फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है? इन सेटिंग्स को बदलते ही बैटरी बैकअप हो जाएगा दोगुना।

आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे बात ऑनलाइन पढ़ाई की हो, सोशल मीडिया की हो, वीडियो देखने की हो या फिर ऑनलाइन काम करने की — हर जगह स्मार्टफोन की जरूरत पड़ती है। लेकिन स्मार्टफोन यूज़र्स की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है  फोन की बैटरी जल्दी खत्म होना।

लेकिन अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनका फोन कुछ ही घंटों में डिस्चार्ज हो जाता है। कई बार हमें लगता है कि बैटरी खराब हो गई है या फोन पुराना हो गया है। लेकिन सच्चाई यह है कि कई बार बैटरी जल्दी खत्म होने की वजह फोन की कुछ गलत सेटिंग्स, बैकग्राउंड ऐप्स और नेटवर्क फीचर्स होते हैं।

अगर आप दिन भर Instagram, YouTube और WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो बैटरी जल्दी खत्म होना सामान्य है।

मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होने की समस्या और बैटरी बैकअप बढ़ाने की सेटिंग


 कौन – सी सेटिंग बदलने से बैटरी बैकअप हो जाएगा दोगुना 

यहां पर हम आपको कुछ ऐसी सेटिंग्स और टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने फोन की बैटरी लाइफ को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं। 

 1. Screen Brightness कम रखें

फोन की स्क्रीन बैटरी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करती है। अगर आप हमेशा ब्राइटनेस को बहुत ज्यादा रखते हैं तो बैटरी तेजी से खत्म हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि ब्राइटनेस को जरूरत के हिसाब से रखें।

आजकल लगभग सभी स्मार्टफोन में Auto Brightness फीचर का सपोर्ट मिलता है। इस फीचर को ऑन करने से फोन खुद ही आसपास की रोशनी के हिसाब से ब्राइटनेस एडजस्ट कर देता है। इससे बैटरी की खपत कम होती है।

2. Dark Mode चालू करे

 Dark Mode में स्क्रीन का बैकग्राउंड काला हो जाता है जिससे स्क्रीन कम पावर इस्तेमाल करती है।

अगर आपके फोन में AMOLED या OLED डिस्प्ले है तो Dark Mode इस्तेमाल करने से बैटरी की खपत और भी कम हो जाती है।

 3. Always-On Display बंद करें

Always-On Display ऐसा फीचर है जिसमें स्क्रीन बंद होने के बाद भी घड़ी और नोटिफिकेशन दिखाई देते रहते हैं।यह फीचर देखने में अच्छा लगता है लेकिन इससे बैटरी की खपत बढ़ जाती है। अगर आप बैटरी बचाना चाहते हैं और Always On Display फीचर को बंद कर देते हैं तो आपके फोन का बैटरी बैकअप बढ़ सकता है। 

4. Background Apps बंद करें

मोबाइल में बैकग्राउंड ऐप्स बंद करके बैटरी बैकअप कैसे बढ़ाएं


समय-समय पर Recent Apps को बंद करें और जो ऐप्स इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं उन्हें बैकग्राउंड में चलने से रोक दें।ये ऐप्स  फोन में बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और लगातार इंटरनेट और प्रोसेसर का इस्तेमाल करते हैं जिससे बैटरी की खपत बढ़ जाती है।

5. Location (GPS) बंद रखें

लोकेशन या GPS फीचर कई ऐप्स द्वारा इस्तेमाल किया जाता है जैसे Google Maps, Weather ऐप और सोशल मीडिया ऐप्स। लेकिन अगर लोकेशन लगातार ऑन रहती है तो फोन बैकग्राउंड में भी लोकेशन ट्रैक करता रहता है।इससे बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है। इसलिए जब जरूरत न हो तो Location Service को बंद कर देना चाहिए।

6. Wi-Fi और Bluetooth जरूरत पर ही चालू रखें

Wi-Fi और Bluetooth जरूरत न होने पर  बंद रखना चाहिए क्योंकि Wi-Fi और Bluetooth लगातार नेटवर्क खोजते रहते हैं। जिससे बैटरी की खपत बढ़ सकती है इसलिए जब जरूरत हो इन सेटिंग को तभी चालू करें। 

7. Vibration बंद करें

 फोन में वाइब्रेशन फीचर सबसे ज्यादा बैटरी का इस्तेमाल करता है। खासकर जब हर नोटिफिकेशन पर फोन वाइब्रेट करता है और कीबोर्ड पर टाइप करने पर Haptic Feedback मिलता है। अगर जरूरी न हो तो Vibration और Haptic Feedback बंद कर सकते हैं,जिससे बैटरी बैकअप बढ़ जाएगा। 

8. Screen Timeout कम करें

Android फोन में Screen Timeout कम करने की सेटिंग से बैटरी बचाने का तरीका


अगर Screen Timeout बहुत ज्यादा समय का है तो स्क्रीन बेवजह चालू रहती है जिससे बैटरी खर्च होती है। इसलिए इसे 30 सेकंड या 1 मिनट पर सेट करना बेहतर होता है।Screen Timeout वह समय होता है जिसके बाद फोन की स्क्रीन अपने आप बंद हो जाती है।

Settings → Display → Screen Timeout → 30 seconds या 1 minute

 9. Auto Sync बंद करें

Google और अन्य ऐप्स Auto Sync फीचर का इस्तेमाल करके समय-समय पर डेटा अपडेट करते रहते हैं। इससे इंटरनेट और बैटरी दोनों खर्च होते हैं।अगर Auto Sync की ज्यादा जरूरत नहीं है तो इसे बंद कर देना चाहिए।

 10. Battery Saver Mode ऑन करें

आजकल लगभग सभी स्मार्टफोन में Battery Saver Mode का विकल्प दिया जाता है। यह फीचर बैकग्राउंड ऐप्स और कुछ सिस्टम फीचर्स को सीमित कर देता है। Battery Saver Mode ऑन करने से फोन की बैटरी ज्यादा समय तक चल सकती है।

Settings → Battery → Battery Saver → Turn On

 11. Notifications कम करें

बहुत ज्यादा नोटिफिकेशन आने से फोन की स्क्रीन बार-बार ऑन होती है और प्रोसेसर भी एक्टिव रहता है।इससे बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है। इसलिए जरूरी ऐप्स के अलावा बाकी ऐप्स के नोटिफिकेशन बंद कर देना चाहिए।

 12. Live Wallpaper का इस्तेमाल न करें

Live Wallpaper लगातार animation चलाते रहते हैं। इससे प्रोसेसर और GPU दोनों काम करते रहते हैं जिससे बैटरी ज्यादा खर्च होती है। इसलिए साधारण Static Wallpaper इस्तेमाल करना बेहतर होता है।

 13. Unused Apps Uninstall करें

फोन में कई बार ऐसे ऐप्स होते हैं जिन्हें हम इस्तेमाल ही नहीं करते लेकिन वे बैकग्राउंड में चलते रहते हैं।इससे बैटरी और स्टोरेज दोनों खर्च होते हैं। इसलिए अनावश्यक ऐप्स को फोन से हटा देना चाहिए। जिससे फोन की बैटरी बैकअप में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। 

14. Software Update करते रहें

कई बार बैटरी जल्दी खत्म होने की समस्या software bug की वजह से भी होती है।

Settings → Software Update → Check for Update

15. Network Mode सही रखें

अगर आपके इलाके में 5G नेटवर्क कमजोर है तो फोन बार-बार नेटवर्क खोजता रहता है जिससे बैटरी ज्यादा खर्च होती है।ऐसी स्थिति में 4G या LTE मोड इस्तेमाल करना बेहतर हो सकता है।

 16. Battery Usage Check करें

फोन की सेटिंग में एक फीचर होता है जिससे पता चलता है कि कौन सा ऐप सबसे ज्यादा बैटरी इस्तेमाल कर रहा है।अगर कोई ऐप बहुत ज्यादा बैटरी खर्च कर रहा है तो उसे बंद या uninstall किया जा सकता है।

 17. Hotspot बंद रखें

Mobile Hotspot ऑन होने पर फोन लगातार दूसरे डिवाइस को इंटरनेट देता रहता है।इससे बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है। इसलिए जरूरत खत्म होने के बाद Hotspot बंद कर देना चाहिए।

18. Auto App Update बंद करें

Google Play Store कई बार ऐप्स को अपने-आप अपडेट करता रहता है। इससे बैटरी और इंटरनेट डेटा दोनों खर्च होते हैं। अगर आप चाहें तो Play Store में जाकर Auto Update Apps को बंद कर सकते हैं।

Play Store → Settings → Network Preferences → Auto Update Apps → Don’t auto update

 19. Google Assistant Off रखें

Google Assistant का Hey Google फीचर लगातार माइक्रोफोन का इस्तेमाल करता है ताकि आपकी आवाज सुन सके। इससे बैटरी की खपत बढ़ती है। अगर जरूरत न हो तो इसे बंद किया जा सकता है।

Settings → Google → Assistant → Hey Google → Off

 20. Auto Rotate बंद रखें

Auto Rotate फीचर फोन के सेंसर का इस्तेमाल करता है जिससे स्क्रीन अपने-आप घूम जाती है।अगर इसकी जरूरत नहीं है तो इसे बंद रखने से थोड़ी बैटरी बच सकती है।

 21. Animation कम करें

फोन में कई तरह की edge lighting और animations होती हैं जो देखने में अच्छी लगती हैं लेकिन बैटरी और प्रोसेसर दोनों का इस्तेमाल करती हैं। Developer Options में जाकर Animation Scale कम किया जा सकता है।

 22. Widgets कम रखें

होम स्क्रीन पर ज्यादा Widgets होने से वे लगातार अपडेट होते रहते हैं जिससे बैटरी की खपत बढ़ जाती है।इसलिए केवल जरूरी Widgets ही रखें,और बैटरी की खपत कम हो सकती है। 


हमारा सुझाव 

अगर आपके फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है तो जरूरी नहीं कि बैटरी खराब हो गई हो। कई बार फोन की कुछ सेटिंग्स और बैकग्राउंड ऐप्स की वजह से बैटरी तेजी से खत्म होने लगती है।

इस लेख में बताई गई  सेटिंग्स और को अपनाकर आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं।छोटे-छोटे बदलाव जैसे ब्राइटनेस कम रखना, बैकग्राउंड ऐप्स बंद करना, बैटरी सेवर मोड इस्तेमाल करना और अनावश्यक फीचर्स बंद करना आपके फोन को लंबे समय तक चलाने में मदद करते हैं।

अगर आप इन टिप्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं तो आपका फोन पूरे दिन आसानी से चल सकता है और आपको बार-बार चार्ज करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

 Q1. मोबाइल की बैटरी जल्दी क्यों खत्म होती है?

मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे ज्यादा ब्राइटनेस, बैकग्राउंड ऐप्स, कमजोर नेटवर्क, ज्यादा नोटिफिकेशन और 5G नेटवर्क का लगातार इस्तेमाल।

Q2. फोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं?

फोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए ब्राइटनेस कम रखें, बैकग्राउंड ऐप्स बंद करें, बैटरी सेवर मोड चालू करें और अनावश्यक फीचर्स बंद रखें।

Q3. क्या Dark Mode से बैटरी बचती है?

हाँ, अगर आपके फोन में AMOLED या OLED डिस्प्ले है तो Dark Mode इस्तेमाल करने से बैटरी की खपत कम हो जाती है।

Q4. क्या रात भर फोन चार्ज करना सही है?

आधुनिक स्मार्टफोन में ओवरचार्जिंग से बचाने के फीचर होते हैं लेकिन फिर भी बैटरी की अच्छी लाइफ के लिए रात भर चार्ज करने से बचना बेहतर है।

Q5. बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें?

आप फोन की सेटिंग में जाकर Battery Usage या Battery Health सेक्शन में बैटरी की जानकारी देख सकते हैं।


इसे भी पढ़ें: फोन धीरे चलने लगा है ,इन आसान तरीकों से फ़ोन को बनाओ सुपरफास्ट ।

इसे भी पढ़ें:₹ 30,000 तक के बजट में बेस्ट स्मार्टफोन 2026 –कैमरा , बैटरी और परफोर्मेंस में No. 1


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने