Nissan Tekton First Look भारत में जल्द 2026 में लॉन्च होगी- देखे डिजाइन, इंटीरियर,फीचर्स और इंजन डीटेल

Nissan Tekton SUV को दो अलग-अलग टर्बो पेट्रोल पावरट्रेन के साथ लाने वाली है, मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के दोनों विकल्प मिल सकते हैं।

Written By- Aryan Verma 

Nissan Tekton SUV डिजाइन और इंटीरियर फीचर्स
Image Source - x

Nissan ने अपनी पहचान को वापस मार्केट में लाने वाली है। अपनी नई SUV को लॉन्च करने जा रही है, रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि इसे 2026 में लॉन्च किए जाने की संभावना है। जिसका नाम Nissan Tekton (निसान टेक्टन) है, इस मिड साइज SUV में आपको पर्याप्त केबिन स्पेस और बड़ा बूट स्पेस जैसे कुछ खास विकल्प मिल जाते हैं। 

Nissan Tekton (निसान टेक्टन) Hyundai Creta, Maruti Suzuki Grand Vitara और Kia Seltos जैसी गाड़ियों को मार्केट में लॉन्च होने बाद टक्कर देने वालीं है। इसका Exterior Design (बाहरी डिजाइन) बड़े बोल्ड लुक में नजर आ सकती है, जिसमें आपको इसके फ्रंट प्रोफ़ाइल लुक में दमदार चौड़ी ग्रिल और  शार्प स्टाइलिंस LED हेडलाइट्स इसमें आपको डे- टाइम रनिंग वाली लाइट्स देखने को मिल सकती हैं। इसके साइड प्रोफाइल में स्क्वायर व्हील आर्च बड़े स्टाइलिश अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स इस SUV को को अलग ही प्रीमियम लुक देंगे वहीं आपको इसके पीछे की साइड में LED टेललाइट्स और सॉलिड बंपर इसे और भी ज्यादा प्रीमियम लुक दे सकते हैं।

Nissan Tekton SUV डिजाइन और इंटीरियर फीचर्स
Image Source - x

Nissan Tekton (निसान टेक्टन) के interior (इंटीरियर) केबिन को काफी मॉडर्न बॉडी लुक में डिजाइन किया गया है। इसमें बड़ा एंड्रॉयड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इसमें शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए मल्टी-फक्शन स्टीयरिंग व्हील भी मिल सकता है। बेहतर आरामदायक वेल-कुशन सीट काफी अच्छा लेगरूम बेहतर क्वालिटी प्रीमियम फिनिश इसे एक बेहतर फैमिली फ्रेंडली SUV बना सकता है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है Nissan Tekton (निसान टेक्टन) में दो अलग-अलग टर्बो पेट्रोल इंजन दिए जा सकते हैं। इन इंजन ऑप्शंस के साथ इसमें आपको मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकते हैं। 
कंपनी का मेन फोकस इसके पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ बेहतर एवरेज पर होगा। अगर ऐसा होता है तो यह SUV डेली ड्राइविंग के साथ-साथ लंबे रोड ट्रिप के लिए एक अच्छा बेहतर विकल्प साबित होगी। इसके फीचर्स के मुकाबले में सबसे आगे जा सकती है।

इसमें पैनोरमिक सनरूफ के साथ apple car Play (एप्पल कार प्ले) सपोर्ट और पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन जैसे कुछ एडवांस फीचर टेक्नोलॉजी के मामले में इसे और बेहतर बनाते हैं।

Nissan Tekton SUV डिजाइन और इंटीरियर फीचर्स
Image Source - x

सेफ्टी फीचर्स के मामले में इस SUV में कई एडवांस लेवल फीचर्स दिए जा सकते हैंइसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD इलेट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग के लिए 360° कैमरा फीचर भी दिया जा सकता है। कंपनी का फोकस रहेगा कि बेहतर सेफ्टी रेटिंग को लेकर जो इसे और भी ज्यादा बेहतर बना सकती है। 

Nissan Tekton (निसान टेक्टन) के भारत में लॉन्च किए जाने की जानकारी अभी कंपनी की ओर से कन्फर्म नहीं हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 2026 में ( मार्च - अप्रैल ) लॉन्च किया जा सकता है। इसकी संभावित एक्स शोरूम की कीमत लगभग 11 लाख से 15 लाख तक होने की संभावना जताई जा रही है। यह SUV मिड-साइज SUV सेगमेंट में आने वाली गाड़ियों को टक्कर देने वाली है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने