OPPO K14x 5G vs Samsung Galaxy F07e: डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा स्पेसिफिकेशंस।

आज के बजट-5G स्मार्टफोन सेगमेंट में नए यूजर के लिए एक अच्छा स्मार्टफोन चुनना काफी मुश्किल टास्क है। कुछ लोगों के लिए लंबी चलने वाली बैटरी, स्मूद और ब्राइट स्क्रीन तथा प्रीमियम लुक सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।  इसी को ध्यान रखते हुए यहां पर  OPPO K14x और Samsung Galaxy F70e की बैटरी, डिस्प्ले और डिजाइन के आधार पर डीटेल कंपेरिजन करने वाले हैं।

यहां पर दोनों फोनों के मुख्य फीचर्स को आसान भाषा में समझेंगे, ताकि आप यह तय कर सकें कि आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से Galaxy F70e बेहतर है या K14x 5G। 



Oppo K14x 5G और Samsung Galaxy F70e 5G के मुख्य स्पेसिफिकेशन 

फीचर OPPO K14x Samsung Galaxy F70e
बैटरी 6500 mAh 6000 mAh
चार्जिंग सपोर्ट 45 वॉट फास्ट चार्जिंग 25 वॉट फास्ट चार्जिंग 
डिस्प्ले साइज 6.75 इंच HD+ 6.74 इंच PLS LCD
रिफ्रेश रेट 120 Hz रिफ्रेश रेट 120 Hz रिफ्रेश रेट 
ब्राइटनेस 1125 निट्स 800 निट्स 
रेजोल्यूशन 1570 × 720 पिक्सल 1600 × 720 पिक्सल 
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300 MediaTek Dimensity 6300
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15  Android 16 (One UI 8.0)
GPU ARM Mali-G57 MC2   ARM Mali G57
रियर कैमरा 50 MP + 2 MP 50 MP + 2 MP
फ्रंट कैमरा 5 MP 8 MP
वीडियो रिकॉर्डिंग  FHD @30fps FHD @30fps 
रैम LPDDR4X (4GB / 6GB) LPDDR4X (4GB / 6GB)
स्टोरेज 128 GB 128 GB
मेमोरी कार्ड सपोर्ट
(2 TB तक)
फिंगरप्रिंट सेंसर साइड माउंट फिंगर प्रिंट स्कैनर साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर
प्रोटेक्शन IP64 IP54

डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन 

Oppo K14x 5G में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है जो 120 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है साथ ही 11,25 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है जो आउटडोर में विजिबिलिटी को बेहतर बनाता है। Samsung Galaxy F70e 5G में 6.75 इंच PLS LCD डिस्प्ले मिलता है जो 120 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और बेहतर आउटडोर विज़िबिलिटी के लिए 800 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है।  

बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट 

OPPO K14x 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है जिसमें 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। और Samsung Galaxy F70e में 6000mAh की बैटरी दी गई है जिसमें 25 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 

बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग सपोर्ट के मामले में OPPO K14x 5G थोड़ा बेहतर रहने वाला है क्योंकि इसमें 6500mAh बैटरी के साथ 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है जबकि Samsung Galaxy F70e में 6000mAh बैटरी और 25 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और साथ में चार्जर भी नहीं मिलता है। 

कैमरा सेटअप 

OPPO k14x 5G में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। और साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy F70e 5G में भी 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है और साथ ही वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

कैमरा परफॉर्मेंस में दोनों ही स्मार्टफोन से अच्छे और शार्प फोटो कैप्चर कर सकते हैं।

प्रोसेसर और परफोर्मेंस 

OPPO k14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है और ColorOs 15 पर रन करता है। Samsung Galaxy F70e 5G में भी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया। साथ ही यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है और One UI 8.0 पर रन करता है। 

दोनों ही स्मार्टफोन हैवी गेमिंग के लिए डिजाइन नहीं किए गए हैं इसमें ब्राउजिंग,मल्टीटास्किंग करने के साथ ही कैजुअल गेमिंग कर पाएंगे। अगर आप एक गेमर है तो ये स्मार्टफोन आपके लिए सही नहीं रहेंगे। इसमें आप कैजुअल गेमिंग आसानी से कर सकते हैं। 

कीमत और स्टोरेज विकल्प 

OPPO K14x 5G दो कलर ऑप्शन Prism Violet और Icy Blue में LPDDR4X रैम के साथ 4GB + 128GB और 6GB+ 128GB स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध है। 4GB+ 128GB की कीमत करीब ₹14,999 और 6GB+ 128GB की कीमत करीब ₹16,999 है। 
Samsung Galaxy F07e 5G भी दो कलर ऑप्शन Spotlight Blue और Limelight Green में LPDDR4x रैम के साथ 4GB+128GB और 6GB+128GB स्टोरेज विकल्प में मौजूद है। इसकी शुरुआती कीमत 4GB+128GB कीमत ₹12,999 और 6GB+128GB की कीमत करीब ₹14,999 है। 

 अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

☑ Oppo K14x में कौन – सा प्रोसेसर दिया गया है? 
   Oppo K14x में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है जो नॉर्मल गेमिंग,मल्टीटास्किंग में बेहतर परफोर्मेंस देता है। 

☑ क्या इन दोनों ही स्मार्टफोन में हैवी गेमिंग कर सकते है ? 
    दोनों ही स्मार्टफोन हैवी गेमिंग के लिए नहीं मगर कैजुअल गेमिंग आसानी से कर सकते हैं।
 
☑ क्या दोनों फोनों में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है?
 हां, दोनों फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, oppo K14x में 45 वाट की चार्जिंग सपोर्ट है और Samsung Galaxy F70e में 25 वॉट चार्जिंग स्पीड मिलती है। 

☑ डिस्प्ले क्वालिटी के मामले में कौन बेहतर है – Galaxy F70e या K14x?
दोनों फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं, लेकिन ब्राइटनेस और आउटडोर विज़िबिलिटी में OPPO K14x थोड़ा   अच्छा हो सकता है।




" लेटेस्ट मोबाइल लॉन्च और ऑटोमोबाइल की हर हलचल की खबर के लिए Tech Tadka Hub से जुड़े रहें।”


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने