Tata Nexon बनी भारत भारत की नंबर-1 SUV जनवरी 2026 में 23,000+ यूनिट बिक्री, 1 Million Milestone पार

 Tata Nexon बनी भारत भारत की नंबर-1 SUV जनवरी 2026 में 23,000+ यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार 

[Written By- Aryan Verma]


All New Tata Nexon 


Tata Motors ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में फ़िर से एक बार साबित कर दिया है। कंपनी की सबसे पसंदीदा SUV Tata Nexon ने इस साल जनवरी 2026 में 23,000 से ज्यादा यूनिट की बिक्री दर्ज करते हुए एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इतना ही नहीं Tata Nexon की कुल बिक्री में 1 मिलियन यानी (10 लाख) का ऐतिहासिक आंकड़ा भी पार कर चुकी है, इस सफलता ने Nexon को भारत में पसंद की जाने वाली सबसे ज्यादा कारों में शामिल कर दिया है। 


Nexon को भारत में जब पहली बार लॉन्च किया गया था, तब साबित हो गया था, इस SUV ने अपने सेफ्टी, डिजाइन और परफॉर्मेंस के वजह से लोगों के ध्यान को आकर्षित किया है। कंपनी ने इसमें समय के साथ नए फीचर और अपडेट को लेकर बड़ा बदलाव भी किया है। 10 लाख की बिक्री का आंकड़ा पार करके इस SUV ने यह साबित कर दिया है। की भारत में ग्राहकों के लिए सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद गाड़ियों में से एक है। Nexon ने बदलते समय के अनुसार खुद को उसी तरह से विकसित किया। 


Nexon की बढ़ती मांग को लेकर कई अहम कारण हैं। जैसे कि 5 Star Safety Rating, Tata Nexon ग्लोबल NCAP में 5- स्टार सेफ्टी रेटिंग भी हासिल कर चुकी है। भारत में सड़कों पर सुरक्षा का सबसे अहम मुद्दा है। इस लिए ये SUV ग्राहकों के बीच एक भरोसे का प्रतीक है। शानदार डिजाइन के साथ इसमें नया और बोल्ड एक्सटीरियर डिजाइन और LED लाइटिंग के साथ स्पोर्टी लुक इसे और भी ज्यादा प्रीमियम लुक देता है।


Tata Nexon पेट्रोल, डीजल और EV विकल्प के साथ आती है। जिन ग्राहकों को माइलेज की जरूरत है उनके लिए डीजल ऑप्शन है। जिन ग्राहकों को परफॉर्मेंस चाहिए उनके लिए पेट्रोल ऑप्शन मौजूद है। और जिनको कुछ अलग चाहिए उनके लिए EV विकल्प भी मौजूद है।




एडवांस फीचर टेक्नोलॉजी के साथ इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ प्रीमियम साउंड सिस्टम इसे एक अलग ही मॉडर्न टच देता है। 

अपने सेगमेंट के हिसाब से Nexon की कीमत इसे एक वैल्यू फॉर मनी कार बनाता है। जो इस सेगमेंट के हिसाब से ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प है। 


पिछले कुछ सालों से भारत में SUV सेगमेंट की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। बेहतर रोड प्रेजेंस और ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस और बेहतर ड्राइविंग अनुभव के कारण ग्राहक हैचबैक से SUV की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। इस ट्रेड का पूरा फायदा Nexon ने उठाया है। एक भरोसेमंद कार के रूप में खुद को साबित किया है। 


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि Tata Nexon भारतीय बाजार में कुछ बड़े बदलावों को संकेत देती है। भारत में ग्राहक अब ब्रांड से ज्यादा सेफ्टी और फीचर्स को ज्यादा महत्व देते हैं। भारत में Nexon के साथ टाटा मोटर्स की गाड़ियों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। 


 आने वाले भविष्य को देखते हुए Tata Motors लगातार इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर और नई जनरेशन पर काम कर रही है। Nexon EV के साथ कंपनी आने वाले समय में Nexon के और अपडेट वर्जन को पेश करेगी। भारतीय सड़कों पर  अभी Nexon का क्रेज अभी खत्म होने वाला नहीं है।



1 मिलियन (10 लाख) का आंकड़ा पार करना कंपनी की सफलता नहीं बल्कि भारत में ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड की कहानी है।  Tata Nexon का भारत की नंबर-1 कार बनना यह साबित करता है कि आज के समय में ग्राहक स्मार्ट, सुरक्षित और टेक्नोलॉजी से लैस गाड़ी चाहता है। अगर आने वाले समय में ऐसा ही रहा तो Nexon के साथ ही Tata Motors बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।


इसे भी पढ़ें-  New Generation Renault Duster 2026 की भारत में बड़ी वापसी


इसे भी पढ़ें- Mahindra ने Thar Roxx के Star Edition


इसे भी पढ़ेंMaruti Suzuki e Vitara EV 2026

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने