नवंबर 2025 में लॉन्च हुए सभी नए फोन: जाने कीमत, और फीचर्स की पूरी जानकारी।

नवंबर 2025 में लॉन्च हुए सभी नए फोन: जाने कीमत, और फीचर्स  की पूरी जानकारी।

Written by: Lavkush Maurya 

नवम्बर 
महीने में स्मार्टफोन कंपनियां ने अपने कई नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं , जिनमें दमदार प्रोसेसर,बड़ी बैटरी , बेहतर  कैमरा  और 5 जी सपोर्ट जैसी खूबियां शामिल है ।  
इस ब्लॉग के नवंबर के आए स्मार्टफोन,उनकी कीमत, फीचर्स की पूरी जानकारी देने वाले है ;

1.Moto g67 Power 5G  
Image source: Motorola official 

Moto G67 power  स्मार्टफोन 7000 mAh की बड़ी बैटरी के साथ ही snapdragon 7s Gen 2 प्रोफेसर के साथ आता है । जिसमें 50 मेगापिक्सल Sony LYT 600  कैमरा सेंसर दिया गया है जो 4k वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। साथ ही सुरक्षा के लिए MIL -81H का प्रोटेक्शन दिया गया है जो फोन की मजबूती को बढ़ता है । Moto G67 power में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है जो 120 Hz हाई रिफ्रेश रेट के साथ ही गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। 
Moto G67 power में 7000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है , कंपनी का कहना है कि एक बार फुल चार्ज पे 58 घंटे का पावर बैकअप दे सकता है।  यह स्मार्टफोन वेगन लेदर डिजाइन में तीन अलग अलग रंगों में उपलब्ध है जिसमें डबल स्टीरियो स्पीकर और Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है । यह hello UI पर आधारित डिवाइस है जो एंड्रॉयड 15 के साथ आएगा । मोटोरोला G67 power इंडिया में  5 नवम्बर 2025 को 15,999 रुपए के साथ लॉन्च हुआ था जिसमें  8 जीबी रैम और 128  जीबी  स्टोरेज के मिलती है ।

2.Moto g57 power 5G
Image source: Motorola official 

 Moto g57 power इंडिया में 24 नवम्बर 2025 को लॉन्च हुआ है । मोटोरोला ने इस फोन को   snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट और 7000 mAh की बड़ी बैटरी के साथ स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किया है । मोटो के  इस फोन में 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 600 का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है  और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है जो अच्छी फोटो क्लिक करता है। इस स्मार्टफोन में 17.06cm (6.72इंच) की 120 Hz हाई रिफ्रेश रेट FHD+डिस्प्ले दिया गया है जो जो 1050 निट्स तक कि चमक प्रदान करता है।
सुरक्षा के लिए इसमें MIL- 810H  मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन दिया गया है साथ ही डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i का सपोर्ट दिया गया है। IP रेटिंग 64 है जो फोन को पानी और धूल से बचाता है। यह फोन इनबिल्ट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आत है जिसमें रैम को 24 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 16 के साथ आएगा अपडेट के बाद एंड्रॉयड 17 में बदल जाएगा,साथ ही इस फोन ने डुअल स्टीरियो स्पीकर और Dolby Atmos  के सपोर्ट के साथ जो संगीत को एक अलग ही रंग देता है । कीमत की अगर बात करें तो यह फोन 13,999 से शुरू है ।

 3.Realme GT 8 Pro 
Image source:Realme official 

Realme का यह फ्लैगशिप 200 मेगापिक्सल  अल्ट्रा क्लैरिटी  टेलीफोटो कैमरा RICOH GR ट्यूनिंग के साथ बाजार में लॉन्च हुआ है। जिसमें snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है और इसके साथ ही 7000 mAh की टाइटन बैटरी भी दी गई है ,जो 120 वॉट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है  Realme GT 8 pro 5G का डिजाइन काफी प्रीमियम और आधुनिक सा है। Realme का यह फोन मेटल फ्रेम और ग्लास बैक फिनिश के साथ आया है   जिसमें 6.79-इंच का QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है । जो 2 k रेजुलेशन और 144H के हाई रिफ्रेश रेट के साथ बस्मूद अनुभव देता है। और इसका 7000 नेट्स तक कि पीक ब्राइटनेस इसे सीधे धूप में भी उपयोग को शानदार बनाता है ।फोन की डिस्पले को Gorilla Glass Armor Protection से सुरक्षित किया गया है. जिससे यह स्क्रैच और गिरने से बचा रहता है। कंपनी का कहना है कि 7000 mAh की बैटरी जो 15 मिनिट की चार्जिंग पर पूरे दिन का बैटरी बैकअप देगा कंपनी के अनुसार 7.66 hrs BGMI गेमिंग बैकअप, 23.1hrs विडियो प्ले और 523.3hrs का स्टैंडबाय बैकअप दे सकता Raelme GT 8 Pro mobile एंड्रॉयड 16 पर आधारित है जो Realme UI 7.0 पर काम करता है । 

Realme GT 8 pro 5G फोन IP 68 और IP 69 प्रमाणित है,जो फोन को धूल और पानी से बचाता है। इसमें एक डिस्पले फिंगर प्रिंस स्कैन, दिया गया है । NFC के साथ ही  डुअल स्टीरियो स्पीकर Dolby Atmos के साथ आते है। इसकी  प्रारंभिक कीमत 78,999 से शुरू होती है।

 4.Lava Agni 4 5G
Image source: Lava official 

इस बार इंडियन ब्रांड Lava ने भी अपना एक और पावरफुल फोन लावा अग्नि 4 को 20 नवम्बर 2025 को 50 मेगापिक्सल ois मेन कैमरा ,8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया है ।जिसमें Media Tech Dimensity 8300 प्रोसेसर दिया गया है जो मल्टीटास्किंग में स्मूद महसूस कराता है । इसमें 5000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 66 w फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है , साथ ही 50 मेगापिक्सल ois डबल कैमरा सेटअप दिया गया है और सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है । फोन को धूल और पानी के छीटों से बचाने के लिए IP 64 का सर्टिफिकेशन है। इसकी कीमत 22,999 रूपये है।

5. Oneplus 15 

Image source: OnePlus official 

Oneplus 15 इंडिया में 13 नवम्बर 2025 को 7300 mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है ,जो Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ इंडिया का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन बन गया है । जिसमें 6.78 इंच की स्क्रीन 165 Hz की रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है । इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।  फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए इसमें IP 68 और  IP 69 सर्टिफिकेशन है । कीमत की बात करे तो 12  जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज़ के लिए 72,999 और 16 जीबी रैम 512 जीबी स्टोरेज के लिए 79,999 है ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने