आज के इस डिजिटल युग में एंड्रॉयड फोन हमारी जिंदगी का एक हिस्सा बन गया है , लगभग हर जगह पर मोबाइल फोन का उपयोग होता है ,जैसे बातचीत करने, पढ़ाई करने,और मनोरंजन,आदि में मोबाइल का उपयोग अहम हो गया है ।लेकिन जैसे जैसे फोन पुराना होता जाता है फोन काफी धीमा चलने लगता है ।
अगर आपका भी फोन बहुत धीरे धीरे चलता है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। यहां पर हम आपको धीरे चल रहे स्मार्टफोन को तेज करने के लिए कुछ सेटिंग बता रहे हैं जिनको करने के बाद आपका फोन भी पहले से तेज चलने लगेगा ।
फोन धीरे चलने के कारण
फोन की सेटिंग में बदलाव करने से पहले फोन को धीरे करने वाले कारणों को जानना जरूरी है ।जो कुछ इस तरह है ;
- फोन की स्टोरेज ज्यादा भर जाना ।
- एंड्रॉयड वर्जन पुराना होना ।
- लाइव वालपेपर लगाना ।
- बैकग्राउंड में ज्यादा ऐप चलना ।
- कैच फाइल का जमा होना ।
- कम रैम होने पर हैवी ऐप का उपयोग करना ।
- समय से फोन को अपडेट न करना
फोन को फास्ट करने के तरीके
1. फोन की स्टोरेज को खाली रखना
हमेशा कोशिश करे कि फोन की 20 - 30 % स्टोरेज खाली रहे क्योंकि स्टोरेज 90 - 95 % तक भर जाने से भी फोन काफी धीरे चलने लगता है ।
- जो फाइल उपयोग में नहीं है उनको डिलीट करें ।
- फालतू फोटो और वीडियो को डिलीट करें।
- व्हाट्सएप मीडिया को भी डिलीट करें।
2. बैकग्राउंड में ऐप्स को बंद रखें
बैकग्राउंड में ज्यादा ऐप्स चलने से रैम भर जाती है जिससे भी फोन धीरे चलने लगता है ,यह दिक्कत कम रैम वाले फोन में ज्यादा देखने को मिलती है ।
बैकग्राउंड ऐप्स को बंद करने से फोन धीरे चलने की समस्या को कुछ कम किया जा सकता है ।
3. लाइव वालपेपर लगाने से बचे
फोन में लाइव वालपेपर और हैवी विजेट लगाने से ये फोन की बैटरी और रैम ज्यादा उपयोग करते है जिसके कारण भी फोन धीरे चलने लगता है। इसलिए फोन में साधारण वालपेपर और विजेट लगाने की कोशिश करें।
4. फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट चेक करें
अगर आपके फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट आया है तो फोन को अपडेट करे क्योंकि अपडेट करने से फोन की परफॉर्मेंस बढ़ती है ।
5.फोन को रिस्टार्ट करें
अगर आप भी अपने फोन को कभी भी रिस्टार्ट नहीं करते हैं तो हफ़्ते में कम से कम एक या दो बार रिस्टार्ट जरूर करे इससे रैम रिफ्रेश हो जाती है और फोन कुछ तेज चलने लगता है ।
6. कैच डेटा को डिलीट करें
समय के साथ साथ फोन में काफी कैच डेटा जमा हो जाता है जिससे भी फोन धीरे चलने लगता है,
कैच डेटा डिलीट करने का तरीका
- सेटिंग → स्टोरेज
- कैच डेटा →डिलीट
7. Lite ऐप्स का उपयोग करना
कुछ ऐप्स जैसे फेसबुक,मैसेंजर, यूट्यूब ज्यादा रैम उपयोग करते है इनके बजाय इनके लाइट वर्जन उपयोग करो जो कम रैम इस्तेमाल करते है ।
8. जो ऐप्स उपयोग में नहीं है उनको अनइंस्टॉल करें
जिन ऐप्स को आप उपयोग नहीं कर रहे है उनको अनइंस्टॉल कर सकते हो क्योंकि वो ऐप्स सिर्फ बैकग्राउंड में फोन की रैम उपयोग कर रहे होते है जिससे भी फोन धीरे चलने लगता है।
9. फोन को रीसेट करें
अगर आपका फोन बहुत ही धीरे चलने लगा है तो आप अपने फोन के डेटा का बैकअप लेने के बाद रीसेट कर सकते है जिससे फोन एक दम नया जैसा हो जाएगा और धीरे चलने की समस्या भी कम हो जाएगी ।
इन सभी तरीकों को अपनाने से आपका फोन पहले से काफी तेज चलने लगेगा । ये सारे तरीके सुरक्षित भी है ।
─────────────────────────────────────────────────────
लेखक: Lavkush Maurya
यह लेख जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है।
Tags
Android Tips
