स्मार्टफोन की दुनिया में Nothing अपनी यूनिक डिजाइन और Glyph लाइटिंग के लिए जानी वाली कंपनी है। कंपनी अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone 4a को जिसे कुछ दिनों से टीज कर रही थी। उसे स्मार्टफोन बाजार में पेश कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में Nothing phone 3a की अपेक्षा डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी में कई बड़े बदलाव किए हैं।
यहां पर हम Nothing Phone 4a के Design, Display, Performance, Camera, Battery और Price के बारे में विस्तार से जानेंगे और यह भी समझेंगे कि यह फोन अपने पिछले मॉडल Nothing Phone 3a से कितना बेहतर है।
Nothing Phone 4a स्पेसिफिकेशन
| Feature | Details |
|---|---|
| Display | 6.78-inch LTPO Flexible AMOLED, 1.5K Resolution, 120Hz Refresh Rate, HDR10+ |
| Processor | Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 |
| RAM | LPDDR4X |
| Storage | UFS 3.1 |
| Rear Camera | 50MP मेन कैमरा (OIS) + 8MP अल्ट्रा वाइड + 3.5x पेरिस्कोप लेंस |
| Front Camera | 32MP सेल्फी कैमरा |
| Battery | 5400mAh बैटरी |
| Charging | 50W फास्ट चार्जिंग 7 वॉट रिवर्स चार्जिंग |
| Operating System | Nothing OS 4.1 पर आधारित Android 16 |
| Connectivity | 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C |
| Protection | Corning Gorilla Glass 7i |
| Water Resistance | IP64 Rating |
| NFC सपोर्ट | नहीं |
Design और Build Quality
Nothing Phone 4a का डिजाइन काफी आकर्षक और मॉडर्न है। इस बार कंपनी ने कुछ बदलाव किए हैं जैसे Volume और Power button की पोजिशन बदली गई है।
कैमरा मॉड्यूल नया डिजाइन पेश किया है। साथ ही Transparent back panel में अलग-अलग textures दिए गए हैं। इस फोन में सबसे खास बदलाव Glyph Lighting System में देखने को मिलता है। इसमें 7 square-shaped lights हैं जिनमें कुल 63 mini LEDs लगी हुई हैं। यह लाइट्स notifications, calls और music के साथ sync होकर एक अलग visual experience देती हैं। यह फोन चार रंगों में उपलब्ध है White,Blue, Black और Pink।
डिस्प्ले क्वालिटी
Nothing Phone 4a में 6.78 इंच LTPO Flexible AMOLED Display दिया गया है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट , 1.5K रेजुलेशन और 10-bit कलर्स का सपोर्ट मिलता है साथ ही HDR10 सपोर्ट भी मिलता है।यह डिस्प्ले पिछले मॉडल Nothing Phone 3a के Full HD+ डिस्प्ले से बेहतर है।
इसके इस स्मार्टफोन में In-display ऑप्टिकल फिंगर प्रिंट स्कैनर भी दिया गया है जो तेजी से अनलॉक करता है और परमानेंट Always-On Display ka विकल्प भी मिलता है। साथ ही इसमें 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है जो रियल लाइफ में आउटडोर में यूज करने डिस्प्ले साफ और ब्राइट नजर आता है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन दिया दिया गया है।
परफोर्मेंस
फोन में नया Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इस फोन को UFS 3.1 स्टोरेज LPDDR4X रैम के साथ पेश किया है। इसका Antutu Score लगभग 1.1 मिलियन के आसपास है , जो पिछले चिपसेट से थोड़ा बेहतर प्रोसेसर है। UFS 3.1 स्टोरेज की वजह से Apps जल्दी खुलते हैं मल्टीटास्किंग स्मूद रहती है लगभग ओवरऑल परफोर्मेंस बेहतर होती है।
सॉफ्टवेयर
Nothing Phone 4a में Nothing OS 4.1 दिया गया है जो Android 16 पर आधारित है कंपनी ने अपडेट के मामले में अच्छा वादा किया है जिसमे 3 साल Android updates और 6 साल security updates के साथ ही नए AI और UI फीचर्स जैसे Clock widget, Breathing widget, AI Reflection Removal, AI Cut-out feature मिलते हैं।
Nothing phone 4a कैमरा सेटअप
Nothing Phone 4a का कैमरा सेटअप भी Nothing phone 3a की तुलना में काफी अपग्रेड हुआ है।
रियर कैमरा
- 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा (OIS)
- 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा
- 3.5x पेरिस्कोप लेंस (OIS)
- यह टेलीफोटो लेंस 70x zoom तक सपोर्ट करता है
फ्रंट कैमरा
32 मेगापिक्सल सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Nothing phone 4a ke कैमरा सेटअप से फोटो कैप्चर करने पर Details अच्छी मिलती हैं,Highlights control बेहतर है। हालाँकि HDR कभी-कभी थोड़ा inconsistent हो सकता है।
Battery और Charging सपोर्ट
फोन में 5400mAh की बड़ी बैटरी गई है। यह पिछले मॉडल की 5000mAh बैटरी से बड़ी है। जिसमें 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है ।जो नॉर्मल उपयोग करने पर 1.5 दिन तक बैटरी बैकअप देता है। हालांकि कई नए स्मार्टफोन्स की तरह इसमें भी charger बॉक्स में नहीं दिया गया है। लेकिन Type-C to Type-C केबल दिया गया है। इसके अलावा फोन में Dual Stereo Speakers Good Haptic Feedback के साथ IP64 Rating मिलती है।
कनेक्टिविटी
Connectivity की बात करें तो इस मामले में फोन काफी अच्छा है। इसमें , Dual Physical SIM, USB Generation 2, Wi-Fi 6,Bluetooth 5.4 साथ ही 4G+ और 5G+ का सपोर्ट मिलता है। लेकिन एक कमी भी है — NFC सपोर्ट हटा दिया गया है, जो Nothing Phone 3a में मौजूद था।
Nothing phone 4a की भारत में कीमत
Nothing Phone 4a की 8GB RAM + 128GB Storage कीमत ₹31,999 के करीब है जो Card discount के बाद effective price लगभग:₹27,999 तक हो जाती है
हमारा सुझाव
Nothing Phone 4a एक unique design और balanced performance वाला smartphone है।
इसके मुख्य highlights:
• नया Glyph Lighting system
• 1.5K AMOLED display
• Snapdragon 7s Gen 4 processor
• Periscope camera
• बड़ी 5400mAh battery
हालाँकि NFC का न होना कुछ यूजर्स के लिए कमी हो सकती है।
अगर आप premium design, clean software और अच्छा कैमरा चाहते हैं तो Nothing Phone 4a एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
लेकिन अगर आपका फोकस बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन पर है तो आप इस कीमत में उपलब्ध कई सारे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Realme का 10,001mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन P4 Power लॉन्च –जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
इसे भी पढ़ें: 8000mAh battery और 144 Hz रिफ्रेश रेट के साथ Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च – जानिए फीचर्स, कीमत और उपलब्धता ।
अगर आप एक हैवी गेमर है और आप अक्सर गेम खेलते रहते हैं तो Nothing phone 4a आपके लिए एक अच्छा विकल्प नहीं है। इस कीमत में कई सारे स्मार्टफोन बाजार में मौजूद है।
Tags
Technology