टेक कंपनी OPPO ने अपने एक और नए स्मार्टफोन को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसे 10 फरवरी 2026 को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पेश किया जाएगा।
OPPO का यह बजट स्मार्टफोन होने के साथ ही दमदार फीचर्स के साथ स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किया जाएगा जो बजट फोन यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करेगा।
| Oppo K14x 5G नया पावरफुल बजट फोन|image source: OPPO official website |
Oppo K14x 5G की भारत में – संभावित कीमत , फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Oppo K14x 5G की कीमत और उपलब्धता (संभावित)
कंपनी ने अभी तक K14x 5G की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत लगभग ₹15,000 के आसपास हो सकती है। लॉन्च के बाद Oppo K14x 5G के Oppo Store और Flipkart पर उपलब्ध होने की उम्मीद है।
Oppo K14x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन (संभावित)
कंपनी ने डिस्प्ले, बैटरी और प्रोसेसर जैसे कई अहम फीचर्स की पुष्टि कर दी है। बाकी जानकारियाँ लॉन्च के बाद सामने आएंगी। अब तक मिली आधिकारिक जानकारी और लीक्स के आधार पर इसकी डिटेल नीचे दी गई है।
डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी
Oppo K13x 5G की तरह ही Oppo K14x 5G में भी मजबूती (ड्यूरेबिलिटी) पर खास फोकस किया गया है।इस फोन में IP64 रेटिंग मिलेगी ( जो फोन को धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करेगा)। टीज़र के अनुसार इसमें फ्लैट एज फ्लैट रियर पैनल और वर्टिकल पिल-शेप रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश मिलेगा।यह स्मार्टफोन फोन दो रंग वो विकल्प में आएगा: Silver (सिल्वर) और Dark purple (डार्क पर्पल)
डिस्प्ले (Display)
Oppo K14x 5G में 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले मिलेगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। साथ ही 1,125 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी जिससे फोन बाहर धूप में भी आसानी से उपयोग कर पाएंगे। कंपनी के मुताबिक यह फोन स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर आउटडोर विज़िबिलिटी के साथ ही इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस देगा
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर (performance & Software))
Oppo K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा जिसमें ब्राउजिंग मल्टीटास्किंग और केजुअल गेमिंग कर पाएंगे। यह स्मार्टफोन हैवी गेमिंग के किए डिजाइन नहीं किया गया है। लेकिन कैजुअल गेमिंग आसानी कर पाएंगे। हालांकि RAM और स्टोरेज वेरिएंट अभी सामने नहीं आए हैं।कंपनी के अनुसार यह स्मार्टफोन इस सेगमेंट के दूसरे फोन्स की तुलना में 3 गुना तक तेज स्पीड देगा जिससे – ऐप्स जल्दी खुलेंगे ,फाइल एक्सेस तेज होगा और मल्टीटास्किंग ज्यादा स्मूद होगी। यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर रन करेगा।
इसके साथ ही इसमें 48 महीने की Fluency Protection , AI-आधारित गेमिंग फीचर्स और कई AI फीचर्स मिलेंगे साथ जीबी Oppo AI LinkBoost 3.0 टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिलेगा।
कैमरा सेटअप (Camera setup)
Oppo K14x 5G में 50MP का मेन कैमरा के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके साथ ही कई AI-आधारित कैमरा फीचर्स भी दिए जाएंगे।तुलना के लिए, Oppo K13x 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा (f/1.8) 2MP डेप्थ सेंसर (f/2.4) मिलता है। फ्रंट कैमरे की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। जो लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।
बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
Oppo K14x 5G में 6,500mAh बैटरी मिलती है जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी लगभग 17.6 घंटे YouTube वीडियो प्लेबैक ,16.1 घंटे Google Maps नेविगेशन,और ,12.1 घंटे WhatsApp वीडियो कॉलिंग के लिए बैकअप दे सकती है।
यह बैटरी बैकअप केवल संभावित है असली बैटरी बैकअप रियल लाइफ में यूज के बाद ही पता चल पाएगा।