6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले & 50MP कैमरा के साथ Samsung का नया स्मार्टफोन Galaxy F70e 5G लॉन्च

 Samsung एक बार फिर अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e के साथ बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में एंट्री कर चुका है। Samsung ने अपने इस स्मार्टफोन को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिया है। जो बजट में होने के साथ ही दमदार फीचर्स का कॉम्बिनेशन है।  Samsung इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 50MP कैमरा दिया है।जिससे फोन डेली यूज़ और कंटेंट लवर्स के लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है।

 अगर आप नया बजट Samsung फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Galaxy F70e आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। यहां पर Samsung Galaxy F70e की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी सारी जानकारी  दी गई है।

एलिगेंट लैदर फिनिश के साथ Galaxy F70e 5G| image source:Samsung 

Samsung Galaxy F70e 5G की भारत में – कीमत , फीचर्स और स्पेसिफिकेशन  

Samsung Galaxy F70e की कीमत और उपलब्धता 

 टेक कंपनी सैमसंग ने अपने इस स्मार्टफोन Galaxy F70e को दो स्टोरेज विकल्प 4GB+128GB और 6GB+ 128GB के साथ  स्मार्टफोन बाजार में  पेश किया है। कीमत की बात करे तो 4GB+128GB  की कीमत करीब ₹12,999 और 6GB+ 128GB की कीमत करीब ₹14,999 के आसपास है। इसकी ऑनलाइन बिक्री 17 फरवरी 2026 से सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर की जाएगी साथ ही ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध होगा। 

डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी 

 कंपनी ने Galaxy F70e की मजबूती (ड्यूरेबिलिटी)  और डिजाइन पर खास फोकस  करते हुए  फोन को एलिगेंट लेदर फिनिश  और की आइसलैंड डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। इस फोन में IP54 रेटिंग मिलती है ( जो फोन को धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करता है)। इसमें फ्लैट एज फ्लैट रियर पैनल और वर्टिकल पिल-शेप रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश  मिलता है  साथ ही यह स्मार्टफोन फोन Limelight green (हरा) और spotlight blue (नीला) दो कलर विकल्प में पेश किया गया है। 

 डिस्प्ले (Display)

Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7-इंच का PLS LCD डिस्प्ले  दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। जिसमें 16 मिलियन कलर मिलते है।साथ ही 800 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है जिससे फोन बाहर धूप में भी आसानी से उपयोग कर पाएंगे। कंपनी के मुताबिक यह फोन स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर आउटडोर विज़िबिलिटी के साथ ही  इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस देगा। 

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर (performance & Software)



 Samsung Galaxy F70e 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है जिसमें ब्राउजिंग मल्टीटास्किंग और केजुअल गेमिंग कर पाएंगे।  यह स्मार्टफोन हैवी गेमिंग के किए डिजाइन नहीं किया गया है। लेकिन कैजुअल गेमिंग आसानी कर पाएंगे।  यह फोन  LPDDR4X RAM के साथ लॉन्च हुआ है।कंपनी के अनुसार यह स्मार्टफोन इस सेगमेंट के दूसरे फोन्स की तुलना में 3 गुना तक तेज स्पीड देगा जिससे – ऐप्स जल्दी खुलेंगे ,फाइल एक्सेस तेज होगा और मल्टीटास्किंग ज्यादा स्मूद होगी। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित और One UI 8.0 पर रन करता है।  

 कैमरा सेटअप (Camera setup)

Samsung Galaxy F70e 5G में 50MP  कैमरा के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया इसके साथ ही कई AI-आधारित कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं। 
• रियर कैमरा  : 50MP अल्ट्रा क्लियर  मेन कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा दिया गया है। जिससे शार्प और क्लियर फोटो क्लिक कर पाएंगे। 
फ्रंट कैमरा: 8 MP सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयुक्त। 

बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट 


Galaxy F70e 5G में 6,000mAh की बैटरी दी  गई है, जो इसके पिछले मॉडल से 20% बड़ी है। जो स्ट्रीमिंग और ब्राउज़िंग के लिए पूरे दिन का बैकअप प्रदान करेगा है। डिवाइस 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, लेकिन इसके साथ चार्जर नहीं दिया गया है।


सिक्योरिटी और अपडेट्स (security & updates)

 Samsung ने अपने  इस मॉडल के लिए एक विस्तारित सॉफ़्टवेयर सपोर्ट पॉलिसी की घोषणा की है, जिसमें 6 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
साथ ही इस सेगमेंट में इसकी एक बड़ी खासियत Samsung Knox Vault का शामिल होना है। यह एक हार्डवेयर-आधारित सुरक्षा समाधान है, जिसमें अलग प्रोसेसर और मेमोरी होती है और यह मुख्य ऑपरेटिंग सिस्टम से पूरी तरह अलग (physically isolated) रहता है। इसे संवेदनशील डेटा — जैसे PIN, पासवर्ड और बायोमेट्रिक क्रेडेंशियल्स — को सुरक्षित रूप से स्टोर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि अगर मुख्य सॉफ़्टवेयर से छेड़छाड़ हो जाए, तब भी आपका डेटा सुरक्षित रहे।

फोन की सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन सपोर्ट दिया गया है जिससे फोन और ऐप्स को सुरक्षित तरीके से अनलॉक किया जा सकता है। साथ ही Auto Blocker का भी सपोर्ट मिलता है जिससे 
अनधिकृत (Unauthorized) सोर्स से ऐप इंस्टॉल होने से रोकता है।

Samsung Galaxy F70e मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 


फीचर विवरण
डिस्प्ले6.7-इंच PLS LCD (720×1600), 800 निट्स पीक ब्राइटनेस
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6300 (6nm), 2× Cortex-A76 2.4GHz + 6× Cortex-A55 2GHz
GPUARM Mali-G57 MC2
रैम4GB / 6GB LPDDR4X
स्टोरेज128GB इंटरनल स्टोरेज
मेमोरी कार्ड सपोर्टmicroSD कार्ड से 1TB तक
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16, One UI 8
सिमHybrid Dual SIM (nano + nano / microSD)
रियर कैमरा50MP (f/1.8) + 2MP डेप्थ (f/2.4), LED फ्लैश
फ्रंट कैमरा8MP (f/2.0)
फिंगरप्रिंट सेंसरसाइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर
ऑडियो3.5mm ऑडियो जैक, बॉटम-पोर्टेड स्पीकर
डायमेंशन167.4 × 77.4 × 8.2 mm
वजन199 ग्राम
प्रोटेक्शनDust & Splash Resistant (IP54)
नेटवर्क5G SA / NSA (12 बैंड)
वाई-फाईWi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz)
ब्लूटूथBluetooth 5.3
नेविगेशनGPS + GLONASS
पोर्टUSB Type-C 
बैटरी6000mAh
चार्जिंग25W फास्ट चार्जिंग

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने