Oppo Find X9 Series India Launch: जानें इसके Features, Specifications और कीमत की पूरी जानकारी

 Oppo Find X9 Series India Launch: जानें इसके Features, Specifications और कीमत की पूरी जानकारी 


Oppo find x series एक प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज है  जो अपने स्पेशल फीचर्स से यूजर को आकर्षित करती है। 3 कैमरा सेटअप और Media Tech Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ Oppo find x series इंडिया में लॉच हो गई है जिसमें दो स्मार्टफोन find x9 और find x9 pro शामिल है


Image credit: oppo 



 डिज़ाइन Design 

Oppo Find X9 का डिज़ाइन प्रीमियम, मॉडर्न और बेहद स्लीक लुक के साथ आता है। फोन को देखने से ही इसका फ्लैगशिप स्टाइल महसूस होता है। इस फोन के चारों तरफ पतली बॉर्डर मिलती है।इससे डिस्प्ले लगभग फुल स्क्रीन जैसा लगता है ।फुल स्क्रीन दिखने के कारण फोन देखने में काफी सुंदर लगता है।फोन में फ्लैट एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है जो हाथ में पकड़ने में आरामदायक, प्रीमियम और iPhone-like फील देता है।

फोन के पिछले हिस्से में ऊपर की तरफ बाएं कोने में कैमरा मॉड्यूल। Oppo Find x9  : Titanium Grey और Space Black दो रंगों में  उपलब है और oppo find x9 pro Titanium charcoal और Silk white रंग में उपलब्ध है। फोन के साइड में एक कस्टम Snap Key मिलता है।जिसको आप कैमरा, ट्रांसलेटर, स्क्रीनशॉट, या किसी भी ऐप को खोलने के लिए सेट कर सकते हैं।

कैमरा camera 

Oppo find x9 और oppo find x9 pro दोनों ही फोन में 3 रियर कैमरा सेटअप दिया गया है find x9 में 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, 50MP वाइड कैमरा तथा 50MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है जबकि find x9 pro me 50MP अल्ट्रा वाइड, 50MP वाइड कैमरा और 200MP लेटीफोटो लेंस दिया गया है ।जो बेहतरीन फोटोग्राफी के साथ ही रियर व फ्रंट दोनों ही कैमरा से 4k वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है । अगर फ्रंट कैमरे की बात करे तो find x9 में 32 MP और find x9 pro me 50 MP लेंस दिया गया है जो एक शानदार सेल्फी के लिए अच्छा लेंस है। फोन के फ्रंट और रियर दोनों तरफ से डबल वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है।

बैटरी battery:

 Oppo ने find x series को एक बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया जो  यूजर्स को अट्रैक्ट करने के लिए काफी है find x9 में 7225 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जबकि find x9 pro में 7500 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो एक से दो दिन तक का बैटरी बैकअप देने सक्षम है। दोनों ही फोन में 80W supervooc वायर्ड चार्जिंग और 50W Airvooc वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता हैं जो फोन को कम समय में जल्दी से चार्ज करता है ।

परफोर्मेंस और प्रोसेसर:

Image credit: Oppo 


फोन को एक बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करने के लिए इसमें MediaTech Dimensity 9500 मिलता है।जो फोन की परफॉर्मेंस को फ्लैगशिप लेबल बनाता है। फोन colorOS 16 पर आधारित है जो परफॉर्मेंस को स्मूद बनाता है। और अच्छा UI फील देता है।

डिस्पले display: 

Oppo find x सीरीज़ में अलग-अलग आकार और रिज़ॉल्यूशन वाली उच्च-गुणवत्ता वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है , जैसे कि  find x9 pro में 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले,  दी गई है जिसका 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। जिसमें 3600 nits तक पीक ब्राइटनेस मिलती है आउटडोर में उपयोग करने में एक अच्छा फील देता है।सुरक्षा के लिये इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का सपोर्ट भी मिलता है इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है सो सिक्योरिटी को बढ़ावा देता है।

अन्य विशेषताएं:
फीचर विवरण
Storage (RAM + ROM) 16GB + 512GB
RAM Type LPDDR5X
ROM Specifications UFS 4.1
Phone Storage Card Unsupported
USB OTG Supported
 

Find x series में IP68 और IP69 का सपोर्ट मिलता है जो फोन को धूल और पानी से बचाता है ।

कनेक्टिविटी connectivity:

Dolby Atmos Support

• NFC support

• IR blaster 

• Dual sim

• WiFi 7

• 10 5G band

• USB 3.2

कीमत:

अगर कीमत की बात करे तो Oppo find x9 की कीमत करीब 74,999 तथा oppo find x9 pro की कीमत लगभग 109,999 है ।

उपलब्धता 

Oppo find x9 को 21 नवंबर से मार्केट में खरीद सकते है ऑनलाइन की अगर बात करे तो oppo official store और flipcart से खरीद सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन मार्केट में भी इसकी उपलब्धता होगी।
 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने