₹7,999 की शुरुआती कीमत के साथ आया Realme का नया स्मार्टफोन – जानिए क्या है खास ।

Realme mobiles ने अपना एक और नया स्मार्टफोन Realme P4 Light इंडियन मार्केट में आधिकारिक तौर पर 20 फरवरी 2026 को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन एक बजट फोन है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और कुछ खास फीचर के साथ मार्केट में पेश किया है जो इसे वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं। 

यह फोन खासकर पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले, स्टूडेंट्स और सोशल मीडिया यूजर के लिए डिजाइन किया गया है। 

Realme P4 Light की ख़ास बातें 

Realme P4 Light प्लास्टिक बिल्ड मटेरियल के साथ तीन अलग–अलग कॉलर ऑप्शन Sea Blue , Beach Gold और Obsidian Black के साथ लॉन्च हुआ है  प्रोटेक्शन के लिए IP 54 की रेटिंग दी गई है जो फोन को धूल और पानी के छीटों से बचाएगा। और मिलिट्री ग्रेड शॉक प्रोटेक्शन भी मिलता है। इस स्मार्टफोन की मोटाई 7.94 mm और वजन करीब 210 ग्राम है। 

Realme P4 Light स्मार्टफोन में 17.14 cm (6.75 इंच) 720 × 1600 पिक्सल रेजुलेशन वाला HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। साथ ही स्मार्ट टच का भी विकल्प मिलता है जिससे ग्लव्स लगाकर भी आसानी से उपयोग कर सकते हैं।

इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और चार्जिंग के लिए 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है और साथ ही 6 वॉट रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है जिससे स्मार्ट वॉच, ईयरबड जैसे गैजेट को चार्ज कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि 6300mAh बैटरी होने के साथ फोन को एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 20.7 घंटे यूट्यूब, 19 घंटे इंस्टाग्राम, 46.5 घंटे तक बात कर सकते हैं। 

Realme P4 Light में बेसिक फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिससे बेसिक फोटोग्राफी कर सकते है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जिससे डीसेंट सेल्फी कैप्चर कर सकते हैं। फ्लैश लाइट के साथ 9 कलर विकल्प और 5 ग्लोइंग मोड में पल्स लाइट मिलती है जिसे अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर पाएंगे। 

प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में Unisoc का T7250 Octa Core प्रोसेसर दिया गया है जिसमें नॉर्मल मल्टीटास्किंग ,और गेमिंग आसानी से कर पाएंगे। यह स्मार्टफोन हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए डिजाइन नहीं किया गया है बल्कि  बेसिक गेम आसानी से खेल पाएंगे। 

यह स्मार्टफोन LPDDR4X रैम के साथ दो स्टोरेज विकल्प 4 जीबी रैम 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में मौजूद है।  जिसके रैम को 12 जीबी तक बढ़ा सकते है। 

Realme P4 Light की कीमत  

कंपनी ने अपना यह स्मार्टफोन Realme P4 Light को 20 फरवरी 2026 को भारत में दो स्टोरेज विकल्प में पेश किया है जिसके बेस मॉडल 4 जीबी रैम 64 जीबी स्टोरेज की ऑफर के साथ कीमत ₹7,999 और दूसरे 4 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज की ऑफर के साथ कीमत ₹9,999 है। 

मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 
Realme P4 Light स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


फीचर डिटेल
डिस्प्ले 17.14 cm (6.72) इंच HD+
रिफ्रेश रेट 90 Hz 
प्रोटेक्शन मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस 
पीक ब्राइटनेस 563 निट्स 
बैटरी कैपेसिटी 6300mAh 
चार्जिंग सपोर्ट  15 वॉट फास्ट चार्जिंग और 6 वॉट रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट
प्रोसेसर Unisoc T7250
ग्राफिक Mali G57 MP1@ 850
स्टोरेज वैरिएंट 4GB + 64GB | 4GB + 128GB
कलर ऑप्शन Obsidian Black | Sea Blue |  Beach Gold 
रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल
फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल
वीडियो रिकॉर्डिंग 1080 @ 30 fps
फ्लैश लाइट  फ्लैश लाइट और पल्स लाइट 
ऑपरेटिंग सिस्टम Realme UI के साथ Android 15
IP रेटिंग IP54 (Splash, Water और Dust Resistant)
अन्य फीचर्स ऑडियो जैक ,300% अल्ट्रा वॉल्यूम, स्मार्ट टच सपोर्ट 

Realme P4 Light से जुड़े सवाल  

1. क्या Realme P4 Light एक 5G स्मार्टफोन है? 
नहीं, Realme P4 Light 5G सपोर्ट नहीं करता, यह एक 4G स्मार्टफोन है।

2. क्या Realme P4 Light में गेमिंग कर सकते है?
यह स्मार्टफोन हेवी गेमिंग के लिए नहीं हैं बल्कि नॉर्मल गेमिंग आसानी से कर पाएंगे।

3. क्या हमें यह स्मार्टफोन खरीदना चाहिए? 
अगर आपको एक बेस्ट कैमरा, हेवी परफोर्मेंस वाला 5G सपोर्टेड स्मार्टफोन चाहिए तो यह स्मार्टफोन आपके लिए नहीं है। 




" लेटेस्ट मोबाइल लॉन्च और ऑटोमोबाइल की हर हलचल की खबर के लिए Tech Tadka Hub से जुड़े रहें।”


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने