iQOO 15 भारतीय स्मार्टफोन बाजार में नवम्बर 2025 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ था।
![]() |
| Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ IQOO 15 Image source: IQOO official website |
IQOO 15 कैमरा परफॉर्मेंस
iQOO 15 में कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा
- 50 MP Sony IMX921 मेन कैमरा
- 50 MP अल्ट्रा वाइड एंगल और
- 50 MP Sony IMX882 परिस्कोप कैमरा
दिया गया है जिससे आप हर परिस्थित में अच्छी फोटो क्लिक कर सकत है साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए
- 13 MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी में शानदार अनुभव देता हैं।
बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
IQOO 15 में
- 7000 mAh की बड़ी बैटरी और
- 100 वॉट वायर्ड चार्जिंग
- 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
7000 mAh की बड़ी बैटरी होने से फोन फोन लंबे समय तक बैटरी बैकअप प्रदान करता है और साथ ही 100 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने से फोन कम समय में जल्दी से चार्ज हो जाता है।
डिस्प्ले और ब्राइटनेस
टेक कंपनी IQOO ने इस स्मार्टफोन को 6.85 इंच 2K M14 LEAD OLED डिस्प्ले, के साथ स्मार्टफोन बाजार में पेश किया है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, और 6,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है और साथ ही डिस्प्ले पर 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
प्रोसेसर और परफोर्मेंस
IQOO 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है जो गेमिंग , मल्टिटास्किंग, स्क्रोलिंग, ब्राउजिंग जैसे टास्क में दमदार परफोर्मेंस देता है। अगर आप एक फ्लैगशिप परफॉर्मेंस वाला प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए IQOO 15 एक अच्छा विकल्प है जिसमें आप गेमिंग, ब्राउजिंग स्मूद तरीके से कर सकते हैं।
स्टोरेज विकल्प और कीमत
IQOO 15 दो स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध है
- 12 जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज और
- 16 जीबी रैम 512 जीबी स्टोरेज
IQOO 15 की कीमत की बात करें तो यह ऑनलाइन स्टोर amazon पर रिपब्लिक डे सेल में बैंक ऑफर के साथ करीब ₹65,999 की कीमत के साथ उपलब्ध है।
सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स
- Origin OS 6 पर आधारित एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम
- इन डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर
- WiFi 7,6,5
- GPS,OTG,NFC सपोर्ट
- IP 68 और IP 69 का सर्टिफिकेशन
- 5G नेटवर्क का सपोर्ट।
Tags
Tecnology
