Maruti Suzuki e Vitara जल्द भारत में लॉन्च जानिए क्या होगी कीमत और सेफ्टी फीचर्स

 

Maruti Suzuki e Vitara EV को लेकर बड़ा अपडेट दमदार रेंज और शानदार फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च 


Maruti Suzuki e Vitara इलेक्ट्रिक SUV की पगली झलक Image- www.nexaexperience.com


Maruti Suzuki ऑटोमोबाइल कंपनी ने अपनी पहली EV इलेक्ट्रिक SUV e Vitara को भारत में इलेक्ट्रिक बाजार को देखते हुए अपना पहला मजबूत कदम उठाने जा रही है। Nexa Experience की ऑफिशियल वेबसाइट से सामने आए इमेज साफ बता रहे हैं की e Vitara के फीचर्स एक सुरक्षित और प्रीमियम टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए हैं।  जिसको भारत में पसंद किए जाने वाले ग्राहकों के अनुसार तैयार किया गया है।

 

Maruti Suzuki e Vitara EV का एक्सटीरियर डिजाइन काफी हद तक फ्यूचरिस्टिक और मॉडर्न है। जो इसे मौजूदा मॉडल Vitara से अलग बनाते है। इसके फ्रंट में क्लोज्ड ग्रिल, और शार्प LED हैडलैंप्स, और Y- शेप यूनिक LED DRLs इसे एक प्रीमियम EV लुक देते हैं। इसके साइड प्रोफाइल में चौड़े बड़े अलॉय व्हील्स, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और मजबूत बॉडी, हाइ ग्राउंड क्लियरेंस इसे और भी मॉडर्न लुक देता है।

रियर साइड में कनेक्टेड LED टेललाइट्स और प्रीमियम स्पोर्टी बंपर इसे और भी मॉडर्न लुक देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है की Maruti e Vitara को मार्केट में 10 कलर ऑप्शन देखने को मिलेगे जिसमें से कुछ ड्यूल टोन विकल्प शामिल हैं। जैसे की - Nexa Blue, Arctic White, Opulent Red, और Land Breeze Green। 



Maruti Suzuki सेफ्टी फीचर पर काफी ध्यान दे रही है। इसमें 6 एयरबैग मिलने वाले हैं। ADAS Level- 2, ABS और EBD, 360 डिग्री कैमरा और इलेट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट में  रियर पार्किंग सेंसर्स, ISOFIX बाc सीट माउंट ये सभी फीचर के साथ e Vitara EV को एक सुरक्षित SUV बनाते हैं। 


 e Vitara EV का इंटीरियर केबिन पूरी तरह से डिजिटल टेक्नॉलॉजी के साथ देखने को मिलता है। इसमें काफी बड़ा फ्लोटिंग टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, और डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर और नए डिजाइन में टू- स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी मिल सकता है। इसके फीचर्स की बात करें तो Android Auto और Apple Carplay, पैनोरमिक सनरूफ, के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग और वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर देखने को मिल सकता है Maruti ev को ये सारे फीचर दे सकती है। 


बैटरी रेंज और परफोर्मेंस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Maruti e Vitara EV को Toyata कंपनी के साथ नए EV इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। जिसमें 61 kwh की बैटरी  मिल सकती है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ e Vitara EV को लगभग 30 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है। फुल चार्ज होने पर यह SUV 450 से 500 किलोमीटर तक रेंज देने के लिए सक्षम हो सकती है। इसमें “e for me” Electric Eco-Solutions भी पेश किया है। इसमें शामिल है Home Charger, e for me मोबाइल ऐप और भी कुछ खास फीचर्स जो Maruti के सर्विस नेटवर्क को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करेगा।


Maruti Suzuki e Vitara EV को भारत में जनवरी 2026 के लास्ट तक लॉन्च किया जा सकता है। इसके अनुमानित एक्स शोरूम कीमत लगभग ₹18 लाख से ₹25 लाख रुपए तक हो सकती है। 

e Vitara EV की खास बात यह है कि Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी। Maruti का विशाल सर्विस नेटवर्क और कम मेंटनेंस चार्ज इसे और अधिक प्राथमिकता देगा। 



इसे भी पढ़ें- Skoda Kushaq Facelift 2026 टीजर लॉन्च ADAS फीचर के साथ भारत में लॉन्च 

इसे भी पढ़ें- Volkswagen Tyron R-Line 2026





एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने