Tata Punch फेसलिफ्ट मॉडल के लॉन्च से पहले टीजर आया सामने जिसे नए लुक के साथ 13 जनवरी 2026 को लॉन्च करने वाली है
Tata Motors भारती बाजार में अपनी मजबूत पहचान के लिए जानी जाती है। टाटा मोटर्स की सबसे लोकप्रिय माइक्रो- SUV में से एक है। Tata Motors अब Tata Punch facelift मॉडल को नए अपडेट्स और आकर्षक लुक के साथ 13 जनवरी 2026 को भारत ऑटोमोबाइल बाजार में लॉन्च करने जा रही है। इस फेसलिफ्ट मॉडल में फीचर्स और डिजाइन को लेकर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Tata Punch facelift मॉडल 2026 में इसके अपडेटेड एक्सटीरियर डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, बोल्ड फ्रंट लुक की तरफ नया ग्रिल बीच में Punch की बैजिंग, अपडेटेड बंपर और पहले से ज्यादा बेहतर और शार्प LED DRLs देखने को मिलेंगे और हेडलैंप्स सेटअप को अपडेट किया गया है। जो Tata Punch को दमदार स्पोर्टी लुक देंगे। इसका फ्रंट प्रोफ़ाइल लुक और भी ज्यादा प्रीमियम लगेगा।
कार के रियर साइड सेक्शन में नए LED टेललाइट्स, अपडेटेड रिडिज़ाइन्ड बंपर और पहले से ज्यादा चौड़ी दिखने की उम्मीद है। इसके साइड प्रोफाइल में रीडिजाइन किए गए स्पोर्टी कट्स और ब्लैक फिनिश 16-इंच के अलॉय व्हील्स और इसके ब्लैक क्लैडिंग रूफ रेल्स का डिजाइन पहले से ज्यादा बेहतर हो सकता है। जो युवाओं को खास तौर पर पसंद आयेगा।
इंटीरियर केबिन में टाटा मोटर्स कई बड़े बदलाव कर सकती है। फेसलिफ्ट मॉडल में नया डैशबोर्ड। बेहतर प्रीमियम लुक का नया फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। जो वायरलेस Android Auto और Apple carplay सपोर्ट करेगा। प्रीमियम क्वालिटी कंफर्टेबल फैब्रिक सीट्स देखने को मिल सकती है।
फीचर्स की बात करें तो टाटा पंच में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश‑स्टार्ट/स्टॉप बटन और AC वेंट्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। जिससे यह कार अपने सेगमेंट मॉडल में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो जायेगी।
Tata Punch Facelift 2026 में इंजन में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा, इंजन विकल्प पहले की तरह ही 1.2-लीटर पेट्रोल और CNG भी अपडेट कर सकती हैं। जो लगभग 88 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। और इसके साथ 5‑स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मौजूद हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो माइलेज पसंद ग्राहकों की पंच फेसलिफ्ट पहली पसन्द हो सकती है।
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो टाटा पंच ने 2021 में लॉन्च होने के बाद से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग कायम रखी है। फेसलिफ्ट 2026 में स्टैंडर्ड तौर पर 1-1 एयरबैग देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके टॉप वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स देखने को मिलेगा। इसके साथ ABS with EBD, इलेट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा और सीमित लेवल का ADAS फीचर मिल सकता है। जो इसे अलग पहचान देगा।
Tata Punch facelift मॉडल 2026 की कीमत मौजूदा मॉडल से लगभग ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट्स और ऑटो एक्सपर्ट के मुताबिक इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.50 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक जा सकती है। मार्केट में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला Hyundai Exter, Maruti Ignis जैसी गाड़ियों से होगा।
इसे भी पढ़ें- नई Mahindra XUV 7XO का सामने आया नया लुक लॉन्च से पहले जाने क्या है इसके खास फीचर्स
इसे भी पढ़ें- Nissan Tekton First Look भारत में जल्द 2026 में लॉन्च होगी- देखे डिजाइन, इंटीरियर,फीचर्स और इंजन डीटेल


