Tecno ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना एक और नया स्मार्टफोन Tecno pova curve 2 5G को शुक्रवार , 13 फरवरी 2026 को लॉन्च कर दिया है। जिसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी और 144 Hz रिफ्रेश रेट साथ पेश किया है। यह स्मार्टफोन पिछले साल मई 2025 में लॉन्च हुए Pova Curve 5G मॉडल का सक्सेसर है।
अगर आप भी एक नया और स्टाइलिश ,बड़ी बैटरी वाला फस्मार्टफोन खरीदना चाहते है तो Tecno pova curve 2 5G आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
Tecno Pova Curve 2 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता
Tecno का यह स्मार्टफोन Storm Titanium, Melting Silver और Mystic Purple रंगों में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में Tecno Pova Curve 2 5G की शुरुआती कीमत 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए ₹27,999 रखी गई है। और वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹29,999 रखी गई है।
इसकी बिक्री 20 फरवरी 2026 से ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर शुरू की जाएगी।
Tecno pova curve 2 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी
Tecno pova curve 2 5G प्रीमियम क्वालिटी पॉलीकार्बोनेट ( प्लास्टिक ) फ्रेम के साथ आकर्षक मैट फिनिश डिज़ाइन, के साथ लॉन्च हुआ है जो स्मार्टफोन को स्टाइलिश लुक और बेहतर ग्रिप प्रदान करता है। यह स्मार्टफोन तीन आकर्षक Storm Titanium, Melting Silver और Mystic Purple रंगों में उपलब्ध है। फोन का साइज 162.68 × 77.15 × 7.42mm है और इसका वजन 192 ग्राम है। फोन को धूल और पानी के छीटों से बचाने के लिए IP54 रेटिंग मिलती है।
Tecno pova curve 2 5G कैमरा सेटअप
Tecno Pova Curve 2 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। जिससे डीसेंट फोटो क्लिक कर सकते हैं। और 2K @60fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा से भी 2K @60fps per वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन
Tecno pova curve 2 5G में 6.78-इंच का फुल-HD+ (1,080 × 2,364 पिक्सल) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है जिससे फोन काफी स्मूद महसूस कराता है। 93.18% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। जिससे फोन आउटडोर में यूज करने पर स्क्रीन साफ और ब्राइट नजर आठ है। डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।
बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
Tecno ने अपने इस स्मार्टफोन pova curve 2 5G में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बॉक्स में 45W का चार्जर भी मिलता है।कंपनी के अनुसार, फोन को एक बार फुल चार्ज करने पर यह करीब 16.4 घंटे तक वीडियो प्लेबैक , 35.7 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक , 48.1 घंटे तक कॉलिंग टाइम का बैटरी बैकअप दे सकता है।
इसे भी पढ़ें: 6500 mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ Oppo K14x – जानिए कीमत, फीचर्स और असली परफॉर्मेंस
परफोर्मेंस और स्टोरेज विकल्प
फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है ।यह प्रोसेसर हैवी गेमिंग के लिए नहीं है लेकिन कैजुअल गेमिंग, मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल कर लेता है। साथ ही 8GB RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसमें वर्चुअल RAM फीचर भी मिलता है, जिसके जरिए खाली स्टोरेज का उपयोग करके RAM को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। ग्राफिक्स के लिए Tecno pova curve 2 5G में Mali –G610 MC2 GPU दिया गया है।
क्या हमें Tecno pova curve 2 5G फोन खरीदना चाहिए ?
Tecno pova curve 2 5G फोन जेवी गेमिंग के लिए डिजाइन नहीं किया गया है लेकिन इसमें कैजुअल गेमिंग आसानी से कर सकते हैं। अगर आप एक बड़ी बैटरी , अच्छा डिस्प्ले और स्टाइलिश डिजाइन वाल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। क्योंकि इसमें स्टाइलिश डिजाइन के साथ अच्छा डिस्प्ले और 8000mAh बड़ी बैटरी मिलती हैं।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ 14,999 रुपए में मिल रहा Realme का यह दमदार फोन: जानिए कैमरा से लेकर बैटरी तक की पूरी जानकारी।
इसे भी पढ़ें: Oppo Reno 15C Price, Features और Specs: 7000mAh बैटरी और Snapdragon 6 Gen 1 के साथ मचा रहा धमाल