Volkswagen Tyron R-Line 2026 का बड़ा खुलासा जल्द भारत में लॉन्च सामने आए कुछ खास फीचर्स और जानकारी

 Volkswagen (वॉक्सवैगन) अपनी प्रीमियम SUV Tyron R-Line को भारत में लेटेस्ट फीचर्स के साथ लॉन्च करने वाली है 


Image Source- Volkswagen India 

Volkswagen (वॉक्सवैगन) अपने SUV लाइन-अप को और अधिक प्राथमिकता देने जा रही है। कंपनी ने Tyron R-Line को भारत में लॉन्च करने की जानकारी साझा की है। जो इस ब्रांड की मौजूदा कार मॉडल Tigun से ऊपर मॉडल की SUV होगी Tyron R-Line एक 7- सीटर SUV कार होगी भारत में इसे 2026 के पहली तिमाही तक लॉन्च किया जाएगा। 


रिपोर्ट्स के मुताबिक Volkswagen India के ब्रांड डायरेक्टर नितिन कोहली की जानकारी के अनुसार कंपनी इंडियन बाजार में अपने प्रीमियम लुक और डिजाइन फीचर्स देकर और भी ज्यादा विस्तार कर रही है। और समय के अनुसार ग्राहकों की पसंद के मुताबिक नए लुक और अपडेट्स के साथ नए मॉडल पेश किए जाएंगे। बताया गया है कि कीमत और प्रतिस्पर्धा को को ध्यान में रखते हुए Tyron R-Line को छत्रपति संभाजीनगर स्थित उत्पादन प्लांट भारत में ही असेंबल करेगी। 


Tyron R-Line को उन ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। जो प्रीमियम लुक, ज्यादा स्पेस, लग्जरी फील और शानदार कम्फर्ट की उम्मीद करते हैं। बड़ी फैमिली के लिए यह SUV काफी अच्छी साबित होगी इस वेरिएंट को स्पोर्टी डिजाइन और प्रीमियम लुक बनाया गया है। 


Image Source- Volkswagen India 



Tyron R-Line के इंटीरियर की बात करें तो इसमें आपको 15 इंच का फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, इसे ड्राइवर की तरफ हल्का एंगल दिया गया है। इसमें Android Auto और वायरलेस apple carplay जैसे फीचर देखने को मिलेगा। 


इस Tyron R-Line SUV को यूरोप में "Golden Steering Wheel 2025 - Best Family Car का अवॉर्ड भा मिल चुका है। जो इसे एक फैमिली कार के रूप में दर्शाता है।  इस SUV ने 5- स्टार Euro Ncap रेटिंग को भी हासिल किया है।


इसके इंटीरियर केबिन में एडवांस एंबिएंट लाइटिंग देखने को मिलेगी जो आपको रात के समय में एक प्रीमियम फ्यूचरिस्टिक लुक देगी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले इसे और भी मॉडर्न टच देता है। इस SUV की बॉडी की लम्बाई 4,770 मिमी रखी गई है। इसका व्हीलबेस 2,791 मिमी का है। लंबे व्हीलबेस का फायदा दूसरे और तीसरे रो में बैठने वाले यात्रियों को ज्यादा लेगरूम और कम्फर्ट देगा। 



Image Source- Volkswagen India 


इस SUV का केबिन एक अलग ही प्रीमियम लुक देता है। इसमें हाई - क्वालिटी कंफर्टेबल लेदर सीट्स मिलेगी। जिसपे फाइन स्टिचिंग और प्रीमियम R-Line टच देखने को मिलता है। इसमें ऊपर की साइड में बड़ा पेनारमिक सनरूफ केबिन को और भी मॉडर्न लुक देता है।  जिसमें लंबे सफर के दौरान ड्राइव करना और भी ज्यादा बेहतर हो जाता है। 


इसके साथ ही इस SUV में 19- इंच के Coventry अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। जो इसके लुक और बॉडी को और भी मजबूत बनाते हैं।  इसके बड़े आलय व्हील्स इसे बेहतर रोड परफॉर्मेंस देते है।  


इंजन फारफॉर्मेंस की बात करे तो Tyron R-Line को 2.0- लीटर TSI पेट्रोल इंजन मॉडल के साथ मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इंजन लगभग 200+bhp की पॉवर को जनरेट करेगा। कुछ वेरिएंट्स में 4 Motion AWD की संभावना है। 


Image Source- Volkswagen India 


पीछे की साइड में Tyron R-Line में स्लीक LED टेललाइट्स के साथ एल्युमिनेटेड लाइट सिग्नेचर भी दिया गया है। इसका रियर डिजाइन रात के समय काफी बोल्ड लुक देगा, बॉडी पर लगा R-Line का बैज दिया गया है। जो स्पोर्टी लुक और स्टाइल के साथ आने वाला प्रीमियम सेगमेंट मॉडल है। 


रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी एक्स शोरूम कीमत लगभग ₹45 लाख से ₹50 लाख तक हो सकती है। इस  कीमत पर यह SUV Toyata fortuner, MG Gloster और Skoda Kodiaq जैसी गाड़ियों को मार्केट में टक्कर देगी।  


Tyron R-Line भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में फैमिली कार के रूप में यह SUV उभर सकती है। कंपनी इसे जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने वाली है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने