टेक कंपनी Xiaomi ने अपना एक और नया स्मार्टफोन Redmi 15C 5G लॉन्च किया है। जिसमें 6000 mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर का एक बेहतर कॉम्बिनेशन दिया है ।
Redmi 15C खरीदने के मुख्य कारण;
- 6000 mAh की बड़ी बैटरी 33 वॉट चार्जिंग सपोर्ट
- मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर
- 17.53 cm का 120Hz के साथ डॉट ड्रॉप डिस्प्ले
- 10 वॉट रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट
- 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा
- वेट टच तकनीक 2.0 का सपोर्ट
![]() |
| Image source: Xiaomi |
यह स्मार्टफोन तीन अलग अलग रंगों में उपलब्ध है;
- डस्क पर्पल (बैंगनी )
- मूनलाइट ब्लू (नीला ) और
- मिडनाइट ब्लैक ( काला )
Redmi 15C 5G बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
Redmi 15C स्मार्टफोन में 6000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 33 वॉट टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है जो फोन को फास्ट चार्ज करने में मदद करता है ।साथ ही इसमें 10 वॉट रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है । Redmi ke अनुसार इसकी 6000 mAh की बड़ी बैटरी 107 घंटे तक का संगीत प्लेबैक प्रदान कर सकती है । 33 वॉट टर्बो चार्जिंग सपोर्ट होने के कारण करीब 28 मिनट में 50 % तक बैटरी चार्ज कर सकता है। 10 वॉट रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट होने से आवश्यकता पड़ने पर फोन को पॉवरबैंक की तरह भी उपयोग कर सकते हैं।
Redmi 15C : डिस्प्ले और चमक
Redmi 15C 5G में 17.53 cm (6.9 इंच) का डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश को सपोर्ट करता है जो फोन को चलाने पर स्मूद महसूस कराता है साथ ही इसमें 660 निट्स की चमक मिलती है । 120Hz रिफ्रेश रेट होने के साथ ही इसकी डिस्प्ले के वेट टच तकनीक 2.0 सपोर्ट भी दिया गया है जिससे फोन को भीगे हाथों से भी आसानी से उपयोग कर पाएंगे । फोन का डिस्पले TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आंखों को कम्फर्ट महसूस कराता है।
Redmi 15C: कैमरा परफॉर्मेंस
Xiaomi ने इस फोन में 50 मेगापिक्सल AI कैमरा दिया है जो अच्छी फोटो क्लिक करता है साथ ही इसमें अल्ट्रा एचडी मोड , नाइट मोड , टाइम लेप्स, सॉफ्ट लाइट रिंग पोर्ट्रेट मोड मिलता है । सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
प्रोसेसर और परफोर्मेंस
Redmi के इस फोन Redmi 15C 5G में मीडियाटेक डाइमेंटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है जो इस फोन को एक बेहतर कॉम्बिनेशन देता है । फोन HyperOS और एंड्रॉयड 15 के साथ आएगा ।जिसमें 2 साल का OS अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।
रैम, स्टोरेज और कीमत
Redmi 15C 5G मे LPDDR4X रैम और UFS 2.2 का स्टोरेज मिलेगा।कीमत की अगर बात करे तो
- 4 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज : 12,499
- 6 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज : 13,999
- 8 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज : 15,499
अन्य विशेषताएं
IP रेटिंग :IP रेटिंग 64 है जो फोन को धूल और हल्के पानी के छीटों से बचाएगा ।
सिक्योरिटी :सिक्योरिटी के लिए पावर बटन पर फिंगर प्रिंट स्कैनर दिया गए ही और AI फेस अनलॉक का भी सपोर्ट दिया गया है
नेटवर्क और कनेक्टिविटी :दो सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड लगा सकते है। वाईफाई 2.4GHz , एफ एम रेडियो, ब्लूटूथ 5.4
सेंसर्स : वाइब्रेशन मोटर, एक्सीलरोमीटर , एंबिएंट लाइट सेंसर , वर्चुअल प्रॉक्सिमिटी सेंसर , इलेक्ट्रिक कंपास ।
