Written by : Lavkush Maurya
टेक कंपनी Xiaomi ने अपना एक और नया स्मार्टफोन Redmi note 15 5G को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च करने जा रही है । कंपनी ने इस स्मार्टफोन को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है जिसे 6 जनवरी 2026 को 108 मेगापिक्सल कैमरा और snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किया जाएगा ।
अगर आप भी एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप इस स्मार्टफोन redmi note 15 5G को भी देख सकते है क्योंकि कंपनी ने इसमें कई फीचर्स दिए है जो आपको पसन्द आ सकते हैं।
Redmi note 15 5G को खरीदने के मुख्य कारण
- Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर
- 108 मेगापिक्सल मेन कैमरा
- 5520mAh की बैटरी 45 वॉट फास्ट चार्जिंग
- 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक ब्राइटनेस
![]() |
| Image source: Xiaomi official |
Redmi note 15 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
1. Redmi note 15 डिस्प्ले और रिफ्रेश रेट
कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन redmi note 15 5G में 17.2cm (6.77 इंच) की कर्व्ड एमोलेड डिस्पले दिया है जो 120 Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जो फोन को चलाने पर काफी स्मूद अनुभव देगा । साथ ही इसमें 3200 निट्स तक की चमक मिलती है जो फोन को बाहर धूप में ही उपयोग करने पर अच्छा अनुभव देगा। आंखों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस फोन में TUV ट्रिपल आई केयर का सर्टिफिकेशन भी है ।
2. Redmi note 15 5G प्रोसेसर और परफोर्मेंस
Redmi note 15 5G में क्वालकॉम का स्नैपड्रेगन 6 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है जिसमें गेमिंग, ब्राउजिंग और मल्टीटास्किंग आसानी से कर सकेंगे।
3.redmi note 15 5G बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
Redmi के इस स्मार्टफोन note 15 5G में 5520 mAh की बैटरी दी गई है,जिसमें 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है जो फोन को जल्दी से चार्ज करने में मदद करता है। एक बार पूरा चार्ज करने पर फोन को लगभग 1.6 दिन तक चला पाएंगे ।
4.redmi note 15 कैमरा परफॉर्मेंस
Xiaomi ने इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल OIS हाइ रेजुलेशन कैमरा दिया है , जो बेहतरीन फोटो क्लिक करेगा और इस फोन में 4k OIS वीडियो रिकॉर्डिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।
5.अन्य स्पेसिफिकेशन
IP रेटिंग : इस फोन में IP 66 की रेटिंग मिलती है ।(जो फोन को धूल और पानी के छीटों से बचाएगा।)
एंड्रॉयड वर्जन : यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 के साथ आएगा।
Redmi note 15 5G : लॉन्च डेट, उपलब्धता और कीमत
Redmi अपने इस स्मार्टफोन को 6 जनवरी 2026 को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर रही है । जिसको ऑनलाइन मार्केट में AMAZON और Redmi की ऑफिसियल वेबसाइट से खरीद सकेंगे । कीमत की बात करे तो कंपनी ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है कुछ रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 22999 से 25999 तक हो सकती है।
*नोट : यह कीमत संभावित कीमत है असली कीमत लांच के बाद ही पता चलेगी ।*
इसे भी पढ़ें: POCO C85 5G ₹10,999 में लॉन्च बजट में दमदार फीचर्स
