टेक कंपनी POCO ने अपना एक और नया बजट स्मार्टफोन POCO C85 5G को 9 दिसम्बर 2025 को लॉन्च कर दिया है । जो बजट में होने के साथ ही अच्छे फीचर्स के साथ स्मार्टफोन बाजार में आया है।
POCO C85 को खरीदने के मुख्य कारण
- 6,000mAh की बैटरी 33 वॉट फास्ट चार्जिंग और 10 वॉट रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट
- 6.9 इंच की HD + डिस्प्ले, 120 Hz रिफ्रेश रेट
- MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर
- 50 मेगापिक्सल डुअल AI कैमरा
| Image source: Xiaomi official |
POCO C85 की कीमत
Poco ने अपने इस स्मार्टफोन को तीन वैरिएंट ने लॉन्च किया है । 4 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज , 6 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज जिनकी कीमत ऑनलाइन बाजार फ्लिपकार्ट पर कुछ इस तरह है ;
वैरिएंट और कीमत
- 4 GB + 128 GB : ₹11,999
- 6 GB +128 GB : ₹12,999
- 8 GB+128 GB : ₹14,499
POCO c85 5G के मुख्य फीचर्स
Poco ने अपने इस स्मार्टफोन में बजट फोन होने के साथ ही कुछ खास फीचर्स भी दिए हैं जैसे;
डिस्पले
POCO c85 में 6.9 इंच (17.53cm) की HD+ डिस्पले दी गई है , जो 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है । जिसमें 810 निट्स तक की चमक मिलती है जो वीडियो देखने पर अच्छा अनुभव कराता है। आंखों की सुरक्षा के लिए TUV Rheinland का सर्टिफिकेशन भी है।
प्रोसेसर और परफोर्मेंस
Poco ने अपने इस स्मार्टफोन poco c85 में mediaTek का Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया है जो इस बजट में बेहतर कॉम्बिनेशन है । डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर होने से इस स्मार्टफोन में गेमिंग ब्राउजिंग मल्टीटास्किंग भी आसानी से कर पाएंगे। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित है।
कैमरा फीचर्स
Poco c85 में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है जिसमें फोटो मोड, अल्ट्रा एचडी, नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड ऑटो नाइट मोड का सपोर्ट मिलता है । सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
वीडियो रिकॉर्डिंग रेजुलेशन
पीछे के कैमरा से 1080p@30fps |720p@30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है और सामने के कैमरे से भी 1080p@30fps |720p@30fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते है।
बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
Poco c85 में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो करीब 2 दिन का पावर बैकअप दे सकती है । Poco के अनुसार एक बार फुल चार्ज करने पर इसमें करीब 29 घंटे ब्राउजिंग या 16 घंटे रील चला सकते हैं या 23 घंटे व्हाट्सएप या 106 घंटा संगीत सुन सकते हैं। 6000 mAh ki बैटरी के साथ ही इसमें 33 वॉट फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है जो फोन को 28 मिनट में 50 % तक चार्ज कर सकता है साथ ही इस स्मार्टफोन में 10 वॉट रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। जिससे स्मार्टवॉच, एयरबड्स जैसे गैजेट आसानी से चार्ज कर सकते है।
POCO c85 5G का डिजाइन
Poco c85 5G क्वाड कर्व बैक डिजाइन के साथ आता है , जिसकी मोटाई करीब 7.99 mm है और वजन करीब 211 ग्राम है और यह फोन तीन अलग अलग रंगों में उपलब्ध है ;
- MYSTIC perple (बैंगनी)
- SPRING green ( हरा)
- POWER black (काला)
इसे भी पढ़ें : 10000 के अंदर बेस्ट स्मार्टफोन, कम बजट में टॉप फीचर्स
Tags
Technology