Motorola G57 power : Snapdragon 6s Gen 4 और 7000mAh की दमदार बैटरी, स्मूथ परफॉर्मेंस और बेहतरीन फीचर्स वाला फोन”
नवम्बर महीने में सभी स्मार्टफोन कंपनियां अपने - अपने मोबाइल फोन लांच कर रही हैं उसी में motorola ने भी अपना एक और नया स्मार्टफोन motorola G57 power ,7000 mAh की बड़ी बैटरी snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर और 120 Hz हाई रिफ्रेश रेट के साथ FHD+डिस्पले और 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 600 कैमरा सेंसर के साथ स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिया है, जो फिर एक बार स्मार्टफोन यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करेगा ।
Motorola g57 power खरीदने के 5 मुख्य कारण
- 7000 mAh की बड़ी बैटरी
- Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर
- 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 600 कैमरा
- 120 Hz हाई रिफ्रेश रेट FHD+ डिस्प्ले
- टिकाऊ डिजाइन गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ ।
![]() |
| Image credit: Motorola |
डिजाइन और डिस्पले क्वालिटी
Motorola g57 power का डिजाइन काफी सिंपल और साफ है । मोटोरोला का यह फोन वेगन लेदर बैक फिनिश के साथ तैयार किया गया है जो तीन अलग - अलग रंगों में उपलब्ध हैं ।
- Pantone Regatta,
- Pantone Corsair,
- और Pantone Fluidity
Motorola g57 power में 6.72 इंच की बड़ी FHD + स्क्रीन दी गई है जिसका 120 Hz रिफ्रेश रेट काफी समूह महसूस कराता है। जो 1050 नेट्स की चमक के साथ आती है इसमें स्मार्ट वाटर टच का भी सपोर्ट मिलता हैं। प्रोटेक्शन के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 7i का भी सपोर्ट मिलता है जो फोन को बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।
कैमरा परफॉर्मेंस
Motorola g57 power में 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है जो बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए काफी है । और 8 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रा वाइड लेंस भी मिलता हैं,इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो अच्छी फोटो क्लिक करता है।
