Nissan Gravite: इंडिया में लॉन्च होने जा रही नई 7 सीटर कॉम्पैक्ट SUV इसमें मिलेंगे ये खास फीचर

 Nissan इंडिया में अपनी 7 सीटर मल्टी-पर्पज व्हीकल (MPV)  SUV Gravite जनवरी 2026 में लॉन्च करने वाली है 



भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में निसान (Nisaan) अपनी नई 7 सीटर MPV (मल्टी पर्पज व्हील) Nissan Gravite भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह SUV मिडिल क्लास फैमिली को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है। कंपनी अपने मॉडल Tekton की झलक को भी दिखा चुकी है।


Nissan Gravite MPV के डिजाइन लुक को काफी बोल्ड और प्रीमियम बनाया जा सकता है। इसके फ्रंट में आपको V- Motion सिग्नेचर ग्रिल जो इसे अलग लुक देती है। इसके साथ शार्प LED हैडलैंप और इसमें डे टाइम रनिंग वाली लाइट्स (DRLs) कार के फ्रंट लुक को और भी ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं। और इसके साइड प्रोफाइल में बड़े आलय व्हील्स ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस इसे SUV जैसा लुक देंगे। इसके पीछे के ओर LED टेललाइट्स और चौड़ा टालेगेट और भी मॉडर्न और मजबूत लुक देखने को मिलता है। 


Nissan gravite में आपको स्पेस और कंफर्ट का बेहतर अनुभव मिलने वाला है। यह 7- सीटर MPV कार होगी जिसमें तीन रो में बैठने की सीट्स देखने को मिलेगी। इसके बूट स्पेस को स्मार्ट और काफी बड़ा किया गया है। जिससे ट्रिप और ज्यादा सामान रहने के लिए बेहतर हो, इसके इंटीरियर केबिन को काफी मॉडर्न लुक में डिजाइन किया है। इसमें काफी बड़ा टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन और रियर में AC वेंट्स, मल्टीपल USB चार्जिंग जैसे एडवांस फीचर मिल सकते हैं। 



 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Nissan Gravite में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। इसमें आपको मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन मिल सकते हैं। इस सेगमेंट के हिसाब से माइलेज भी अच्छा देखने को मिल सकता है। Nissan इसको कम पैसों में ज्यादा बेहतर परफोर्मेंस देने वालीं MPV (मल्टी पर्पज व्हील) बनाना चाहेगी जिससे यह 7- सीटर के हिसाब से बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।


Nisaan  Gravite की सेफ्टी ग्राहकों के लिए काफी अहम साबित हो सकती है। Nissan इस पर खास ध्यान दे सकती है।  इसमें 6 एयरबैग देखने को मिल सकते है। जो फ्रंट और साइड से बेहतर सेफ्टी ग्राहकों को देंगे इसमें ABS और EBD जैसे ब्रेकिंग फीचर्स दिए जा सकते है। इसमें इलेट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और इसमें रियर पार्किंग कैमरा सेंसर ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी मिल सकता है। Nisaan Gravite पूरी तरह से फैमिली फ्रेंडली हो सकती है।
 
 


 Nissan Gravite संभावित एक्स शोरूम कीमत ₹6 लाख से ₹10 लाख के बीच हो सकती है। इसे जनवरी 2026 में लॉन्च करने वाली है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Maruti Ertiga और Kia Carens,Hyundai Alcazar जैसी गाड़ियों से होने वाली है। Nissan अगर मार्केट में बढ़िया फीचर्स और अच्छी कीमत में लॉन्च करती है। तो यह गाड़ी गेम चेंजर और लोकक्रिय साबित हो सकती है।   

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने