Written by: Lavkush Maurya
टेक कंपनी Xiaomi अपना एक और नया टैबलेट Redmi pad 2 pro भारतीय टेक बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने इस नए टैबलेट Redmi pad 2 pro को लेकर आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि इस टैबलेट को 12000mAh बड़ी बैटरी के साथ 6 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा।
आज के डिजिटल दौर में टैबलेट सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं रहे, बल्कि पढ़ाई, ऑनलाइन क्लास, ऑफिस वर्क और गेमिंग के लिए भी जरूरी हो गए हैं।
अगर आप भी एक नया टैबलेट खरीदना चाह रहे है तो आप इस टैबलेट को भी देख सकते हैं इससे संबंधित जानकारी नीचे दी गई है ।
Redmi pad 2 pro खरीदने के मुख्य कारण;
- 12, 000mAh की बड़ी बैटरी
- Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर
- 30.37cm QHD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट
- Dolby Atmos के साथ क्वाड स्पीकर 300% तक आवाज
| Image source Xiaomi (global) |
Redmi pad 2 pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
कंपनी ने इस टैबलेट Redmi pad 2 pro में 12000 mAh बड़ी बैटरी और snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ ही कई यूजफुल फीचर्स दिए है।
Redmi pad 2 pro बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
टेक कंपनी रेडमी ने अपने इस टैबलेट Redmi pad 2 pro में 12,000mAh की बड़ी बैटरी दी है जो इस टैबलेट को बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद करती है। टैबलेट को एक बार फुल चार्ज करने पर पूरा दिन आसानी से उपयोग कर सकते हैं। साथ ही चार्जिंग के लिए 33 वॉट फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिल सकता है जिससे यह टैबलेट कम समय में जल्दी से चार्ज हो जाएगा।
Redmi pad 2 pro प्रोसेसर और परफोर्मेंस
Redmi pad 2 pro की परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए कंपनी ने इस टैबलेट snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया है जिसमें गेमिंग ब्राउजिंग मल्टीटास्किंग जैसे टास्क आसानी से कर सकते हैं। स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए यह एक भरोसेमंद चिपसेट है।
Redmi pad 2 pro डिस्प्ले
Redmi pad 2 pro में 30.37 इंच का QHD + डिस्प्ले मिलने की संभावना है जो 120 Hz स्मूद रिफ्रेश रेट के साथ देखने को मिल सकता है। 120Hz रिफ्रेश रेट होने से गेमिंग मल्टीटास्किंग में स्मूद महसूस कराता है।
फिलहाल कंपनी ने अभी तक सिर्फ इसके लॉन्च डेट की घोषणा की है पूरे फीचर्स लॉन्च होने के बाद ही पता चलेंगे।
Dolby Atmos के साथ क्वाड स्पीकर – 300% तक दमदार आवाज ।
ऑडियो के मामले में भी यह टैबलेट जबरदस्त है। इसमें:
- Dolby Atmos सपोर्ट
- क्वाड स्पीकर सेटअप
- 300% तक तेज और क्लियर साउंड मिलता है। जिससे बिना हेडफोन के भी मूवी, म्यूजिक और गेमिंग का शानदार अनुभव मिलेगा।
Redmi pad 2 pro से संबंधित सवाल ?
▪️Redmi pad 2 pro में बैटरी कितने mAh दी गई है?
Redmi pad 2 pro में 12000mAh बड़ी बैटरी दी गई है।
▪️Redmi pad 2 pro में प्रोफेसर कोन सा मिलेगा ?
Redmi pad 2 pro में snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।
▪️क्या redmi pad 2 pro में 5G सपोर्ट मिलता है?
हां, Redmi pad 2 pro में 5G सपोर्ट मिलने की पूरी संभावना है क्यों कि इसके ग्लोबल वैरिएंट में 5G सपोर्ट मिलता है।
इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Tab S11 Ultra: लैपटॉप जैसी Power और बेहतरीन Display वाला Premium Tablet