Realme P4x : 7000 mAh बैटरी और Dimensity 7400 अल्ट्रा के साथ realme का पावरफुल फोन। जानिए कीमत, फीचर्स की पूरी जानकारी
Written by : Lavkush Maurya
अगर आप 15,000 तक कोई नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं आप Realme का यह नया स्मार्टफोन realme P4x भी देख सकते हैं क्योंकि realme में इस स्मार्टफोन को MeadiaTek Dimensity 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर और 7000 mAh की बड़ी बैटरी के साथ स्मार्टफोन बाजार में पेश किया है।
Realme P4x को खरीदने के मुख्य कारण:
- MediaTek dimensity 7400 अल्ट्रा चिपसेट
- 7000mAh टाइटन बैटरी 45 W अल्ट्रा चार्जिंग के साथ
- 50 MP AI कैमरा
- 6.72 इंच FHD+ डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक की ब्राइटनेस
- 5300mm VC Frost core कूलिंग सिस्टम
| Image source: realme official |
Realme P4x बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
Realme P4x स्मार्टफोन में realme ने 7000 mAh की एक बड़ी टाइटन बैटरी दी है , जो इस सेगमेंट में एक बेहतर कॉम्बिनेशन है । जो एक बार फुल चार्ज पर पूरे दिन का बैटरी बैकअप प्रदान करेगा ।
7000 mAh बैटरी के साथ ही इसमें 45 वॉट का वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। जो फोन के आकर्षण का एक कारण हो सकता है ।
Realme P4x : प्रोसेसर और परफोर्मेंस
Realme ने अपने इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 अल्ट्रा 5G चिप सेट दिया है जो सेगमेंट का एक बेहतर प्रोफेसर है। जिसका Antutu स्कोर करीब 780000+ है । जो मल्टीटास्किंग गेमिंग ब्राउजिंग को काफी स्मूद तरीके से परफॉर्म करने में सक्षम है । कंपनी का कहना है कि इसमें 90 FPS पर BGMI गेम को आसानी से खेल सकते हैं।
स्टोरेज विकल्प:
Realme P4x 5G तीन अलग अलग रंगों हरा, काला और गुलाबी रंग में पेश किया गया है जो दो स्टोरेज विकल्प में मौजूद है।
- 6 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज
- 8 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज
| Image source: realme official |
Realme P4x कैमरा सेटअप
रियर कैमरा
Realme P4x में 50 मेगापिक्सल मेन AI कैमरा दिया गया है जिससे आप अच्छी फोटो क्लिक कर पाएंगे।
सेल्फी कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग
Realme P4x में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिससे 4k 30 fps per वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
Realme P4x 5G के फायदे
- 7000mAh बड़ी बैटरी
- 144Hz रिफ्रेश रेट स्मूद डिस्प्ले
- लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन
- ₹15,000 के आसपास कीमत
Realme P4x के नुकसान
- Ultra –wide कैमरा नहीं है।
- AMOLED डिस्प्ले नहीं है
Realme P4x से जुड़े सवाल
▪️Realme P4x में प्रोसेसर कौन सा दिया गया है ?
Realme P4x में MeadiaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है।
▪️ क्या Realme P4x 5G फोन है?
हां, Realme P4x 5G फोन है।
इसे भी पढ़ें: POCO C85 5G ₹10,999 में लॉन्च – बजट में दमदार फीचर्स वाला नया 5G स्मार्टफोन