2026 के शुरुआत से ही कई सारे नए स्मार्टफोन भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च हो चुके हैं ऐसे में अगर आप भी एक नया पावरफुल, स्टाइलिश और दमदार कैमरा वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं , और आपके दिमाग में realme 16 pro+ और oppo Reno 15 Pro जैसे शानदार स्मार्टफोन हैं।
लेकिन एक सवाल है कि कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। यहां पर हम दोनों ही स्मार्टफोन के डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा और प्रोसेसर की तुलना करने वाले है जिससे आपको इन स्मार्टफोन को खरीदने में आसानी हो सके।
Realme 16 pro+ और oppo Reno 15 Pro दोनों ही स्मार्टफोन प्रीमियम और मिड रेंज के स्मार्टफोन है। जहां Realme 16 pro+ में 7000mAh बड़ी बैटरी और 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है , और oppo Reno 15 Pro अपने प्रीमियम फीचर्स के लिए पहचान जाता है ।
Realme 16 pro+ vs Oppo Reno 15 Pro स्पेसिफिकेशंस
कैमरा सेटअप
Realme 16 pro plus में 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा , 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। और Oppo Reno 15 Pro में भी 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा 50 MP टेलीफोटो , और 50 MP का ही अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है।
दोनों ही स्मार्टफोन से बेहतर लो–लाइट , पोर्ट्रेट शॉट्स कैप्चर कर सकते हैं।
दोनों ही स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है , जिससे दोनों ही फोन में वीडियो कॉलिंग और फोटोग्राफी करने पर बेहतरीन अनुभव मिलता है। दोनों ही फोन से 4K @60fps,30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
Realme 16 Pro plus में 7000mAh की बैटरी मिलती है और साथ ही 80 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
Oppo Reno 15 Pro में 6500mAh की बैटरी मिलती है और 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
बैटरी बैकअप के मामले में realme 16 pro plus बेहतर रहने वाला है क्योंकि इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है जबकि oppo Reno 15 Pro में 6500mAh की बैटरी दी गई है।
प्रोसेसर और परफोर्मेंस
Realme 16 Pro plus मे Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और स्क्रॉलिंग, में स्टेबल परफोर्मेंस देता है। जबकि OPPO Reno 15 Pro में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है,जो मल्टीटास्किंग, ब्राउजिंग में स्मूद परफोर्मेंस प्रदान करने वाला है।
अगर आप गेमिंग और बेसिक उपयोग के लिए स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो realme 16 pro plus ले सकते है लेकिन मल्टीटास्किंग के मामले में OPPO Reno 15 Pro बेहतर परफॉर्मेंस देने वाला है।
डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन
Realme 16 Pro plus में 6.8 इंच ( 17.27cm ) की FHD+ 4D कर्व एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 144 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है और साथ ही 6500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है जिससे धूप में भी डिस्प्ले साफ और ब्राइट नजर आता है। साथ ही प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है।
OPPO Reno 15 Pro में 6.78 इंच ( 17.22cm ) की FHD+ डिस्पले दिया गया है जो 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। और इसमें 1800 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है। साथ ही गोरिल्ला ग्लास विक्ट्स 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
सॉफ्टवेयर फीचर और स्टोरेज विकल्प
Realme 16 pro plus एंड्रॉयड 16 के साथ लॉन्च हुआ है और realme UI 7.0 पर रन करता है। स्टोरेज की बात करें तो 8 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज ,8 जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज और12 जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज , विकल्प दिए गए हैं जबकि oppo Reno 15 भी एंड्रॉयड 16 के साथ आता हैं और ColorOs 15 पर रन करता है। साथ ही 2 स्टोरेज विकल्प में मौजूद है। 12 जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज और12 जीबी रैम 512 जीबी स्टोरेज
कीमत
Realme 16 pro plus की शुरुआती कीमत ₹39,999 के करीब और
Oppo Reno 15 Pro की शुरुआती ₹67,999 के करीब है।
इन स्मार्टफोन के हर वैरिएंट की कीमत अलग–अलग है।
कौन सा फोन आपके लिए परफेक्ट रहेगा?
अगर आप कम कीमत में स्मूद डिस्प्ले,बड़ी बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस वाला फोन चाहते हैं तो आपके लिए realme 16 pro plus एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
लेकिन अगर आपको एक प्रीमियम डिजाइन और कैमरा क्वालिटी वाला स्मार्टफोन चाहिए और आपका बजट भी है तो oppo Reno 15 Pro बेहतर विकल्प है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1.Realme 16 pro plus में कितने mAh की बैटरी मिलती है?
Realme 16 pro plus में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जबकि Oppo Reno 15 Pro में 6500 mAh बैटरी दी गई है।
2. OPPO Reno 15 Pro में कितने MP कैमरा दिया गया है?
OPPO Reno 15 Pro में 200 MP मेन+ 50 MP टेलीफोटो लेंस और 50 MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : बजट के अनुसार परफेक्ट स्मार्टफोन कैसे खरीदें | How to buy a perfect smartphone according your budget – Complete guide
इसे भी पढ़ें : OPPO K14x 5G vs Samsung Galaxy F07e: डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा स्पेसिफिकेशंस।
इसे भी पढ़ें: Vivo X200T vs Motorola Signature: Camera, Battery, Design और Performance में कौन सा फोन बेहतर है?
" लेटेस्ट मोबाइल लॉन्च और ऑटोमोबाइल की हर हलचल की खबर के लिए Tech Tadka Hub से जुड़े रहें।”