Realme P4 Lite 5G: 7000mAh बैटरी के साथ 2 दिन चलने वाला सबसे सस्ता फोन?

स्मार्टफोन कंपनी Realme ने अपना एक और नया स्मार्टफोन Realme P4 Lite  को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 19 मार्च 2026 को लॉन्च कर दिया है । यह एक बजट 5G स्मार्टफोन है जिसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ ही  144 Hz हाई रिफ्रेश का सपोर्ट दिया गया है। 

आजकल स्मार्टफोन मार्केट में प्राइसिंग का जो असर है वो असर यहां भी देखने को मिल रहा है। 
 यहां पर हम Realme P4 Lite फोन में मिलने वाले सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करने वाले हैं जिससे आप यह स्मार्टफोन खरीदने से पहले जान सकें कि Realme P4 Lite आपके लिए कैसा रहेगा। 

 Realme P4 Lite : Design & Build Quality 

Realme P4 Lite में आपको एक आकर्षक “कलर पॉप” डिज़ाइन मिलता है, जिसमें टाइल्स जैसे पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है, जो फोन को काफी प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देता है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन—मोजेक ग्रीन और मोजेक ब्लू—में उपलब्ध है।

बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो इसमें पॉलीकार्बोनेट फ्रेम और प्लास्टिक बैक दिया गया है, और इसका वजन लगभग 212 ग्राम के आसपास है। ऑडियो के लिए इसमें सिंगल स्पीकर दिया गया है, जिसकी साउंड क्वालिटी ठीक-ठाक है। साथ ही, इसमें सिंगल माइक मिलता है।

कनेक्टिविटी के मामले में फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है, जिससे आप चाहें तो माइक्रो एसडी कार्ड का उपयोग भी कर सकते हैं। इसमें USB 2.0 पोर्ट मिलता है। अच्छी बात यह है कि इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है।

सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो तेज और सटीक तरीके से काम करता है। इसके अलावा, फोन में IP64 रेटिंग मिलती है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखती है। साथ ही, इसमें मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है, जो इस प्राइस रेंज में काफी कम स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है।

Realme P4 Lite : Display & Brightness 

Realme ने अपने इस स्मार्टफोन को 6.8 इंच की बड़ी LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है जिसमे 144 Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए पांडा ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है। 
 डिस्प्ले में 144 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट होने से अच्छी स्मूथनेस मिलती है। और बड़ी डिस्प्ले होने से वीडियो देखने पर अच्छा अनुभव मिलेगा। 
 Realme P4 Lite में 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है जिससे आउटडोर में भी अच्छी विजिबिलिटी मिलती है और फोन को आसानी से उपयोग कर सकते हैं।

 प्रोसेसर और परफोर्मेंस 

Realme P4 Lite में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया है जो एक 5G चिपसेट है। जिसमें आप बेलेंस्ड टास्क कर सकते हैं  इसमें आप डे टू डे लाइफ के सारे टास्क आसानी से कर सकते हैं। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि में बहुत हैवी गेम्स खेलूंगा तो उसके लिए ये चिपसेट नहीं है। 


यानि इस स्मार्टफोन में हैवी गेमिंग नहीं कर पाएंगे लेकिन कैजुअल और लाइट गेम्स आसानी से खेल सकते है। एक चीज बहुत अच्छी है जो इस प्राइस रेंज में  काफी मुश्किल होता है। इसमें 5300mm² vc कूलिंग system भी दिया गया है जो कि मेरे हिसाब से काफी अच्छी चीज है। 
 स्टोरेज की बात करूं तो LPDDR4X लेकिन स्टोरेज UFS के बजाय eMMC 5.1 दिया गया है। 

 बाकी यह स्मार्टफोन Android 16 के साथ आया है और Realme Ul 7 पर रन करता है। 

  Software & Updates 

 Realme ने अपने इस स्मार्टफोन को बहुत सारे जरूरी फीचर्स  के साथ भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पेश किया है। जैसे बिना अनाउंसमेंट के कॉल रिकॉर्ड करना, Circle to Search , Gemini  और बहुत सारे एक्स्ट्रा फीचर्स भी दिए हैं। 

कंपनी ने इस फोन में 2 साल के OS अपडेट्स  3 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है। यहां पर कुछ प्रिंसटॉल्ड ऐप्स भी देखने को मिलते है। 

Realme P4 Lite : कैमरा सेटअप 

Realme P4 Lite में 13 मेगापिक्सल का मेन AI कैमरा दिया गया है जिससे आप बेसिक फोटोग्राफी कर सकेंगे और वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करे तो FHD 60fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। 

