नई Tata Punch EV Facelift 2026 का टीजर जारी जानें फीचर्स, रेंज और कीमत पहले से ज्यादा स्टाइलिश होगी यह EV फेसलिफ्ट
![]() |
| New Tata Punch EV Facelift 2026 |
Tata Motors ने इलेक्ट्रिक वाहनों के ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए अपनी नई माइक्रो- SUV Punch EV के फेसलिफ्ट मॉडल को जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। Punch EV का नया फेसलिफ्ट वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है जो पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों से बचना चाहते हैं। Punch EV पहले से ही ग्राहकों के बीच में बेहतर परफॉर्मेंस और किफायती कीमत के कारण खास पहचान बना चुकी है। लेकिन कंपनी अब इसके नए वर्जन को लाकर आधुनिक और ज्यादा प्रीमियम फीचर-लोडेड बनाना चाहती है।
Punch EV Facelift का नया और आकर्षक एक्सटीरियर फ्रंट लुक लोगों का ध्यान खींचेगा। इसमें पहले की तुलने में ज्यादा बेहतर फ्यूचरिस्टिक लुक देखने को मिलेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बंद फ्रंट ग्रिल देखने को मिलेगा जो ज्यादातर इलेक्ट्रिक कारों में मिलता है। SUV को ज्यादा मजबूत लुक देने के लिए नया बंपर डिजाइन मिलेगा, अपडेटेड हैडलैंप और स्लिम LED DRLs नजर आयेंगे। इसके साथ इसमें ऐरो डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स नजर आयेंगे जो इसे बेहतर एफिशिएंसी देंगे। यह कार ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन (ब्लैक रूफ के साथ) में नजर आने वाली है।
Punch Facelift में ज्यादा प्रीमियम अनुभव इसके केबिन में मिलेगा। इसका सबसे बड़ा बदलाव अक्सर इंटीरियर अपग्रेड होता है। इसके EV मॉडल में यही उम्मीद की जा रही है। Tata Motors अब सेफ्टी के साथ-साथ टेक्नोलॉजी पर भी ध्यान दे रही है। इसके संभावित इंटीरियर फीचर्स में 12-इंच का बड़ा टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर के साथ वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। (संभावित) फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स देखने को मिल सकती हैं।
इस EV माइक्रो SUV में सबसे बड़ा अपडेट इसके सेफ्टी में हो सकता है। आज के दौर में सेफ्टी सबसे बड़ा फैक्टर है, कार खरीदते वक्त सबसे सुरक्षित मॉडलों के लिए टाटा पहले से ही ग्राहकों के बीच एक भरोसे का प्रतीक है। लेकिन फेसलिफ्ट मॉडल में सुरक्षा पर और ज्यादा बेहतर ध्यान दिया जा सकता है।
संभावित सेफ्टी फीचर्स जो ग्राहकों को मिल सकते हैं -
- 6 एयरबैग्स
- इलेट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)
- 360-डिग्री कैमरा
- हिल होल्ड असिस्ट
- ABS और EBD
- ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
- लेन कीप असिस्ट
- एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल
फेसलिफ्ट मॉडल में परफोर्मेंस और बैटरी रेंज में मैकेनिकल बदलाव कम होने की संभावना है, क्यों कि मौजूदा Punch EV पहले से ही बेहतर परफोर्मेंस देती है। बैटरी विकल्प में ऑप्शन जैसे -
- 25 kWh बैटरी- शहर डेली ड्राइविंग के लिए उपयुक्त है।
- 35 kWh बैटरी- लंबी दूरी के लिए एक बेहतर विकल्प है।
कीमत की बात करे तो किसी भी कार की सफलता तय करने में बड़ा रोल निभाती है। मौजूदा समय में Punch EV Facelift मॉडल की कीमत थोड़ी आगे पीछे देखने को मिल सकती है। पहले से कुछ इसमें कुछ नए एडवांस फीचर दिए गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुमानित कीमत: 10 लाख (एक्स शोरूम)
टॉप वेरिएंट की कीमत: ₹14 - 15 लाख तक जा सकती है।
यह कीमत उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है जो एक मिड साइज फीचर पैक SUV चाहते हैं।
अगर आप भी 2026 में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो Punch EV Facelift पर नजर रखना समझदारी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- Tata Nexon बनी भारत भारत की नंबर-1 SUV
इसे भी पढ़ें- New Generation Renault Duster 2026
इसे भी पढ़ें- Mahindra ने Thar Roxx के Star Edition
Tags
Automobile
