Realme Pad 3 लॉन्च: Dimensity 7300 Max और 2.8K डिस्प्ले के साथ नया पावरफुल टैबलेट

 Realme ने अपना एक और नया टैबलेट भारतीय टेक बाजार में 6 जनवरी 2026 को लॉन्च कर दिया है। जो टैबलेट स्टूडेंट्स, एंटरटेनमेंट लवर और प्रोफेशनल सभी के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। Realme ने अपना यह टैबलेट उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो पढ़ाई एंटरटेनमेंट, और मल्टीटास्किंग के लिए एक बेहतर पावरफुल और स्टाइलिश टैबलेट की तलाश में हैं।Realme ने इस टैबलेट को MediaTek Dimensity 7300 max प्रोसेसर और 2.8K हाई –रेजुलेशन डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया है।

Realme Pad 3 लॉन्च: Dimensity 7300 Max और 2.8K डिस्प्ले के साथ नया पावरफुल टैबलेट
Image source: Realme official 

Realme pad 3 के लॉन्च की मुख्य हाइलाइट्स 

Realme pad 3 को कंपनी ने लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और परफोर्मेंस फीचर्स के साथ मार्केट में पेश किया है । हर तरह के यूज़र ( स्टूडेंट, एंटरटेनमेंट लवर ) के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है।

मुख्य हाइलाइट्स 

  • MediaTek Dimensity 7300 max प्रोसेसर 
  • 12200mAh बड़ी टाइटन बैटरी 
  • 2.8K अल्ट्रा क्लियर बुक –व्यू डिस्प्ले 
  • 120Hz रिफ्रेश रेट 
  • 6.6mm स्लिम 
  • 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 6.8 वॉट रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट 

Realme pad 3 प्रोसेसर और परफोर्मेंस 

Realme pad 3 में दिया गया है MediaTek Dimensity 7300 max प्रोसेसर जो इस टैबलेट को पावरफुल बनाता है। जो प्रोसेसर गेमिंग, मल्टीटास्किंग,और  ब्राउजिंग, में काफी अच्छा परफॉर्मेंस देता है।

परफॉर्मेंस 

  • स्मूद मल्टीटास्किंग 
  • 90FPS पर BGMI गेमिंग 
  • फास्ट ऐप ओपनिंग

Realme pad 3 बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट 

Realme pad 3 में 12200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो इसके परफोर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करती है।जो एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 16. 7 घंटे ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

चार्जिंग सपोर्ट 

  • 45 वॉट फास्ट चार्जिंग 
  • 6.5 वॉट रिवर्स चार्जिंग 

Realme pad 3 डिस्प्ले 

Realme pad 3 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 11.6 इंच का 2.8K रेजुलेशन वाला बुक व्यू डिस्प्ले है। जो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लास गेमिंग, एक्सपीरियंस को शानदार बनाता है।
2.8K डिस्प्ले के साथ Realme pad 3 नया पावरफुल टैबलेट
Image source: realme official 


Realme pad 3: कैमरा और ऑडियो फीचर्स 

हालांकि टैबलेट में कैमरा सेकेंडरी फीचर में गिना जाता है ,लेकिन Realme pad 3 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है।
  • रियर कैमरा: 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा डॉक्यूमेंट स्कैन और बेसिक फोटोग्राफी के लिए
  • फ्रंट कैमरा: 8 मेगापिक्सल का कैमरा वीडियो कॉल करने और ऑनलाइन क्लास के लिए उपयुक्त है।

ऑडियो फीचर्स

Realme pad 3 में क्वाड स्पीकर दिए गए हैं जो एंटरटेनमेंट गेमिंग में बेहतरीन अनुभव देता है। 

भारत में Realme pad 3 की कीमत

Realme pad 3 को तीन अलग स्टोरेज विकल्प में किफायती कीमत में लॉन्च किया गया है। 
  • WIFI+8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज :26,999
  • 5G 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज : 29,999
  • 5G 8 जीबी रैम और 258 जीबी स्टोरेज : 31,999
*नोट:Realme pad 3 की यह कीमत स्थायी कीमत नहीं है कीमत बदल भी सकती है । *

Realme pad 3 से जुड़े सवाल?

▪️ क्या Realme pad 3 में 5G सपोर्ट मिलता है?
     हां, realme pad 3 WiFi सपोर्ट और 5G सपोर्ट के साथ आता है।
▪️Realme pad 3 में बैटरी कितने mAh दी गई है?
    Realme pad 3 में 12200mAh बड़ी बैटरी दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने