद करता है।  रियलमी के अनुसार फोन को  5 मिनिट चार्ज करने पर 1.7 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं या फिर 11 .7 घंटे तक संगीत सुन सकते हैं।

Realme C85 5G : प्रोसेसर और परफोर्मेंस 

Realme C85 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है  जिसमें गेमिंग, ब्राउजिंग , मल्टीटास्किंग जैसे टास्क आसानी से कर सकते है । कूलिंग के लिए इसमें 5300mm² VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो फोन को एक बेहतर ताप में बनाए रखता है ।

Realme C85: डिस्पले और ब्राइटनेस 

इस फोन में  6.8-इंच की HD+ LCD  डिस्पले दी गई है जो  144HZ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। जिसमें 1200 निट्स की अल्ट्रा ब्राइटनेस  मिलता है , जो धूप में भी वीडियो देखने मैसेज करने  में एक बेहतर फील देता है। 144 Hz हाई रिफ्रेश रेट होने से गेमिंग, मल्टीटास्किंग में स्मूद महसूस कराता है।

 Realme C85 : कैमरा परफॉर्मेंस 

इस फोन में 50 मेगापिक्सल Sony IMX 852 मेन कैमरा दिया गया है जो एक शानदार फ़ोटो क्लिक करता है। तथा सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण विशेषताएं 

  1. IP 69 प्रो लेवल का सपोर्ट जो फोन को  पानी और कॉफी / चाय गिरने से बचाता है।
  2.  मिलिट्री ग्रेड MIL - STD 810 H का प्रोटेक्शन ।
  3. वेट हैंड टच तकनीक का सपोर्ट जिससे गीले हाथों से भी फोन को चला सकते हैं।
  4. 400% तक अधिक आवाज जिससे किसी भी परिस्थिति में साफ सुनाई देता है।
  5. स्पीकर क्लीनर ; जो कंपन ध्वनि का उपयोग करके स्पीकर को अपने आप साफ कर देता है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने