VIVO T5X इतना पावरफुल फोन इस प्राइस में? Full Review देखो!

स्मार्टफोन कंपनी VIVO ने अपना एक और नया स्मार्टफोन VIVO T5X को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पिछले मॉडल VIVO T4X के मुकाबले कुछ अहम अपग्रेड्स के साथ लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, बेहतर परफॉर्मेंस और नए AI फीचर्स के साथ पेश किया गया है , जो इसे एक पावरफुल विकल्प बनाते हैं।

हालांकि, कीमत में बढ़ोतरी भी देखने को मिली है, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या यह स्मार्टफोन अपने प्राइस के हिसाब से सही वैल्यू देता है या नहीं।

यहां पर हम इस स्मार्टफोन के डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी सहित सभी जरूरी पहलुओं का विस्तार से विश्लेषण करेंगे ताकि आप समझ सकें कि यह स्मार्टफोन खरीदना चाहिए या नहीं।

VIVO T5X Back Side Design and Camera Look
VIVO T5X का मैट फिनिश बैक डिजाइन और कैमरा मॉड्यूल

डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी (Design & Durability)

VIVO T5X प्लास्टिक फ्रेम,मैट फिनिश डिजाइन के साथ दो अलग अलग Star Silver और Cyber Green कलर ऑप्शन में आता है। 
फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 और IP69 का वाटर और डस्ट प्रोटेक्शन मिलता है। इसके साथ ही ड्यूल स्टीरियो स्पीकर मिलते है। लेकिन स्पीकर रियल लाइफ में ड्युल होने पर भी सुपर लाउड नहीं है। लेकिन इस रेट में जिस हिसाब से संतोषजनक लाउड फील कराता है। साथ ही इस स्मार्टफोन में और हाईनेस ऑडियो का सपोर्ट भी मिल जाएगा। 

बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट (Battery & Charging support )

कंपनी ने इस बार  VIVO T5X में VIVO T4X की तुलना में बड़ी कर दी है। पिछली बार बैटरी 6500mAh थी। इस बार बैटरी को बढ़ाया गया। यहां पर 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जिसमें 44 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है जिससे फोन कम समय में जल्दी से चार्ज हो जाता है। 

हालांकि बड़ी बैटरी होने से फोन का वजन भी थोड़ा बढ़ गया है जिससे फोन थोड़ा भारी महसूस होता है। इसका वजन करीब 219 ग्राम है। ऑलमोस्ट 220 ग्राम कह सकते हैं। पर सेम टाइम इसके कॉर्नर्स शार्प नहीं है। यानि बैक साइड से चारों कॉर्नर थोड़े करवी हैं। जिससे फोन को हाथ में पकड़ने पर शानदार अनुभव मिलता है।  

डिस्प्ले और विजिबिलिटी (Display & visibility)

डिस्प्ले की बात करे तो VIVO T5X में 6.76 इंच LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। VIVO के इस मॉडल में पहले मॉडल की तुलना में नीचे के तरफ बेजल्स थोड़ा ज्यादा देखने को मिलते है।

साथ ही 1200 निट्स ब्राइटनेस होने से आउटडोर में डिस्प्ले विजिबिलिटी इंप्रूव हुई है। और यह Full HD+ 120 हर्ट IPS डिस्प्ले है। जिसमें HDR प्ले का सपोर्ट भी मिलता है लेकिन Netflix पर HDR का सपोर्ट नहीं मिलेगा। 1200 निट्स ब्राइटनेस होने से डिस्प्ले ब्राइट फील कराती है और डिस्प्ले में ओवर शार्पनेस वगैरह नहीं है। 

 डिस्प्ले में कलर्स ठीक आ जाते हैं व्यू एंगल भी अच्छा हैं। आईपीएस डिस्प्ले होने के साथ ही Always on display का ऑप्शन मिल जाता है लेकिन परमानेंट ऑन नहीं रहता क्योंकि आईपीएस डिस्प्ले है तो तीन-चार सेकंड शो करेगा।  यहा आपको इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं मिलेगा  लेकिन पावर बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाएगा। 

 प्रोसेसर और परफोर्मेंस (Processor & Performance)

VIVO T5X में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। साथ में LPDDR 4X RAM और UFS 31 स्टोरेज मिलता है। VIVO T5X Android 16 और ओरिजिन OS 6  के साथ आता है। कंपनी में भविष्य में  2 साल का Android अपडेट और चार साल का सिक्योरिटी देने का दावा किया है।
VIVO T5X gaming performance with Dimensity processorVIVO T5X gaming performance with Dimensity processor
Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ VIVO T5X का शानदार परफॉर्मेंस


अगर परफोर्मेंस की बात करे तो इसका Antutu स्कोर 957000 के आसपास आता है। जाएगा। और अगर आप गेमिंग के बारे में जानना चाहते हैं तो लाइट कैजुअल अच्छी गेम खेल सकते हैं आप। BGMI में
स्मूथ 60fps का ऑप्शन मिल जाएगा साथ ही बायपास चार्जिंग का ऑप्शन दिया हुआ है। 

यहां पर VIVO T5X में जो प्रोसेसर मिलता है पिछले साल से थोड़ा इंप्रूव्ड है पर अच्छी बात यह है कि इसमें UFS 3 .1 स्टोरेज मिल जाता है। ओवरऑल  यह नॉर्मल यूजर के लिए अच्छा परफॉर्मेंस दे सकता है। 


यहां VIVO का डायलर भी दिया गया है तो कॉल बिना अनाउंसमेंट के कॉल रिकॉर्डिंग कर सकते है। ओरिजन 15  नया वाला आ गया तो यहां पर ओरिजिन आइलैंड वाला ऑप्शन मिल जाएगा। बाकी यहां पर आपको ऑफिस किट  का भी विकल्प मिल जाएगा लेकिन यहां पर रिमोट पीसी वाला ऑप्शन नहीं मिलेगा और वन टैप ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे क्योंकि NFC सपोर्ट नहीं दिया गया है। 

साथ ही यहां पर कुछ एआई फीचर्स भी देखने को मिलते है जैसे सर्कल टू सर्च ,  ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट का ऑप्शन मिल जाएगा,डॉक मास्टर डॉक्यूमेंट्स एडिट करना फॉर्मेट चेंज करना ,इरेजर और फोटो के लिए यूएसडी का ऑप्शन मिल जाएगा। 


कैमरा और पिक्चर क्वालिटी 

कैमरा की बात करें तो कंपनी ने  50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया है और साथ ही 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर भी दिया है। VIVO के पिछले मॉडल VIVO T4X में भी अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा नहीं था और इस मॉडल VIVO T5X में भी अल्ट्रा वाइड कैमरा नहीं दिया गया है। 
लेकिन, सेल्फी पिछली बार 8 मेगापिक्सल था जिसे इस बार इंप्रूव करके 32 मेगापिक्सल किया गया है। जिससे अच्छी सेल्फी कैप्चर कर सकते हैं। 

VIVO T5X के कैमरे डिसेंट फोटो क्लिक कर सकते हैं मतलब कैमरा बेस्ट नहीं है और बुरा भी नहीं है। और वीडियो की बात करें तो 4K @ 30 fps  तक आप वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। 60 fps का सपोर्ट नहीं मिलता है l इसके  फ्रंट कैमरा से 1080 @ 30 fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। 


VIVO T5X स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स  डिटेल 
DesignPlastic frame, Matte finish
ColorsStar Silver, Cyber Green
Weight219 ग्राम
Water & Dust ProtectionIP68 + IP69
Display Size6.76 इंच
Display TypeLCD (IPS)
ResolutionFull HD+
Refresh Rate120Hz
Brightness1200 nits
Fingerprint SensorSide-mounted (Power button)
ProcessorMediaTek Dimensity 7400 Turbo
RAMLPDDR4X
StorageUFS 3.1
Operating SystemAndroid 16 + Origin OS 6
Updates2 साल Android + 4 साल Security
Antutu Score~957,000
Battery7200mAh
Charging44W Fast Charging
SpeakersDual Stereo Speakers
AudioHi-Res Audio Support
Main Camera50MP
Depth Sensor2MP
Front Camera32MP
Video Recording (Rear)4K @30fps
Video Recording (Front)1080p @30fps
GamingBGMI Smooth 60fps
Special FeaturesCircle to Search, AI Tools
NFCनहीं
Ultra-wide Cameraनहीं

    VIVO T5X की खूबियां (Pros)

  • 7200mAh की बड़ी बैटरी
  • 44W फास्ट चार्जिंग
  • 120Hz डिस्प्ले
  • Dimensity 7400 प्रोसेसर 
  •  UFS 3.1 स्टोरेज
  • ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स
  • 32MP फ्रंट कैमरा
  • IP68 + IP69 रेटिंग 
  • AI फीचर्स

 VIVO T5X की कमियां (Cons)

  • Ultra-wide कैमरा नहीं 
  • NFC सपोर्ट नही 
  • वजन ज्यादा (219g) 
  • LCD डिस्प्ले (AMOLED नहीं)
  • In-display फिंगरप्रिंट नहीं – साइड माउंटेड सेंसर
  • 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं
  • स्पीकर बहुत ज्यादा लाउड नहीं
अगर आप ऐसा स्मार्टफोन खोज रहे हैं जिसमें लंबी बैटरी लाइफ, अच्छा परफॉर्मेंस और डेली यूज के लिए भरोसेमंद एक्सपीरियंस मिले, तो VIVO T5X आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। क्योंकि इसकी 7200mAh की बड़ी बैटरी इसे इस सेगमेंट में खास बनाती है, जो आसानी से 1–2 दिन का बैकअप देने में सक्षम है।

 इसके साथ ही, MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर और UFS 3.1 स्टोरेज के कारण यह फोन डेली यूज, मल्टीटास्किंग और कैजुअल गेमिंग के लिए स्मूद परफॉर्मेंस देता है।

हालांकि, अगर आप एक camera-focused यूजर हैं या आपको AMOLED डिस्प्ले, ultra-wide कैमरा और NFC जैसे फीचर्स चाहिए, तो यह फोन आपके लिए परफेक्ट नहीं हो सकता।

Frequently Asked Questions (FAQ)

क्या VIVO T5X गेमिंग के लिए अच्छा है?

हाँ, इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है, जिससे BGMI जैसे गेम्स में smooth 60fps का अनुभव मिलता है। यह casual और mid-level gaming के लिए अच्छा है।

क्या VIVO T5X में 5G सपोर्ट मिलता है?

हाँ, यह स्मार्टफोन 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है, जिससे आपको तेज इंटरनेट स्पीड मिलती है।

VIVO T5X की बैटरी कितनी चलती है?

इसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में 1 से 2 दिन तक आराम से चल सकती है।

क्या VIVO T5X में AMOLED डिस्प्ले है?

नहीं, इसमें LCD (IPS) डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।

क्या VIVO T5X में Ultra-wide कैमरा मिलता है?

नहीं, इसमें Ultra-wide कैमरा नहीं दिया गया है। इसमें केवल 50MP मेन कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है।

क्या VIVO T5X में NFC सपोर्ट है?

नहीं, इस स्मार्टफोन में NFC सपोर्ट नहीं मिलता है।

क्या VIVO T5X फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है?

हाँ, इसमें 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।

क्या VIVO T5X खरीदना सही रहेगा?

अगर आपको बड़ी बैटरी, अच्छा परफॉर्मेंस और डेली यूज के लिए भरोसेमंद फोन चाहिए, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आप कैमरा या AMOLED डिस्प्ले को प्राथमिकता देते हैं, तो अन्य विकल्प भी देख सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने