Motorola Signature हुआ भारत में लॉन्च – प्रीमियम डिजाइन, दमदार फीचर्स और कीमत ने मचाया तहलका ।

 टेक कंपनी Motorola ने अपना एक और नया स्मार्टफोन Motorola Signature भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 23 जनवरी 2026 को लॉन्च कर दिया है, जो स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल प्रोसेसर और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है पेश किया गया है जो फ्लैगशिप परफोर्मेंस और क्लीन एंड्रॉयड अनुभव  चाहते हैं। 

Motorola Signature की मुख्य खासियतें

  • प्रीमियम और फ्लैगशिप डिजाइन
  • दमदार Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर
  • 165 Hz हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले
  •  50 MP ट्रिपल पावरफुल कैमरा सेटअप
  • 5200 mAh बैटरी और 90 वॉट  फास्ट चार्जिंग
  • 7 साल तक Android और Security अपडेट

दमदार परफोर्मेंस के साथ Motorola Signature स्मार्टफोन
दमदार परफोर्मेंस के साथ Motorola Signature  image source : Motorola official 

Motorola Signature डिजाइन और  डिस्प्ले 

Motorola Signature को काफी प्रीमियम और क्लासी डिजाइन के साथ स्मार्टफोन बाजार में पेश किया गया है। फोन में फैब्रिक फिनिश के साथ मजबूत फ्रेम दिया गया है, जो इसे एक फ्लैगशिप लेवल फील प्रदान करता है।

डिस्प्ले फीचर्स 

  • 17.27 cm ( 6.8 इंच) सुपर HD एमोलेड डिस्प्ले
  • 165 Hz हाई रिफ्रेश रेट 
  • 6200 निट्स पीक ब्राइटनेस
  • 8K Dolby vision का सपोर्ट 
  • वाटर टच सपोर्ट 

Motorola signature का डिस्प्ले  काफी स्मूद और और ब्राइट है जो गेमिंग, वीडियो देखने और डेली यूज में बेहतरीन अनुभव देगा। 

Performance: दमदार Snapdragon प्रोसेसर

Motorola Signature स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है जो हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग में काफी स्मूद अनुभव देता है। 

अगर आप BGMI, Call of Duty या heavy apps इस्तेमाल करते हैं, तो यह फोन आपको निराश नहीं करेगा।

Camera: प्रो-लेवल फोटोग्राफी

Motorola Signature का ट्रिपल कैमरा सेटअप इसकी बड़ी ताकत है। इसमें आपको 50 MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो शानदार फोटो और वीडियो कैप्चर करता है।

Camera Features:

  • 50 MP प्राइमरी कैमरा 
  • 50 MP अल्ट्रा वाइड कैमरा
  •  50 MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस
  • 50 MP सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा 
  • 4K @ 60 fps वीडियो रिकॉर्डिंग 
  • AI  कैमरा फीचर्स 

 यह दमदार कैमरा सेटअप लो - लाइट फोटोग्राफी और पोर्ट्रेट शॉट्स में बेहतरीन फोटो निकाल कर देखा। जो कैमरा लवर को काफी पसंद आने वाला है। 

बैटर और चार्जिग सपोर्ट

 Motorola signature फोन में 5200mAh की  बैटरी दी गई है जो एक दिन से ज्यादा का  बैटरी बैकअप आराम से दे देती है।

बैटरी फीचर्स 

  • 5200 mAh की बैटरी 
  • 90 वॉट टर्बोपावर वायर्ड फास्ट चार्जिंग 
  • 50 वॉट टर्बोपावर वायरलेस चार्जिंग 
  • 10 वॉट वायरलेस रिवर्स चार्जिंग 
  • 5 वॉट वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट 

 फोन में  फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने से फोन मिनटों में ही काफी हद तक चार्ज हो जाता है, जो आज के व्यस्त लाइफस्टाइल के लिए एक अच्छा विकल्प है। 

सॉफ्टवेयर और अपडेट

Motorola signature में दमदार snapdragon 8 Gen 5 के साथ लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिलता है साथ ही 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट, क्लीन और स्मूद UI अनुभव जो इस स्मार्टफोन को Samsung और Google के फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कैटेगरी से तुलना करने लायक बनता है। 

कीमत और स्टोरेज विकल्प 

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Motorola Signature की कीमत प्रीमियम सेगमेंट में रखी गई है। Motorola signature की शुरुआती कीमत करीब ₹54,999 है। हर वैरिएंट की कीमत अलग – अलग है। 

स्टोरेज विकल्प 

Motorola ने अपने इस नए स्मार्टफोन को दो रंगों – PANTONE Martini Olive और PANTONE Carbon के साथ तीन अलग अलग स्टोरेज विकल्प में पेश किया है। 
  • 16 जीबी रैम+ 512 जीबी स्टोरेज 
  • 12 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज 
  • 16 जीबी रैम+ 1 TB स्टोरेज  

 यह स्मार्टफोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। 

Motorola Signature के फायदे (Pros)

  •  प्रीमियम और क्लासी डिजाइन 
  • दमदार परफोर्मेंस 
  • क्लीन एंड्रॉयड अनुभव 
  •  7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट 
  • बेहतरीन कैमरा सेटअप 

Motorola Signature के नुकसान (Cons)

  •  कीमत थोड़ी ज्यादा
  •  बजट यूजर के लिए नहीं 

क्या Motorola Signature खरीदना चाहिए?

 अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन स्मार्टफोन चाहते हैं और क्लीन और स्मूद UI अनुभव पसंद करते हैं और यह फोन को लम्बे समय तक उपयोग करना चाहते हैं तो तो Motorola Signature एक बहुत अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

लेकिन अगर आपका बजट सीमित है, तो आपके लिए motorola के मिड रेंज  फोन बेहतर रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: Republic Day Sale Live: iQOO 15 पर बंपर ऑफर, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशंस

इसे भी पढ़ें200 MP कैमरा के साथ OPPO Reno 15 Series 2026: लॉन्च– फीचर्स की पूरी जानकारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने