New Renault Duster हाइब्रिड इंजन के साथ भारत में बड़ा खुलासा, अनुमानित कीमत, इंजन, बुकिंग और अन्य जानकारी
Written by- Aryan Verma
![]() |
| New Generation Renault Duster 2026 (Image- renault india) |
Renault ने भारत में नई जनरेशन के साथ Duster का खुलासा कर दिया है। कम्पनी ने ग्राहकों के लिए 21,000 रुपए के साथ ग्राहक R-pass राशि देकर इसकी प्री-बुकिंग करा सकते हैं। कम्पनी इसके कीमतों की घोषणा मार्च 2026 तक कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पेट्रोल वेरिएंट्स की डिलीवरी अप्रैल 2026 से बताया जा रहा है। आपको बता दें Strong Hybrid E-Tech 160 वेरिएंट की डिलीवरी दिवाली 2026 के आस-पास तक शुरू की जाएगी।
नई Renault Duster को Renault Group Modular Platform (RGMP) पर बनाया गया है। जिसे भारत की सड़कों के मुताबिक ड्राइविंग कंडीशन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। Renault Duster में इस्तेमाल हुए 90 प्रतिशत बॉडी कंपोनेंट्स भारत के लिए खास डिजाइन किए गए हैं। इस SUV में 10 लाख किलोमीटर से ज्यादा की एंड्योरेंस टेस्ट ड्राइव शामिल किया गया है।
इस SUV का प्लेटफॉर्म 5- स्टार स्टैंडर्ड मानकों को सपोर्ट करने में सक्षम है। इसे विभिन्न पावरट्रेन इसे कई तरह के पावरट्रेन ऑप्शंस, लेटेस्ट इलेक्ट्रॉनिक और Google Bassed (गूगल आधारित) इंफोटेनमेंट टेक्नोलॉजी सिस्टम के साथ पूरी तरह से कम्पैटिबल बनाया गया है।
नई जनरेशन Renault Duster (रेनॉल्ट डस्टर) तीन इंजन ऑप्शंस के साथ मार्केट में लाया जाएगा। इसके आने वाले वैरिएंट Turbo TCe 100 पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। जिसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। बता दें कि ज्यादा पावर चाहने वाले ग्राहकों के लिए Turbo TCe 160 इंजन दिया जाएगा। जो 163 PS की पावर के साथ 280 Nm का टॉर्क को जनरेट करता है। यह इंजन ऑप्शन 6-स्पीड मैनुअल के साथ 6-स्पीड वेट-क्लच DCT ऑटोमैटिक दोनों विकल्पों में उपलब्ध रहेगा।
Strong Hybrid E-Tech 160 वेरिएंट को वेरिएंट को भारत में पहली बार पेश किया जाएगा, जिसमें मिलेगा 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 1.4 kWh की बैटरी दी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि कंपनी दावा करती है कि यह सिस्टम शहर में लगभग 80 प्रतिशत तक सफर इलेक्ट्रिक मोड में करने में सक्षम होगा। ऑफ-रोडिंग क्षमता के अनुसार यह SUV काफी मजबूत नजर आती है। जिसमें 212 मिमी की ग्राउंड क्लीयरेंस, 26.9 डिग्री का अप्रोच एंगल और 34.7 डिग्री का डिपार्चर एंगल दिया गया है, इसको थोड़ा प्रीमियम लुक देने के लिए इसमें 18-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।
Renault Duster (रेनॉल्ट डस्टर) की लम्बाई 4,346 मिमी, चौड़ाई 1,815 मिमी और ऊंचाई 1,703 मिमी है, जबकि 2,657 मिमी का व्हीलबेस केबिन में बेहतर स्पेस देता है। ग्राउंड क्लियरेंस 212 मिमी की मिलती है। सामान रखने के लिए 700 लीटर तक का बड़ा बूट स्पेस मिलेगा। डिजाइन और लुक्स के मामले में नई जनरेशन डस्टर में ट्रेपेज़ॉइड शेप फ्रंट ग्रिल, फुल-LED हेडलैंप और टेललैंप, रियर साइड में हॉरिजॉन्टल लाइट बार, बॉडी के चारों तरफ प्रोटेक्टिव क्लैडिंग और खास येलो एक्सेंट्स के साथ Duster बैजिंग देखने को मिलती है।
इंटीरियर केबिन में आपको फाइटर जेट से प्रेरित लेआउट और इसमें ऊंचा सेंटर कंसोल के साथ इलेक्ट्रॉनिक गियर शिफ्टर और जरूरी फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए फिजिकल बटन्स दिए गए हैं, जिससे ड्राइविंग के दौरान इस्तेमाल आसान रहता है।
इस SUV के केबिन को प्रीमियम लुक देने के लिए इसमें इसमें Mountain Jade थीम वाली लेदरेट सीट कॉन्ट्रास्ट येलो स्टिचिंग, कार्बन-फिनिश डैशबोर्ड एलिमेंट्स और सॉफ्ट मेटैलिक एक्सेंट्स इसमें मिलते हैं। कंफर्ट के साथ इस SUV में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलती है। जो 6-वे पावर एडजस्टमेंट के साथ आती है। और इनमें मैनुअल लंबर सपोर्ट भी मौजूद मिलता है। इसके साथ इसमें आपको ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, बड़ा पैनोरैमिक इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और इस्तेमाल में आसान इलेक्ट्रिक टेलगेट जैसे एडवांस फीचर भी दिए गए हैं।
मौजूदा समय में टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए इस SUV में 10.1-इंच का OpenR Link टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। जो Google Maps, Google Assistant, Play Store के साथ इसमें आपको 100 से भी अधिक ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। ड्राइवर के लिए अलग से 10.25-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए MYR ऐप के जरिए इस SUV में 60 से अधिक कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स का ध्यान देते हुए 17 एडवांस ADAS फंक्शन्स, हिल डिसेंट कंट्रोल और कुल मिलाकर 35 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो इसे और भी ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं।
ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें Eco, Comfort और Perso ड्राइव मोड्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से इंजन का रिस्पॉन्स, स्टीयरिंग सेटअप और केबिन की एम्बिएंट लाइटिंग को अपनी पसंद के अनुसार सेट किया जा सकता है। Renault इस SUV को Renault Forever प्रोग्राम के तहत पेश कर रही है, जिसके चलते ग्राहकों को 7 साल तक या 1.5 लाख किलोमीटर तक की वारंटी का फायदा भी मिलेगा, जिससे लंबे समय तक निश्चिंत ओनरशिप सुनिश्चित होती है।
Renault Duster (रेनॉल्ट डस्टर) अपने अपने दमदार लुक, एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर और हाइब्रिड ऑप्शन के साथ भारत में SUV सेगमेंट में बड़ी चुनौती पेश करने वाली है।



