Vivo V70 और V70 Elite की पहली झलक :भारत में संभावित कीमत, लॉन्च डेट और फुल स्पेसिफिकेशन

टेक कंपनी VIVO ने अपने V Series को आगे बढ़ाते हुए दो और नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें सेगमेंट का सबसे पतला 0.125 सेमी बेज़ल, दमदार 6500mAh बैटरी और 50MP ZEISS नाइट टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।vivo की इंडिया वेबसाइट पर Vivo V70 सीरीज़ को आधिकारिक तौर पर टीज़ कर दिया गया है। इससे साफ है कि कंपनी प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ी तैयारी कर रही है।ZEISS ऑप्टिक्स, बड़ी बैटरी और एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ Vivo, V70 और V70 Elite को 2026 के टॉप फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के रूप में पेश करने जा रहा है।

ZEISS कैमरा के साथ VIVO V70 & V70 ELITE 5G स्मार्टफोन

Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आने वाला V70 Elite, फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस देगा। साथ ही इसमें IP69 ड्यूरेबिलिटी और 6 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे, जिससे यह एक लॉन्ग-टर्म प्रीमियम स्मार्टफोन बन जाता है।

Vivo V70 & V70 Elite specifications 

VIVO V70 & V70 Elite की डिजाइन, प्रोसेसर, कैमरा और कीमत से जुड़ी सारी जानकारी यहां पर दी गई है –

Vivo V70 डिस्प्ले और डिज़ाइन

 विवो की इस सीरीज़ का सबसे खास फीचर इसका शानदार डिस्प्ले है। इसमें16.74 सेमी (1.5K) अल्ट्रा क्लियर OLED पैनल दिया गया है। vivo ने सेगमेंट का सबसे पतला बेज़ल पेश किया है, जिसकी मोटाई सिर्फ 0.125 सेमी है।एयरोस्पेस ग्रेड एल्यूमिनियम अलॉय फ्रेम के साथ इसका Golden Grip डिज़ाइन फोन को बड़ी स्क्रीन होने के बावजूद कॉम्पैक्ट और आरामदायक बनाता है। जिसमें 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है जिससे तेज धूप में भी शानदार विज़िबिलिटी मिलेगी और  120Hz रिफ्रेश रेट होने से फोन काफी स्मूद महसूस होगा।VIVO V70 दो कलर ऑप्शन Passion Red और Lemon Yellow तथा V70 Elite तीन कलर ऑप्शन  Passion Red  , Sand Beige और Authentic Black में लॉन्च होगा। 

 Vivo V70 & V70 Elite कैमरा स्पेसिफिकेशन

फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए विवो की यह सीरीज़ काफी खास है। इसका कैमरा ZEISS के साथ मिलकर तैयार किया गया है। Vivo V70 Elite में 50 MP ZEISS (OIS) मेन कैमरा ,ZEISS अल्ट्रा वाइड एंगल और  50MP ZEISS नाइट टेलीफोटो कैमरा के साथ पेश होगा जिसमें 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 100x डिजिटल ज़ूम मिलेगा , जिससे बेहतर फोटोग्राफी कर पाएंगे। 

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP ZEISS  फ्रंट कैमरा दिया गया है। जिससे अच्छी सेल्फी कैप्चर कर पाएंगे। साथ ही यह कैमरा सेटअप कंटेंट क्रिएटर्स के लिए काफी फायदेमंद होने वाल है। 

 परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

V70 Elite वेरिएंट में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित चिपसेट है। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ यह स्मार्टफोन  8GB रैम और 256GB स्टोरेज और 12GB + 256GB , 12GB + 512GB स्टोरेज विकल्प में लॉच होगा । हालांकि अभी कोई आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है असली स्टोरेज वैरिएंट लॉच के बाद ही पता चलेगा। स्टैंडर्ड Vivo V70 मॉडल में  Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा। कुछ लीक के मुताबिक V70 में 8GB रैम और 256GB और 12GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। 

और दोनों ही स्मार्टफोन में  X-axis लीनियर मोटर (बेहतर हैप्टिक फीडबैक के लिए) और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिए गए है। 

बैटरी और चार्जिंग

 विवो की इस सीरीज़ में पहली बार 6500mAh BlueVolt बैटरी दी गई है।  जो करीब 1.5 दिन तक बैटरी बैकअप प्रदान करेगा। कंपनी का दावा है कि  एक बार चार्ज करने पर लगभग 13 घंटे तक गेमिंग,11 घंटे नेविगेशन और 6 घंटे तक 4K में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। 

6500mAh की बैटरी के साथ 90W FlashCharge सपोर्ट मिलता है जिससे फोन कम समय में जल्दी से चार्ज हो जाता है साथ ही गेमर्स के लिए खास फीचर Multi-Scenario Bypass Charging सपोर्ट दिया गया है जिससे फोन सीधे चार्जर से पावर लेता है, और बैटरी पर कम लोड पड़ता है, फोन ज्यादा गर्म नहीं होता साथ ही बैटरी की लाइफ बेहतर रहती है।


इसे भी पढ़ेंRealme का 10,001mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन


Vivo V70 & V70 Elite लॉन्च डेट 

 विवो की आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज टीजर के मुताबिक Vivo V70 & V70 Elite 19 फरवरी 2026 को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में  लॉन्च होंगे। जिसकी ऑनलाइन बिक्री 25 फरवरी के आसपास शुरु होने की उम्मीद है। 

 Vivo V70 & V70 Elite की भारत में कीमत और उपलब्धता

Vivo V70 और V70 Elite की भारत में आधिकारिक कीमत लॉन्च इवेंट के दौरान बताई जाएगी। हालांकि, मार्केट रिपोर्ट्स और टिप्सर के मुताबिक Vivo V70 की कीमत करीब ₹45,999 से ₹49,999 तक  हो सकती है। और Vivo V70 Elite प्रीमियम रेंज में आएगा जिसकी कीमत करीब ₹51,999 से ₹61,999 तक हो सकती है।

 हालांकि अभी तक कंपनी ने कीमत से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी है,असली कीमत लांच के बाद ही पता चलेगी। जिसे यूजर लॉन्च के बाद vivo e–store, ई – कॉमर्स वेबसाइट और ऑफलाइन मार्केट से खरीद पाएंगे। 

अन्य फीचर्स 

  • IP रेटिंग : फोन की मजबूती के लिए इसमें  IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है जिससे फोन  धूल , तेज पानी की धार और गहराई में पानी में भी सुरक्षित रहेगा। 
  • सॉफ्टवेयर : इन दोनों ही स्मार्टफोन ने नया OriginOS मिलेगा जिसमें  स्मार्ट नोटिफिकेशन के लिए Origin Island के साथ One-Tap Transfer जैसे फीचर मिलेंगे जिससे iPhone के साथ आसानी से फाइल शेयरिंग कर पाएंगे। 
  • अपडेट सपोर्ट : 4 जनरेशन तक Android OS अपडेट और पूरे 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि यह फोन 2032 तक सुरक्षित और अपडेटेड बना रहेगा।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने