Tata sierra EV Launched 2026: भारत में कब लांच होगी ये EV इलेक्ट्रिक कार जानिए लॉन्च से जुड़ी बड़ी खबर
Written By- Aryan Verma
भारत में इलेक्ट्रिक कार बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों के सेगमेंट में टाटा मोटर्स इस क्षेत्र में अपनी एक नई पहचान पेश करने जा रही है। EV वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। टाटा मोटर्स अपने कुछ इलेक्ट्रिक वाहन जैसे कि Tata Harrier EV, Nexon EV, punch EV जैसे कुछ मॉडल पहले ही मार्केट में ला चुकी है। अब SUV सेगमेंट Tata sierra EV को अपने नए लुक और डिजाइन फीचर्स के साथ जनवरी 2026 में भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह EV SUV 2026 में लॉन्च के बाद ऑटोमोबाइल सेगमेंट में हलचल मचा सकती है।
Tata sierra का नाम 90s के दशक में भी लोकप्रिय रहा है। Sierra EV का इलेक्ट्रिक वर्जन का लुक काफी लोकप्रिय रहने वाला है।
Tata sierra EV का आइकॉनिक डिजाइन और प्रीमियम लुक
Tata sierra EV ने मॉडर्न टच के साथ वापसी की है इस SUV में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप कॉन्सेप्ट मॉडल में बड़ी ग्लास विंडो और फ्रंट में चौड़ा फ्रंट ग्रिल फुल- LED लाइट बार एयरोडायनेमिक डिजाइन पैनोरमिक ग्लास और क्लीन बॉडी लाइन्स और मजबूत SUV स्टांस साइड प्रोफाइल में बड़े आलय व्हील्स दिए गए है जो इसे और अधिक प्रीमियम लुक देते हैं।
Sierra EV का इंटीरियर केबिन इसके डीजल/पेट्रोल इंजन मॉडल जैसा ही होगा sierra ऑफरोडिंग और हाइवे दोनों तरह से ड्राइविंग करने के लिए काफी बेहतर विकल्प बन सकती है। इसमें दो बड़े बैटरी पैक का विकल्प मिल सकता है जो आपको एक चार्ज पर लगभग 500 किलोमीटर से अधिक रेंज देने वालीं SUVs में से एक हो सकती है। यह SUV भारत में उन लोगों को ज्यादा पसंद आने वाली है यह हाई सेफ्टी रेटिंग के साथ प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्टाइल और लंबा बैकअप की तलाश में है।
Tata sierra EV में कुछ एडवांस तकनीक देखने को मिल सकती है। इसमें लेवल 2 ADAS और 360° कैमरा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी सिस्टम के साथ देखने को मिल सकती है। कार में अच्छे क्वालिटी के मटेरियल और ग्लास रूफ देखने को मिल सकती है। Sierra EV का मुकाबला SUV सेगमेंट की Mahindra XUVe, Hyundai Creta Electric और Urban Cruiser EV, MG इलेक्ट्रिक SUV जैसी गाड़ियों से हो सकता है।
इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च होने से पहले ही Tata sierra EV के डीजल/पेट्रोल वेरिएंट । मार्केट में पहुंचना शुरू हो चुकी है।
Tata sierra EV में आपको Harrier EV का कुछ लुक देखने को मिल सकता है। ड्राइवर स्क्रीन पर आपको रियल टाइम EV डेटा, ADAS अलर्ट, नेविगेशन और सेंटर स्क्रीन में आपको AC, ऐप इंटीग्रेशन, मीडिया और टाटा कनेक्ट जैसा फीचर और को ड्राइवर स्क्रीन डिस्प्ले यानी तीसरी स्क्रीन आपको पैसेंजर के सामने दिया जाता है इसमें म्यूजिक कंट्रोल, इंटरटेनमेंट कंट्रोल और भी कुछ एडवांस फीचर देखने को मिल सकते हैं। Sierra Ev का प्रीमियम सेगमेंट की अनुमानित कीमत 20 से 30 लाख रुपए तक हो सकती है। यह कीमत इसके प्रीमियम सेगमेंट मॉडल की मानी जा सकती है।
इसे भी पढ़ें:Toyota Land Cruiser FJ Review 2025
इसे भी पढ़ें: Mahindra launch New SUV 2025: महिंद्रा "XEV 9S"
Tags
Automobile


