Tecno Spark Go 3 लॉन्च: ₹8,999 में मिल रहा है शानदार बजट स्मार्टफोन

 स्मार्टफोन कंपनी Tecno ने अपना एक और नया बजट स्मार्टफोन Tecno Spark Go3 भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिया है । Tecno ने यह स्मार्टफोन खास तौर पर स्टूडेंट्स, पहली बार स्मार्टफ़ोन खरीदने वालों, और बेसिक यूजर्स के लिए डिजाइन किया है। 
यहां पर हम Tecno Spark Go3 की कीमत, फीचर्स, और खरीदने के मुख्य कारण को विस्तार में जानेंगे 
Image source: flipkart


Tecno Spark Go3 की कीमत और उपलब्धता 

कम्पनी ने अपने इस स्मार्टफोन Tecno Spark Go3 को भारत में  ₹8,999 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। 
Tecno का यह स्मार्टफोन जल्द ही ऑनलाइन स्टोर्स Flipkart, Amazon जैसे प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगा साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा।  इस स्मार्टफोन को Galaxy Blue, Titanium Grey,Aurora purple और Ink black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस कीमत के अंदर टेक्नो ने इस स्मार्टफोन में कई ऐसे फीचर्स दिए है जो इसको एक अच्छा बजट स्मार्टफोन बनाते है। 

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

Tecno Spark Go3 को एंड्रॉयड 15 के साथ लॉन्च किया गया हैं जिसमें
  • Unisco T 7250 
प्रोसेसर दिया गया जो हेवी गेमिंग के लिए नहीं बल्कि नॉर्मल टास्क जैसे  – कॉलिंग, फेसबुक, वॉट्सएप और ब्राउजिंग में अच्छा परफॉर्मेंस देगा। बजट के हिसाब से यह एक अच्छा कॉम्बिनेशन है। 

कैमरा सेटअप 

Tocno Spark Go3 में कैमरे की बात करें तो 
  • 13 MP बेसिक फोटोग्राफी के लिए रियर कैमरा और 
  • 8 MP सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा दिया गया है। 
 जिसमें AI CAM, Portrait,super night, beauty, और dual video जैसे फीचर्स दिए गए हैं। दिन की रोशनी में इस स्मार्टफोन से ठीक – ठाक क्वालिटी के फोटो क्लिक कर सकते हैं जो इस बजट में अच्छी फोटो कहना गलत नहीं होगा। 

Tecno Spark Go3 का डिजाइन और डिस्प्ले 

टेक्नो ने अपने इस स्मार्टफोन को सिंपल और मॉडर्न डिजाइन के साथ स्मार्टफोन बाजार में पेश किया है जिसमें 
  • 6.74 इंच ( 17.12 cm) की HD+ डिस्प्ले 
  • 720 × 1600 पिक्सल रेजुलेशन 
मिलता है जो ऑनलाइन क्लास करने ,वीडियो देखने , में अच्छा अनुभव देने वाला है ।जो इस स्मार्टफोन को बजट में खास बनाता है। 

  बैटरी और चार्जिंग 

Tecno Spark Go3 में 
  • 5000 mAh की बैटरी और
  • 10 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट 
दिया गया है जो नॉर्मल यूज़ करने जैसे – कॉलिंग , इंटरनेट पर वीडियो देखने ऑनलाइन क्लास करने पर यह स्मार्टफोन आपको पूरे दिन का बैटरी बैकअप आसानी से दे सकता है। 

रैम और स्टोरेज 

Tecno Spark Go3 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसमें आप अपने फ़ोटो, वीडियो ऐप्स बिना किसी परेशानी के साथ आसानी से स्टोर कर सकते है और साथ ही माइक्रो SD कार्ड का भी सपोर्ट मिलता है जिससे फोन की स्टोरेज को आसानी से बढ़ा सकते हैं।

Tecno Spark Go3 से जुड़े सावाल ?

▪️ क्या Tecno Spark Go3 5G फोन है?
  नहीं, Tecno Spark Go3 4G सपोर्टेड स्मार्टफोन है। 
▪️ Tecno Spark Go3 में बैटरी कितने mAh की दी गई है? 
   Tecno ने अपने इस स्मार्टफोन को 5000 mAh की बैटरी के साथ स्मार्टफोन बाजार में पेश किया है। 
▪️ Tecno Spark Go3 में प्रोसेसर कौन –सा दिया गया है? 
    Tecno Spark Go3 में Unosco T 7250 प्रोसेसर दिया गया है जो बेसिक यूजर्स के लिए अच्छा परफॉर्मेंस देता है। 

क्या Tecno Spark Go3 खरीद सकते हैं? 

अगर आप ₹ 10000 के अंदर एक नया बजट स्मार्टफोन बेसिक यूज के लिए खरीदना चाहते है तो आप इस स्मार्टफोन को खरीद सकते है ध्यान रहे कि यह स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ नहीं आता है आप इसमें 5G नेटवर्क उपयोग नहीं कर पाएंगे।
यह स्मार्टफोन बेसिक उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है इसमें आप हेवी गेमिंग नहीं कर पाएंगे। 

  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने