OnePlus 15 भारत में लॉन्च - 2025 का सबसे एडवांस्ड फीचर स्मार्टफोन 7300mah बैटरी के साथ वापसी

 OnePlus 15 भारत में लॉन्च - 2025 का सबसे एडवांस्ड फीचर स्मार्टफोन  7300mAh बैटरी के साथ वापसी 

Image Source- X

स्मार्टफोन जगत में OnePlus ने हलचल मचा दी है स्मार्टफोन लवर्स के लिए बहुत खास दिन होने वाला है यह स्मार्टफोन डिजाइन और फीचर्स में बड़ा बदलाव लेकर आया है। बताया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को भारत में तीन रंग विकल्पों में पेश किया जा सकता है - "Absolute Black","Misty Purple","Sand Dune" जैसे विकल्म मिल सकते हैं


भारत में कब तक होगा लॉन्च:

OnePlus 15 को 13 नवम्बर 2025 को भारत में लॉन्च करने की कंपनी ने आधिकारिक घोषणा कर दी है। भारत में यह फोन OnePlus की ऑफिसियल वेबसाइट और Amazon India पर उपलब्ध होगा। OnePlus 15 को इस बार कंपनी ने "Never Settle Reloaded" थीम के साथ पेश किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹64,999 से शुरू हो सकती है


स्पेसिफिकेशन और डीटेल:

  • डिस्प्ले (Display)- 6.78 इंच की AMOLED/LTPO पैनल, 1.5K रेजोल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट।
  • बैटरी (Battery)- 7,300mah की मेमोरी वाली बैटरी कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा सेल।
  • कैमरा सेटअप (Camera set-up)- ट्रिपल रियर कैमरा: 50MP + 50MP + 50MP (मेन, अल्ट्रावाइड, टेलीफोटो) + फ्रंट 32MP कैमरा।
  • प्रोसेसर (processor)- Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट-टॉप लेवल परफॉर्मेंस के लिए।
  • चार्जिंग (Charging)- 120W वायर्ड सुपरफास्ट चार्जिंग +50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट।
  • सॉफ्टवेयर (Software)- Android 16 आधारित OxygenOS 16 आउट ऑफ द बॉक्स।


डिस्प्ले - 165Hz स्मूद रिफ्रेश रेट:

OnePlus 15 स्मार्टफोन में 6.78inch का LTOP AMOLED पैनल डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट।
डिस्प्ले को Corning Gorlilla Glass Victus 3 से प्रोटेक्ट किया गया है, स्क्रीन की ब्राइटनेस 1800 निट्स तक है, जो तेज धूप में भी शानदार विजिबिलिटी देता है।





7300mah की दमदार बैटरी का साथ:

आज के इस दौर में बैटरी लाइफ स्मार्टफोन का सबसे बड़ा USP बन चुकी है। OnePlus ने यूजर्स के लिए इस बार 7300mah की दमदार बैकअप बैटरी दी है। यह OnePlus सीरीज की सबसे बड़ी बैटरी है। 120W सुपरवूक चार्जिंग दी है, जो 18 मिनट में 0 से 100% बैटरी चार्ज कर देती है। 50W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट है, जिसमें आप दूसरे गेजेट्स को चार्ज कर सकते हैं।


कैमरा सेटअप परफॉर्मेंस:

OnePlus 15 का कैमरा सेटअप अलग ही लेवल का है।
 
50MP Sony LYT-900 प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ)
50MP अल्ट्रा- वाइड लेंस, 50MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम), 32MP फ्रंट कैमरा। 


सॉफ्टवेयर- OxygenOS 16 और AI फीचर्स के साथ:


OnePlus 15 स्मार्टफोन Android 16 OxygenOS 16 पर चलता है
इस स्मार्टफोन में कई AI फीचर्स जोड़े गए हैं, "AI Smart Cutout", "AI Voice Summary", और इसके साथ ही "OnePlus AI Boost Mode"।
इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 5 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा किया है। 


OnePlus 15 स्मार्टफोन वेरिएंट:

  • 8GB + 256GB 
  • 12GB + 512GB 
  • 16GB  + 1TB 

अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जो परफॉर्मेंस, बैटरी, कैमरा और डिज़ाइन चारों मोर्चों पर शानदार हो, ती OnePlus 15 आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है।

Oneplus ने 2025 में धमाकेदार वापसी की है। 






एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने