Mahindra ने Thar Roxx के Star Edition को भारत में नए लुक और अपडेट्स के साथ भारत में किया लॉन्च
Written By- Aryan Verma
![]() |
| New Mahindra Thar Roxx Star Edition (Image- X) |
Mahindra ऑटोमोबाइल ने भातरीय बाजार में नई Thar Roxx स्टार एडिशन को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। ये Thar Roxx का एक लेटेस्ट फीचर्स वाला एडिशन है। इसे उन ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है जो लुक और अलग मॉडर्न SUV पहचान चाहते हैं। Thar Roxx स्टार एडिशन में एक दमदार ऑफ-रोडिंग को ध्यान में रखते हुए इसके प्रीमियम केबिन और एक्सटीरियर को अलग डिजाइन दिया गया है। इसका प्रीमियम एक्सटीरियर एलिमेंट्स लुक और मॉडर्न इंटीरियर फिनिश के साथ ये एडिशन बेहतर ड्राइविंग अनुभव पेस करता है।
Thar Roxx के नए स्टार एडिशन में इंटीरियर को खास बनाने के लिए इसके अंदर ऑल-ब्लैक लेदर सीट्स मिलेगी, जिनमें Suede एक्सेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। जो केबिन को ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक का अनुभव कराता है।
इसके एक्सटीरियर फ्रंट लुक में पियानो ब्लैक फिनिश कलर की ग्रिल के साथ पियानो ब्लैक अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं। जो इसके दमदार रोड प्रेज़ेंस को निखारते हैं।
कलर विकल्प में महिंद्रा ने नया और आकर्षक Citron Yellow हीरो कलर शामिल किया गया है। इसके अलावा ग्राहकों के लिए Tango Red, Stealth Black और Everest White लोकप्रिय रंगों का विकल्प उपलब्ध मिलेगा।
कंपनी ने Thar Roxx स्टार एडिशन में वही मजबूत पहचान वाला इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें G20 TGDi mStallion वही पेट्रोल इंजन (130 kW पावर और 380 Nm टॉर्क) दिए गए हैं। और D22 mHawk डीजल इंजन (128.6 kW पावर और 400 Nm टॉर्क) दोनो इंजन विकल्प 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलेंगे, ग्राहक अपने हिसाब से ट्रांसमिशन ऑप्शन ले सकते हैं। Thar Roxx स्टार एडिशन के सभी वेरिएंट्स रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सिस्टम के साथ पेश किए गए हैं।
स्टार एडिशन की कीमत की बात करें तो पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए 17.85 लाख रुपये रखी गई है। वहीं डीजल इंजन में मैनुअल वर्जन 16.85 लाख रुपये में उपलब्ध है, और डीजल ऑटोमैटिक की कीमत 18.35 लाख रुपए फ़िक्स की गई है।
Thar Roxx Star EDN में शानदार कम्फर्ट और एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। इसमें फ्रंट में आपको वेंटिलेटेड सीट्स, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स दी गई हैं। इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल और पैनोरैमिक सनरूफ जैसे एडवांस फीचर इस SUV को और खास बनाते हैं।
इस SUV की इंटीरियर केबिन में एडवांस फीचर और सेफ्टी दोनों पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें 26.03 सेमी का HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर मिलता है। Adrenox कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay जैसी सुविधाएं मिलती हैं। ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए सराउंड व्यू कैमरा और 9-स्पीकर वाला हार्मन कार्डन का प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलता है।
सेफ्टी रेटिंग के मामले में Thar Roxx Star EDN ने भारत NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है इस SUV को, इसमें इसमें 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, रियर व्यू कैमरा, ऑटो डिमिंग IRVM के साथ E-call और SOS जैसी सेफ्टी सुविधाएं इसे और भी ज्यादा सुरक्षित बनाती हैं।
यह SUV भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी गई है। पावरफुल इंजन और भरोसेमंद ऑफ-रोड क्षमता के साथ यह SUV ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो सकती है।


