Dimensity 7100 प्रोसेसर के साथ Infinix Note Edge हुआ लॉन्च – दमदार फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ एंट्री

 फरवरी 2026 में कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके है इसी बीच टेक कंपनी Infinix ने भी अपने Note सिरीज़ का एक और नया स्मार्टफोन Infinix  Note edge 5G को 6500mAh बैटरी और दमदार MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर के साथ 18 फरवरी 2026 को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिया है।

अगर आप भी एक नया पावरफुल स्टाइलिश स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Infinix Note edge एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 

यहां पर हम Infinix Note edge के सभी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी देने वाले है ताकि आप अपने लिए एक अच्छा स्मार्टफोन चुन सकें।Infinix Note edge 5G डिजाइन स्पेसिफिकेशन


Infinix Note edge 5G  स्पेसिफिकेशंस 

डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी 

Infinix Note edge 5G सिल्क फैब्रिक फिनिश डिजाइन के साथ तीन अलग–अलग आकर्षक रंगों –  Shadow Black,Stellar Blue और Silk Green में उपलब्ध है। जिसका वजन 6500mAh बड़ी बैटरी होने के बावजूद भी करीब 185 ग्राम के आसपास है साइड में चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर और बटंस के साथ ही एक एक्स्ट्रा AI बटन भी मिलता है। साथ ही फोन को प्रोटेक्ट करने के लिए IP65 का सर्टिफिकेशन मिलता है जो फोन को धूल और पानी से बचाता है। 

डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन 

Infinix Note edge 5G में 6.8 इंच  3D कर्व 1.5K रेजुलेशन वाला एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। साथ  आउटडोर में स्क्रीन की साफ विजिबिलिटी के लिए 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है जिससे अच्छा व्यूइंग एक्सपीरिएंस मिलता है। स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। आंखों की सुरक्षा के लिए TUV ब्लू–लाइट का सर्टिफिकेशन भी मिलता है। 

बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट 

कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को 6500mAh की बैटरी के साथ पेश किया है जिसमें 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है कंपनी का दावा है कि 0–100% करीब 62–65 मिनट में चार्ज कर देगा। Infinix Note edge में 10 वॉट रिवर्स चार्जिंग का भी विकल्प मिलता है जिससे अन्य गैजेट भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है जो इस सेगमेंट में एक अच्छा विकल्प है। 


इसे भी पढ़ें : Realme P4x : 7000 mAh बैटरी और Dimensity 7400 अल्ट्रा के साथ realme का पावरफुल फोन। जानिए कीमत,और फीचर्स की पूरी जानकारी ।


कैमरा और पिक्चर क्वालिटी 

Infinix Note edge 5G में डुअल फ्लैश के साथ ही 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। रियर और फ्रंट दोनों ही कैमरा से 2K @30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं और स्लो–मोशन वीडियो 720P@120fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं 

प्रोसेसर और परफोर्मेंस 

Infinix Note edge में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है जो मल्टीटास्किंग, ब्राउजिंग, गेमिंग और वीडियो स्क्रोलिंग में स्टेबल परफोर्मेंस देगा। Infinix का यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 के साथ आता है और XOS 16 पर रन करता है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में 90FPS पर गेमिंग आसानी से कर पाएंगे।।

MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर के साथ Infinix Note edge 5G

Infinix Note edge 5G की कीमत 

Infinix Note edge भारतीय स्मार्टफोन बाजार में LPDDR5X रैम और UFS 2.2 के साथ तीन स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च हुआ है। 6 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज , 8 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज। 

कीमत की बात करे तो Infinix Note edge की,6 GB + 128 GB  वैरिएंट की कीमत करीब ₹21,999 और 8GB + 128GB की कीमत ₹23,999 और 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत करीब ₹25,999 है।इसकी कीमत ऑफर के साथ थोड़ी कम हो सकती है। 


इसे भी पढ़ें : सिर्फ 14,999 रुपए में मिल रहा Realme का यह दमदार फोन: जानिए कैमरा से लेकर बैटरी तक की पूरी जानकारी।

Infinix Note edge 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 




फीचर विवरण
डिस्प्ले 6.78 इंच, 1.5K रेजोल्यूशन ,3D कर्व एमोलेड डिस्प्ले 
रिफ्रेश रेट 60Hz / 90Hz / 120Hz
कवर ग्लास Gorilla Glass 7i
पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स
बैटरी कैपेसिटी 6500mAh
चार्जिंग सपोर्ट 45W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7100
रैम और स्टोरेज टाइप LPDDR5X, UFS 2.2
स्टोरेज वैरिएंट 6GB + 128GB | 8GB + 128GB | 8GB + 256GB
कलर ऑप्शन Shadow Black, Stellar Blue, Silk Green
रियर कैमरा 50 मेगापिक्सल
फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल
वीडियो रिकॉर्डिंग 2K @ 30fps
फ्लैश लाइट डुअल फ्लैश लाइट
ऑपरेटिंग सिस्टम XOS 16 के साथ Android 16
IP रेटिंग IP64 स्प्लैश, वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस
अन्य फीचर्स IR ब्लास्टर, JBL डुअल स्टीरियो स्पीकर, NFC सपोर्ट




" लेटेस्ट मोबाइल लॉन्च और ऑटोमोबाइल की हर हलचल की खबर के लिए Tech Tadka Hub से जुड़े रहें।”

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने