Mahindra launch New SUV 2025: महिंद्रा "XEV 9S" भारत में पहली 7 सीटर इलेक्ट्रिक SUV कब तक होगी लॉन्च
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड में बहुत तेजी से विस्तार हो रहा है। देश की ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra & Mahindra ने अपनी इलेक्ट्रिक लाइनअप को मजबूत बनाने के लिए अपनी SUV सेगमेंट में एक इलेक्ट्रिक SUV Mahindra "XEV 9S" को लांच करने जा रही है जल्द ही भारतीय सड़कों पर उतरकर नजर आयेगी। इलेक्ट्रिक युग की एक प्रीमियम, हाई परफॉर्मेंस, और टेक्नोलॉजी से मजबूत इलेक्ट्रिक SUV है।
डिजाइन और स्पोर्टी लुक ?
इस इलेक्ट्रिक SUV Mahindra "XEV 9S" डिजाइन और फ्रंट प्रोफ़ाइल, स्पोर्टी लुक और नई LED मैट्रिक्स हेडलाइट्स, क्लोज्ड ग्रिल के साथ देखने में बेहद आकर्षक लगता है। महिंद्रा ने इस SUV की साइड प्रोफाइल में बड़े आलय व्हील्स दिए है। रियर में फुल लेंथ कनेक्टेड LED टेललाइट और बोल्ड "XEV 9S" बैजिंग जो इसे और भी मॉडर्न बॉडी लुक देती है।
महिंद्रा ने इस SUV को नए इलेक्ट्रिक लाइनअप प्लेटफॉर्म INGLO Architecture प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। जिस पर महिंद्रा की BE सीरीज आधारित होगी।
केबिन डिजाइन और इंटीरियर फीचर्स ?
महिंद्रा XEV 9S का इंटीरियर केबिन लग्जरी फील देता है। बताया जा रहा है इस SUV में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप तीन जुड़े 12.3 इंच के डिस्प्ले भी मिल सकते है। 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो / एप्पल कारप्ले, एंबिएंट लाइटिंग, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है। स्टीयरिंग व्हील में दो-स्पोक में हैं, जिसमें साथ ही टच सेंसटिव कंट्रोल्स दिए गए हैं।
पॉवर और स्मार्ट टेक्नोलॉजी फीचर्स
Mahindra XEV 9S में रिपोर्ट्स के मुताबिक यह SUV Single Motor (2WD) वर्जन और Dual Motor (AWD) वर्जन इन दो पावरट्रेन विकल्पों में आने की उम्मीद है। AWD वर्जन लगभग 250 kW (335 bhp) की पावर जनरेट करेगा। इस SUV की बैटरी क्षमता 80–90 kWh तक हो सकती है। फुल चार्ज पर यह 500–550 किमी तक की रेंज देने का दावा कर सकती है। जो भारत में अपने इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल सेगमेंट में सबसे ज्यादा रेंज देने वालीं SUVs में सबसे अलग होगी।
DC फास्ट चार्जिंग से 0 से 80% इसे सिर्फ 30 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा।
सेफ्टी फॉर्फोर्मेंस और टेक्नोलॉजी
महिंद्रा ने XEV 9S को Smart, Safe, Sustainable बेस पर तैयार किया है।
AI आधारित वॉयस असिस्टेंस, (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट और 360° सराउंड व्यू कैमरा, AI-बेस्ड वॉइस कमांड सिस्टम।
इस SUV की टॉप स्पीड 0 से 100 km/h सिर्फ 6 सेकंड में इसकी टॉप स्पीड लगभग 180 km/h है।
Level 2 ADAS ( Advance Driver Assistance System) ye फीचर्स ड्राइविंग का बेहतर अनुभव देते हैं।
सुरक्षा में महिंद्रा हमेशा से बहुत भरोसेमंद रही है। XEV 9S का बॉडी स्ट्रक्चर है हाई-स्ट्रेंथ स्टील से बना है, SUV को Global NCAP 5-Star Safety Rating के साथ तैयार किया गया है।
6 से 8 एयरबैग ABS, Hill Hold Assist, जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। कम्फर्ट फीचर्स की बात करे तो वायरलेस फोन चार्जिंग, पैनोरामिक सनरूफ और प्रीमियम साउंड सिस्टम।
इन सभी फीचर्स के साथ ये SUV फैमिली के लिए लम्बी ट्रिप के लिए काफी बेहतर रहेगी।
कीमत और लांच डेट
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कंपनी ने लांच डेट घोषित कर दी है XEV 9S को महिंद्रा कंपनी 27 नवंबर 2025 को लॉन्च करेगी। एक्सपर्टस का मानना है की XEV 9S की भारतीय बाजार में संभावित कीमत 45 से 55 लाख(एक्स शोरूम) के बीच रह सकती है।
यह SUV भारत में Hyundai loniq 5, MG Marvel R, Kia EV6 जैसी प्रीमियस इलेक्ट्रिक SUVs से टक्कर लेगी।
27 नवंबर को भारतीय बाजार में लांच होने के बाद भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक नई इलेक्ट्रिक शुरुआत साबित हो सकता है।

