iQOO ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15R 5G को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन कंपनी की फ्लैगशिप लाइन-अप में ‘R’ नाम वाला पहला स्मार्टफोन है। यह फोन, iQOO 15 के नीचे एक सब-फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। कंपनी लॉन्च से पहले iQOO 15R के स्पेसिफिकेशन को टीज़ कर रही थी और इसके डिजाइन से भी पर्दा उठा चुकी थी।
यह एक कॉम्पैक्ट फोन है, जिसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, बड़ी बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और ड्यूल-कैमरा सेटअप मिलता है। हालांकि इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं दिया गया है।
यहां हम iQOO 15R के स्पेसिफिकेशन, इसके टारगेट ऑडियंस, इसकी कीमत और भारतीय बाजार में इसके मुकाबले के फोन सभी के बारे में विस्तार से बात करने वाले हैं।
₹50,000 से कम की कीमत में iQOO 15R
iQOO 15R भारत में 24 फरवरी 2026 को लॉन्च किया गया है। iQOO 15R, iQOO 15 की तुलना में ज्यादा किफायती फोन है। iQOO 15 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 72,999 रुपये थी।
कंपनी ने LPDDR5X अल्ट्रा रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ iQOO 15R को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है — 8GB + 256GB | 12GB + 256GB | 12GB + 512GB
iQOO 15R के बेस वेरिएंट की कीमत ₹44,999 है, जो बैंक ऑफर के साथ करीब ₹40,999 में मिल रहा है।
| 8GB + 256GB | 12GB + 256GB | 12GB + 512GB | |
|---|---|---|---|
| Original Price | ₹44,999 | ₹47,999 | ₹52,999 |
| Instant Bank Discount* | ₹4,000 | ₹4,000 | ₹4,000 |
| Net Effective Price | ₹40,999 | ₹43,999 | ₹48,999# |
आज कल फ्लैगशिप फोन की कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं, इसलिए ऐसे बहुत-से यूजर्स हैं जो 50,000 रुपये से कम कीमत वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। उनके लिए, iQOO 15R इस सेगमेंट में बिल्कुल सही और फिट बैठता है और बेहतरीन चिपसेट के साथ शानदार परफॉर्मेंस देता है।
यह फोन दो कलर ऑप्शन में आता है—
Triumph Silver और Dark Knight यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अपनी पार्टनर ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर उपलब्ध है।
iQOO 15R डिजाइन
iQOO 15R को एक परफेक्ट-फिट और पावर-पैक्ड स्मार्टफोन है, जो कंफर्ट से कोई समझौता नहीं करता है। मेटल फ्रेम और ग्लास बैक फिनिश के साथ आता है फोन वजन करीब 202 ग्राम से 206 ग्राम के बीच है और इसकी मोटाई( Dark Knight–7.9mm और (Triumph Silver –8.10mm) बताई गई है। जिससे फोन लंबे सफर और रोज़ाना इस्तेमाल के दौरान भी आसानी से हैंडल किया जा सकेगा। iQOO 15R का Dark Knight वेरिएंट सिंपल और क्लासिक लुक देता है, वहीं Triumph Silver वेरिएंट में चेकर्ड फिनिश मिलती , जो मोटरस्पोर्ट से प्रेरित लगती है।
iQOO 15R के स्पेसिफिकेशन
iQOO 15R में Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है, जिसके साथ ही Supercomputing Chip Q2 भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कॉम्बिनेशन 144FPS तक का गेमप्ले सपोर्ट करता है।ज़्यादा FPS से खासतौर पर BGMI जैसे फास्ट-पेस्ड गेम्स में स्मूद गेमिंग अनुभव मिलेगा।
दूसरी ओर, Snapdragon चिपसेट यह सुनिश्चित करता है कि फोन पर हर तरह के टास्क आसानी से चल सकते हैं।
यह एक सब-फ्लैगशिप चिपसेट है, जो टॉप-टियर Snapdragon 8 Elite Gen 5 जैसी कई खूबियाँ साझा करता है।iQOO 15R का AnTuTu स्कोर 3.5 मिलियन प्लस है।
इसके साथ ही 6.5K IceCore VC कूलिंग सिस्टम और एक नेटवर्क एन्हांसमेंट चिप भी मिलता है।
iQOO 15R में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.59-इंच डिस्प्ले मिलता है। साथ ही 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है जिससे आउट डोर में डिस्प्ले साफ और ब्राइट नजर आता है , इन – डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।
इसमें 7,600mAh की बड़ी बैटरी मिलती है— जो इस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरियों में से एक होगी —
इसलिए फोन पूरे दिन हाई रिफ्रेश रेट और भारी इस्तेमाल को आराम से संभाल सकेगा।
चार्जिंग के लिए 100W FlashCharge का सपोर्ट मिलता , जिससे iQOO 15R की बड़ी बैटरी बहुत जल्दी चार्ज हो सकेगी। जो अपनी कीमत के हिसाब से काफी तेज चार्जिंग मानी जाती है। साथ ही बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
iQOO 15R डुअल कैमरा सेटअप
iQOO 15R में ट्रिपल कैमरा सेटअप की जगह फोन में सिर्फडुअल रियर कैमरा मिलता है —
एक 50MP Sony LYT 700V OIS सेंसर दिया गए है और एक 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। जिससे 4K @ 60fps per वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। स्टैंडर्ड iQOO 15 की तरह इसमें पोर्ट्रेट के लिए टेलीफोटो लेंस नहीं दिया गया है।
फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा मिलता है।
सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स
सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Origin OS 6 पर चलता है,और इसमें कई AI फीचर्स दिए गए हैं,इन फीचर्स में शामिल हैं:
- Notes में AI Creation
- रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन और ट्रांसलेशन के साथ AI Captions
- Google Gemini इंटीग्रेशन
- Circle to Search
- AI Erase
- AI Reflection Erase
- AI Magic Move
- AI Image Expander
- AI Image Cut-out
- AI Document Scanning
इसके साथ ही कंपनी 4 साल Android OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।कनेक्टिविटी की बात करे तो इसमें मिलता है—
- Bluetooth 6.0
- Wi–Fi 7
- NFC सपोर्ट
- IR ब्लास्टर
- OTG
- USB 2.0
iQOO 15R के प्रतियोगी (Competitors)
iQOO 15R का मुकाबला Vivo V70 और OPPO Reno15 से है , लेकिन ये दोनों फोन ज्यादा कैमरा-फोकस्ड माने जाते हैं। इसका सीधा मुकाबला OnePlus 15R से है नाम के अलावा भी OnePlus 15R में iQOO 15R से काफी समानताएँ हैं।
यह भी Snapdragon 8 Gen 5 पर आधारित है, इसमें बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और डुअल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है।OnePlus 15R में165FPS तक का गेमप्ले सपोर्ट औरथोड़ा बड़ा 6.83-इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
इन दोनों डिवाइस के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प रहने वाला है।हम अपने फुल रिव्यू में दोनों फोन्स की परफॉर्मेंस की तुलना करेंगे।
" लेटेस्ट मोबाइल लॉन्च और रिव्यू के लिए Tech Tadka Hub से जुड़े रहें।”