फ्रंट कैमरे की बात करे तो यहां पर 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिससे फुल एचडी में 30 fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर पाएंगे। 
हालांकि इसके पोर्ट्रेट मोड में हूं का कोई विकल्प नहीं मिलता है। 

ओवरऑल कैमरे की बात करे तो इससे इस कीमत में संतोषजनक फोटो क्लिक कर सकते हैं। 

Realme P4 Lite : बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट 

Realme P4 Lite एक बजट फोन होने के साथ ही इसमें कंपनी ने 7000 mAh की बड़ी बैटरी दी है जो काफी काफी अच्छी बात है, लेकिन इसमें सिर्फ 15 वॉट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है जिससे फोन को फुल चार्ज करने में करीब 2 घंटे का समय लगेगा। साथ ही इस बजट में इस स्मार्टफोन में बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। 

लेकिन फोन में बड़ी बैटरी होने से फोन एक बार फुल चार्ज होने पर करीब डेढ़ से दो दिन का बैटरी बैकअप देने वाला है। इसके साथ ही कंपनी 6 साल बैटरी हेल्थ का भी दावा कर रही है। 

स्टोरेज वैरिएंट और कीमत 

Realme P4 Lite LPDDR4X रैम और eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ तीन स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध है 
  • 4GB+64GB 
  • 4GB+ 128GB 
  • 6GB+128GB 


Realme P4 Lite के कीमत की बात करें तो बेस वेरिएंट की कीमत करीब 12,999 रुपए है जो ऑफर्स के साथ करीब 11,999 रुपए में मिलेगा। 


Realme P4 Lite 5G Specifications

फीचर डिटेल्स
डिज़ाइन कलर पॉप डिज़ाइन, टाइल्स पैटर्न
कलर ऑप्शन मोजेक ग्रीन, मोजेक ब्लू
बिल्ड पॉलीकार्बोनेट फ्रेम, प्लास्टिक बैक
वजन लगभग 212 ग्राम
डिस्प्ले 6.8 इंच LCD
रिफ्रेश रेट 144Hz
ब्राइटनेस 900 निट्स (पीक)
प्रोटेक्शन पांडा ग्लास
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
नेटवर्क 5G सपोर्ट
रैम LPDDR4X
स्टोरेज eMMC 5.1
स्टोरेज वेरिएंट 4GB+64GB, 4GB+128GB, 6GB+128GB
ओएस Android 16 (Realme UI 7)
कैमरा (रियर) 13MP AI कैमरा
वीडियो (रियर) FHD 60fps
फ्रंट कैमरा 5MP
वीडियो (फ्रंट) FHD 30fps
बैटरी 7000mAh
चार्जिंग 15W
बैटरी बैकअप 1.5 – 2 दिन
स्पीकर सिंगल स्पीकर
फिंगरप्रिंट साइड माउंटेड
सिम स्लॉट हाइब्रिड (MicroSD सपोर्ट)
ऑडियो जैक 3.5mm
USB पोर्ट USB 2.0
Wi-Fi Wi-Fi 5
Bluetooth 5.3
NFC नहीं
IP रेटिंग IP64
अन्य मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन, VC कूलिंग

Realme P4 Lite फायदे (Pros) 

  • 7000mAh की बड़ी बैटरी
  • 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले
  • आकर्षक डिजाइन
  • 5G सपोर्ट 
  • icroSD कार्ड सपोर्ट 
  • साइड फिंगरप्रिंट सेंसर 
  • IP64 + मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन
  •  बेहतर ड्यूरेबिलिटी
  • बायपास चार्जिंग सपोर्ट 
  • रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट 

 Realme P4 Lite कमियां (Cons)

  • सिर्फ 15W चार्जिंग 
  • हेवी गेमिंग के लिए नहीं
  • बेसिक कैमरा
  • eMMC 5.1 स्टोरेज
  • सिंगल स्पीकर  
  • NFC का सपोर्ट नहीं

अगर आप एक बजट 5G स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें लंबी बैटरी लाइफ और स्मूथ डिस्प्ले मिले, तो Realme P4 Lite एक अच्छा विकल्प है। इसकी 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले इसे खास बनाते हैं।

हालांकि, यह फोन हेवी गेमिंग और कैमरा यूज़र्स के लिए नहीं है, और 15W चार्जिंग थोड़ी धीमी लग सकती है।
कुल मिलाकर, यह एक बैटरी-केंद्रित बजट फोन है जो डेली यूज़ के लिए अच्छी वैल्यू देता है।





एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने