Skoda Kushaq Facelift 2026 टीजर लॉन्च ADAS फीचर के साथ भारत में लॉन्च

 Skoda Kushaq फेसलिफ्ट मॉडल 2026 का टीजर जारी जल्द भारत लॉन्च, डिजाइन और फीचर में बड़ा बदलाव 


Image Source- Skoda india 


Skoda Auto India ने अपनी प्रीमियम SUV Skoda Kushaq facelift मॉडल 2026 का टीजर जारी कर दिया है। कंपनी इसे नए लुक और डिजाइन में मार्केट में लॉन्च करने वाली है। इस फेसलिफ्ट मॉडल के डिजाइन और फीचर वर्तमान समय की Kushaq से बहुत ही प्रीमियम और एडवांस हो सकता है। भारत में इसे टेस्टिंग के दौरान इसे स्पॉट किया गया है।  


रिपोर्ट्स के जानकारी के अनुसार Skoda Kushaq facelift मॉडल को भारतीय बाजार में जनवरी 2026 के लास्ट तक या फरवरी में इसे लॉन्च किया जा सकता है। 2021 में लॉन्च होने के बाद से skoda khushaq ने कंपनी को काफी अच्छी भूमिका दी है। लोकल डेवलप किए गए MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर तैयार हुई Kushaq, Slavia और Kyliaq कार मॉडल Skoda कंपनी के सबसे अहम मॉडल साबित हो चुके हैं। इन मॉडलों के बदौलत Skoda Auto Volkswagen India ने पिछले साल 2025 में  सबसे ज्यादा घरेलू बिक्री का हासिल किया है। जो अब तक लगभग 1.17 लाख यूनिट तक पहुंची है। कंपनी इस पोर्टफोलियो को और ज्यादा बेहतर और मजबूत बनाने में जुटी है। और सबसे पहले Kushaq मिड-लाइफ फेसलिफ्ट अपडेट से होने जा रही है।


 डिजाइन की और लुक की बात करे तो Skoda Kushaq टीजर और कुछ जानकारी के अनुसार इसके फ्रंट में ग्रिल, हैडलैंप और बंपर में अपडेटेड बदलाव देखने को नजर आयेंगे। SUV में प्रीमियम लुक देखने को मिलेगा। इसके साथ ही इसमें नए डिजाइन में अलॉय- व्हील्स भी नजर आ सकते है। रियर साइड  की ओर टैकलाइट्स में भी थोड़ा बदलाव किया जायेगा। सबसे अहम बदलाव इसके इंटीरियर केबिन में किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार इसके डैशबोर्ड में बेहतर क्वालिटी मटेरियल और पहले से ज्यादा बेहतर केबिन एक्सपीरियंस फील मिलेगा।


Skoda kushaq facelift मॉडल में सबसे बड़ी खासियत होगी इसमें मिलने वाला Level- 2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) टेक्नोलॉजी जिसमें एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल (Adaptive Cruise Control), लेन कीप एसिस्ट (Lane Keep Assist), ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम (Automatic Emergency Breaking System), जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर शामिल होंगे। इसके साथ इस SUV में वेंटिलेटेड सीट्स,पैनोरमिक सनरूफ (टॉप वेरिएंट में) बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360- डिग्री कैमरा, इसके साथ नए अपहोल्स्ट्री ऑप्शंस मिलेंगे जिससे केबिन और भी मॉडर्न नजर आयेगा।

Image Source- Skoda india 




 इंजन ऑप्शन की बात करे तो SUV में 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन (115PS) और 1.5-लीटर TSI पेट्रोल (150PS) इंजन दिया जा सकता है। गियरबॉक्स में मैनुअल, ऑटोमैटिक DSG का ऑप्शन दिया जा सकता है। 

Skoda kushaq facelift मॉडल की कीमत की बात करे तो यह मौजूदा मॉडल से थोड़ा ज्यादा हो सकती है।


 इसका मुकाबला Hyundai Creta, MG Astor, Maruti Grand Vitara, और Honda Elevate जैसी गाड़ियों से होगा।


 मार्केट में लॉन्च होने के बाद Skoda Kushaq facelift मॉडल ग्राहकों को ज्यादा पसंद आने वाली है। पैनोरमिक सनरूफ जैसे एडवांस फीचर इसे और भी ज्यादा प्रीमियम बनाएंगे। कंपनी की मिड-साइज SUV लाइन-अप और मजबूत होने की उम्मीद है।


डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और स्पाई तस्वीरों पर आधारित है। लॉन्च के समय इनमें बदलाव संभव है।



 
इसे भी पढ़ें- New Tata Punch Facelift 2026


 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने