स्मार्टफोन कंपनी Realme ने 2026 के शुरुआत से ही भारत में अपने कई स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। इसके साथ ही Realme ने भारत में अपने C सिरीज़ को आगे बढ़ाते हुए एक और नया स्मार्टफोन Realme C83 के लॉन्च की पुष्टि कर दी है।
कंपनी लॉन्च से पहले Realme C83 के स्पेसिफिकेशन को टीज़ कर रही है और इसके डिजाइन से भी पर्दा उठा चुकी है।यह एक बजट 5G स्मार्टफोन होगा, जिसमें , बड़ी बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और ड्यूल-कैमरा सेटअप मिलेगा। हालांकि कंपनी ने इसमें इस मिलने वाले कैमरा स्पेसिफिकेशन का कोई खुलासा नहीं किया है।
यहां पर हम अब तक सामने आई सभी जानकारियों को विस्तार से जानेंगे —
जैसे कि Realme C83 के स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च डेट , टारगेट आडियंस और भारतीय बाजार में इसके मुकाबले के फोन।
भारत में Realme C83 की लॉन्च डेट
स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने पुष्टि की है कि Realme C83 को भारत में 7 मार्च 2026 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह फोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।
Realme C83 की कीमत 20,000 रुपये से कम होगी
हालांकि अभी Realme C83 की सटीक कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ रिपोर्ट और टिपसर्स के अनुसार Realme C83 की कीमत ₹13,000 से ₹20,000 तक होगी। इसका बेस वेरिएंट 15,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा।
आजकल फोन की कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं, इसलिए ऐसे बहुत-से ग्राहक हैं जो 20,000 रुपये से कम कीमत वाला एक अच्छा स्मार्टफोन चाहते हैं।उनके अनुसार, Realme C83 इस सेगमेंट में बिल्कुल सही फिट बैठेगा।
अगर लीक और अटकलों की बात करें, तो Realme C83 के 4GB रैम 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत ₹13,499 और 4GB रैम 128 GB स्टोरेज की कीमत ₹14,999 और 6GB रैम 128 GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत ₹17,999 तक हो सकती है। फोन की असली और सही कीमत लांच के बाद ही पता चलेगी।
इसे भी पढ़ें: ₹7,999 की शुरुआती कीमत के साथ आया Realme का नया स्मार्टफोन – जानिए क्या है खास ।
डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी
हालाँकि फोन का सटीक वजन और साइज अभी सामने नहीं आया है। यह फोन लंबे सफर और रोज़ाना इस्तेमाल के दौरान भी आसानी से हैंडल किया जा सकेगा।
स्मार्टफोन के टीजर से यह पता चलता है कि फ्लैट एज डिजाइन होगा, कैमरा मॉड्यूल Realme C73 जैसा ही होगा और डिस्प्ले में सेंटर पंच-होल दिया जाएगा।
ड्यूरेबिलिटी की बात करे तो यह स्मार्टफोन मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस के साथ आएगा और फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP 64 की रेटिंग भी मिलेगी।
बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
Realme C83 में 7,000mAh की बड़ी टाइटन बैटरी मिलेगी — जो इस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरियों में से एक होगी इसलिए फोन पूरे दिन हाई रिफ्रेश रेट और दूसरे भारी इस्तेमाल को आराम से संभाल सकेगा। जिसमें करीब 1.5 दिन का बैटरी बैकअप मिलने वाला है। कंपनी का दावा है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 27 घंटे वीडियो देख सकते हैं ,और करीब 15 घंटे तक कॉलिंग कर सकते हैं।
फोन को चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे 7000mAh की बड़ी बैटरी कम समय में जल्दी से चार्ज हो सकेगी। Realme ने इस स्मार्टफोन में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ ही बायपास चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया है ताकि बेहतर परफॉर्मेंस मिल सके।
इसे भी पढ़ें: 8000mAh battery और 144 Hz रिफ्रेश रेट के साथ Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च – जानिए फीचर्स, कीमत और उपलब्धता ।
7000mAh बैटरी उन यूज़र्स के लिए खास होगी जो पूरे दिन वीडियो देखना, सोशल मीडिया और गेमिंग करते हैं और बार-बार चार्जिंग से बचना चाहते हैं।
कैमरा और AI फीचर्स
Realme C83 5G स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
| फीचर | डिटेल |
|---|---|
| रिफ्रेश रेट | 144 Hz रिफ्रेश रेट |
| प्रोटेक्शन | मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस |
| बैटरी | 7000mAh |
| रैम और स्टोरेज | LPDDR4X, UFS 2.2 |
| स्टोरेज वैरिएंट | 4GB+64GB | 4GB+128GB | 6GB+ 128GB |
| कलर ऑप्शन | Blooming Purple और Sprouting Green |
| IP रेटिंग | IP 64 |